बुधवार, अक्टूबर 28, 2009

जोकर बनकर दुनिया को हसाना मेरा लक्ष्य - देव पांडेय







आम तौर पर भोजपुरी फिल्मो की विषय वस्तु परिवार और बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घुमती रहती है, लेकिन पहली बार एक फ़िल्म ऐसी आई है जिसे देख दर्शक लोटपोट हो जाते हैं। खटाई लाल मिठाई लाल नामक इस फ़िल्म बिहार, उत्तरप्रदेश और पंजाब ने सफलता का झंडा गाड़ने के बाद अब आगामी ६ नवम्बर को मुंबई में रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म को लेकर निर्देशक देव पांडेय से विस्तृत बातचीत हुई प्रस्तुत है कुछ अंश :



आज के दौर में जहाँ पारिवारिक और माफिया से सम्बंधित मसाला फिल्मे हित हो रही है ऐसे में आपने कामेडी को क्यों चुना ?



मैं बरसो से फ़िल्म इंडस्ट्रीज में बतौर सहायक निर्देशक कार्यरत था। दिल में तमन्ना थी जल्द ही ख़ुद की फ़िल्म बनाऊ । रवि किशन और अभय सिन्हा ने मेरी हौसला अफजाई की और मेरा सपना साकार हुआ । रही बात खटाई लाल मिठाई लाल जैसी कॉमेडी फ़िल्म की तो मैं हमेशा सोचता था मेरी फ़िल्म कुछ इस तरह की हो जिसे देख दर्शक हँसते हुए बाहर निकले और कुछ सिख भी साथ में ले जाए। मेरा मानना है की हसाते - हसाते संदेश देना अधिक कारगर होता है।



क्या संदेश दे रहे हैं इस फ़िल्म से ?



आज हमारे देश में लाखो बुजुर्ग ऐसे हैं जो भरे पूरे परिवार के बावजूद असहाय समझते हैं , और वृधाश्रम में रहने को मजबूर होते हैं । मेरे गाँव में मेरे दादाजी ने भी एक वृधाश्रम का निर्माण किया था। सच पूछिए तो मेरी कहानी की प्रेरणा वहीँ से मिली और लेखक सुरेन्द्र मिश्रा ने उसे ख़ूबसूरत अंजाम तक पहुँचाया ।



कॉमेडी को किस रूप में प्रस्तुत किया गया है ?



जैसा की फ़िल्म के नाम से ही जाहिर है मेरी फ़िल्म दो दोस्त खटाई लाल ( रवि किशन ) और मिठाई लाल ( विनय आनंद) की कहानी है, जो मुंबई आने पर ठगी के शिकार होते होते ख़ुद नामी ठग बन जाते हैं। इन दोनों के कारनामे लोगो को रोमांचित तो करेंगे ही साथ साथ उन्हें हसने पर भी मजबूर कर देंगे। साथ ही वे उन लोगो की मदद करते हैं जो असहाय और जरूरतमंद होते हैं। इन दोनों के अलावा अभिनेता सुशील सिंह इस फ़िल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, उनका किरदार बंटी और बबली वाले अमिताभ बच्चन जैसा है। फ़िल्म में अन्य किरदारों में मोना लिसा, लवी रोहतगी और ब्रिजेश त्रिपाठी हैं।



आपकी अगली फ़िल्म चंदू के चमेली की भी काफ़ी चर्चा है, किस तरह की फ़िल्म है ?



चंदू के चमेली भी एक कॉमेडी फ़िल्म है जिसमे रविकिशन और सादिका रंधावा की जोड़ी है और मजे की बात है की दोनों की दोहरी भूमिका है। फ़िल्म जल्द ही आपके सामने होगी । फिलहाल इस फ़िल्म के बारे में मैं अधिक चर्चा नही कर पाऊंगा। मैं अपनी दोनों ही फिल्मो के लिए अभय सिन्हा और रविकिशन का ख़ास शुक्रगुजार हूँ ।

