शुक्रवार, जून 26, 2015

प्रदर्शन के लिए तैयार हनक Hanak is now ready for release

 बहुचर्चित व बिहार के सत्य घटना पर आधारित फिल्म हनक अब प्रदर्शन के लिए तैयार है।  अमर वरदान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता तेजपाल टोकस की इस फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं सुनील मांझी। फिल्म में सुमित वर्मा, पूनम दुबे,  प्रीती सिंघानिया, दीपक टोकस, बालेश्वर सिंह, आशु टोकस, बनबारी लाल झोल, धर्मेन्द्र सिंह, युगांत पाण्डेय, सर्वजीत सोनी, सायरा खान , अंकित सिंह , विनोद चंद्रेश , आश्विन दुबे, राकेश गुप्ता, आदि मुख्य भूमिका में हैं।  निर्देशक सुनील मांझी के अनुसार , हनक यानी दबदबा की कहानी बिहार के समस्तीपुर की एक आपराधिक वारदात पर आधारित है।  आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगो के जीवन में रिश्तो का महत्व किस तरह गौण हो जाता है उसे इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है।  बिहार की आम बोलचाल की भाषा में बनी इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री पूनम दुबे का हॉट अंदाज़ लोगो को ख़ास पसंद आने वाला है।  फिल्म का प्रदर्शन शीघ्र ही किया