गुरुवार, अक्टूबर 22, 2009

पहली पसंद रवि किशन







भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपरस्टार रवि किशन इन दिनों सफलता के सातवे आसमान पर हैं तभी तो फ़िल्म निर्माताओ व वितरकों की नज़र में वो पहली पसंद बन गए हैं। हिन्दी, भोजपुरी और छोटे परदे पर काफ़ी व्यस्त रवि किशन की साल २००९ में रिलीज़ हुई लगभग सारी फिल्मे सुपर हिट रही है। रवि किशन अभिनीत बिदाई ने हाल ही में सिनेमाघरों में ५० सप्ताह का सफर पूरा किया है। यही नही उनकी जबरदस्त अभिनय क्षमता को देखते हुए हिन्दी फ़िल्म जगत के दिग्गजों ने उन्हें अपनी अपनी फिल्मो में लेने की कवायद तेज कर दी है। यही हाल भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज का भी है । रवि किशन के पास भोजपुरी की लगभग एक दर्जन फिल्में है जिनमे से अधिकतर फिल्मो की शूटिंग वो साल २०१० में कर पायेंगे। इधर फ़िल्म के वितरकों में भी रवि किशन का क्रेज काफ़ी बढ़ गया है। इसी शुक्रवार रवि किशन अभिनीत रंगबाज़ दरोगा बिहार में रिलीज़ हुई , जिसे जबरदस्त ओपनिंग मिली है। इसी तरह रविवार को उनकी एक और फ़िल्म कानून हमरा मुट्ठी में रिलीज़ हो रही है। दोनों ही फिल्मो को लेकर वितरकों में होड़ मची थी। इस तरह बिहार के दर्शको को छठ पर रवि किशन को दो दो फिल्मो का मज़ा मिल रहा है। रवि किशन की आनेवाली हिन्दी फिल्मो में मणिरत्नम की रावण, श्याम बेनेगल की वेल डॉन अब्बा , टी.पी.अग्रवाल की न घर के ना घाट के आदि शामिल है जबकि भोजपुरी फिल्मो में चंदू की चमेली, बलिदान , देवरा बड़ा सतावे ला , सत्यमेव जयते, धर्मात्मा, राम अवतार , ज्वालामुखी , कुरुक्षेत्र, राम बनवले जोड़ी, देवदास आदि है। जहाँ तक छोटे परदे की बात है तो रवि किशन जल्द ही एनडीटीवी इमेजिन के मेगा शो राज - पिछले जनम का में बतौर एंकर नज़र आने वाले है। सबसे मजे की बात तो यह है की भोजपुरी के पहले मनोरंजन चैनल महुआ के लोकप्रिय शो सुर संग्राम की टी.आर.पी.रवि किशन के आने से चार गुनी अधिक बढ़ गई है। यही वजह है की महुआ टीवी उन्हें एक और शो के लिए बात कर रहे हैं। रवि किशन की इसी सफलता को निर्माता व वितरक भुनाने में लगे है और वो सबकी पहली पसंद बन गए हैं।

बुधवार, अक्टूबर 14, 2009

एनड़ीटीवी इमेजिन के नए शो होस्ट करेंगे रवि किशन




भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपरस्टार रवि किशन की एंकरिंग का जलवा छोटे परदे पर सर चढ़ कर बोल रहा है, एक तरफ़ उनका शो सुर संग्राम की टीआरपी उनके आने से लगभग दुगुनी हो गई है, वहीँ दूसरी तरफ एनडीटीवी इमेजिन ने उन्हें अपने नए शो की जिम्मेवारी रवि किशन को सौपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शो का संभावित नाम राज़ - पिछले जनम का है। इस शो में आने वाले अतिथियों को सम्मोहित कर रवि किशन उनके पिछली जिंदगी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। शो में फ़िल्म और टीवी जगत के सितारों के अलावा हर क्षेत्र के सम्मानित लोगो को बुलाया जाएगा। राज़ - पिछले जनम का का निर्माण डी आईडिया बॉक्स कर रही है जो अमर चित्रकथा की टीवी शो निर्माण कंपनी है। एनडीटीवी इमेजिन और रवि किशन ने इस पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार शो की शूटिंग दिवाली के बाद शुरू होने वाली है, और शो का प्रोमो जल्द ही एनडीटीवी इमेजिन पर शुरू होने वाला है। उल्लेखनीय है की एनडीटीवी इमेजिन के पोपुलर शो राखी का स्वयंवर के तीन एपिसोड में रवि किशन मौजूद थे और तीनो एपिसोड काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। शायद यही वजह थी की चैनल ने रवि किशन को अपने मेगा शो में होस्ट बनाया । यही नही हाल ही में रवि किशन ने महुआ चैनल के शो सुर संग्राम की एंकरिंग शुरू की है, और मजे की बात तो यह है की रवि किशन के पहले एपिसोड की टीआरपी पिछले एपिसोड की तुलना में चार गुना अधिक बढ़ गई है। राज - पिछले जनम के बारे में अच्छी बात ये है की भारतीय टेलीविजन का ये पहला मेगा शो है जो किसी विदेशी शो से प्रेरित नही है।

मंगलवार, अक्टूबर 13, 2009

भोजपुरी के पहले खान - जुबेर खान



हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में आमिर, शाहरुख़ और सलमान खान का डंका भले ही बजता हो लेकिन भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के पास एक भी खान नही है । अब इस कमी को पुरा करने की तैयारी में हैं जुबेर खान, जो प्रसिद्द निर्देशक असलम शेख व निर्मात्री बिज़ल राजदा की खोज हैं। उन्होंने अपनी फ़िल्म राम अवतार में अवतार की भूमिका के लिए चुना है, जबकि राम की भूमिका में हैं भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन । मुंबई के पले बढे जुबेर खान शायद एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने किशोर नामित कपूर के पास से अभिनय के गुर सिखने के बाद अभिनय की शुरुवात भोजपुरी फिल्मो से ही करने का फ़ैसला किया। आख़िर क्या वजह थी ? पूछने पर जुबेर ने बताया - मेरी माँ बनारस की है, मुंबई में रहने के वावजूद उनके संस्कार बनारस के ही हैं और मुझ पर मेरी माँ की गहरी छाप है इसीलिए मैंने फ़ैसला किया की अभिनय की शुरुवात अपनी माँ की मातृभाषा से ही किया जाए। जुबेर इस बात से इनकार करते हैं की भोजपुरी फ़िल्म करने के बाद उन्हें हिन्दी फिल्मो में मुकाम हासिल नही हो पायेगा । उनका मानना है की अगर आपमें अभिनय क्षमता है तो हर जगह आपकी पूछ होगी। भवन निर्माण के क्षेत्र से जुड़े परिवार का हिस्सा होने के वावजूद जुबेर ने बारहवी पास करने के बाद से ही अभिनय, डांस, सिखने में अपना वक्त देना शुरू कर दिया था। बकौल जुबेर वो फ़िल्म इंडस्ट्रीज में लम्बी पारी खेलने आए हैं और पूर्ण विश्वास है की उनका सपना पूरा होगा।

सोमवार, अक्टूबर 12, 2009

भोजपुरी को आस्कर तक ले जाने की तमन्ना - रवि किशन



बरसो पहले अभिनय की भूख लेकर मुंबई आया जौनपुर का छोरा रवि किशन भोजपुरी फिल्मो का महानायक तो बन गया लेकिन हिन्दी फिल्मो में उन्हें वो मुकाम हासिल नही हो पाया जिसके वो हकदार थे, लेकिन पिछले दो साल से रवि किशन ने बड़े बड़े फ़िल्म मेकर्स की फिल्मो में अच्छी भूमिका अदा कर हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्रीज को यह एहसास करा दिया की इंडस्ट्रीज एक नगीने को बरसो तक उपेक्षा का शिकार बनाती रही । ख़ुद रवि किशन को इस बात का मलाल अवश्य था की अच्छे अभिनय और हीरो की छवि के वावजूद हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में उन्हें वो मुकाम हासिल क्यों नही हुआ। इसी साल रिलीज़ हुई सोहम शाह निर्देशित अष्टविनायक की लक में रवि किशन के अभिनय को काफ़ी सराहा गया। आज रवि किशन सबसे व्यस्त अभिनेताओ की श्रेणी में अग्रीम पंक्ति में हैं। भोजपुरी की सर्वाधिक फ़िल्म आज भी उनके पास है , इसके अलावा हिन्दी की लगभग एक दर्ज़न फ़िल्म और दो टीवी शो में वो एंकर की भूमिका अदा कर रहे हैं। दीपावली के अवसर पर उनसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई । प्रस्तुत हैं अंश -

दीपावली का अवसर है....इसीलिए पहला सवाल ये है की इससे जुड़ी कोई यादें बताइए ....

जब भी दीपावली का त्यौहार आता है मैं २० साल पुरानी यादो में खो जाता हूँ। बात उन दिनों की है जब मैं पढ़ाई कर रहा था, अपने पॉकेट खर्च निकलने के लिए मैं पार्ट टाइम काम भी करता था, जिसकी जानकारी मेरी माँ को नही थी। दिवाली के अवसर पर मैंने काम से बचाए पैसो ( ७५ रूपये ) से मैंने अपनी माँ के लिए साड़ी खरीदी और दिवाली के दिन उन्हें दिया । माँ ने साड़ी देखते ही बिना कोई सवाल पूछे मुझे जोरदार थप्पड़ मारा, मेरी माँ को लग रहा था की मैंने कोई ग़लत काम कर पैसे कमाए है। लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वो ख़ुद रो पड़ी।

आपकी आने वाली फिल्मो के बारे में बताइए ?

सबसे पहले मैं अगर हिन्दी फिल्मो की बात करू तो इनं दिनों मणि सर ( मणिरत्नम ) की रावण की शूटिंग अन्तिम चरण में है। इस फ़िल्म में मेरे साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय , गोविंदा और साउथ के सुपर स्टार विक्रम भी केंद्रीय भूमिका में है। इसके अलावा श्याम बाबु ( श्याम बेनेगल) की फ़िल्म वेल डान अब्बा , टी.पी.अग्रवाल की न घर के न घाट के, लूट, मुक्ति, चाय गरम, और एक बड़े बजट की हिंगलिश फ़िल्म भी कर रहा हूँ। जहाँ तक भोजपुरी की बात है तो उदित नारायण जी की फ़िल्म कानून हमरा मुट्ठी में इसी सप्ताह रिलीज़ हो रही है, इसके बाद रंगबाज दरोगा, चंदू की चमेली, जल्द ही प्रर्दशित होगी। फिलहाल बबलू सोनी की सत्यमेव जयते, राज कुमार पांडे की देवरा बड़ा सतावेला और के.डी.की बलिदान की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इसके बाद सुशील उपाध्याय की ज्वालामुखी, किरण कान्त वर्मा की देवदास , धीरज कुमार की राम वनावले जोड़ी, और असलम शेख की राम अवतार की शूटिंग शुरू होगी।

रावण में आपके किरदार की काफ़ी चर्चा हो रही है , क्या भूमिका है आपकी ?

मैं इस बारे में ज्यादा कुछ तो नही बताऊंगा, लेकिन इतना ज़रूर कहूँगा की इस फ़िल्म में मैं और अभिषेक भाई भाई है। दोनों का अंदाज़ गवई है । मैंने इस फ़िल्म के लिए काफ़ी मेहनत की है। अपने लुक को अपने किरदार के अनुसार ढालने के लिए काफ़ी कुछ करना पड़ा है।
आप टीवी में भी बीजी है, सुना है कोई सेलिब्रिटी शो भी होस्ट कर रहे हैं ?

हाँ फिलहाल तो मैं महुआ चैनल के लोकप्रिय शो सुर संग्राम को होस्ट कर रहा हूँ और जल्द ही एक चैनल के लिए एक शो होस्ट करने वाला हूँ। शो काफ़ी बड़ा है और इसका कांसेप्ट भी बिल्कुल अलग है। इसमे कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं , जल्द ही इस शो की घोषणा हो जायेगी।

हिन्दी फिल्मो में व्यस्त हैं तो क्या भोजपुरी फिल्में नही करेंगे ?

भोजपुरी फिल्में नही करने का तो सवाल ही नही उठता है। भोजपुरी फिल्मो के कारण ही आज हिन्दी फिल्मो का द्वार मेरे लिए खुला है । वैसे भी भोजपुरी मेरी मातृभाषा है और मुझे भोजपुरी फिल्मो में काम करना पसंद है। जहाँ तक हिन्दी फिल्मो में व्यस्तता की बात है तो मैं भोजपुरी में अपनी फिल्मो की संख्या थोडी कम कर दी है। पहले साल में १२ भोजपुरी फिल्मे करता था ,अब ५-६ फिल्में ही करूँगा।

आप भोजपुरी फिल्मो का भविष्य क्या देखते हैं ?

मेरी इच्छा है की भोजपुरी को मैं ऑस्कर तक ले जाऊ, मैंने भोजपुरी फिल्मो के नेशनल अवार्ड मिलने का सपना देखा था। कब होई गवना हमार ने मेरा ये सपना पूरा कर दिया । आज भोजपुरी में अच्छे अच्छे मेकर और बड़ी बड़ी कंपनिया आ गई है जाहिर है अब वो दिन दूर नही जब भोजपुरी फ़िल्म ऑस्कर में भी धूम मचाएगी।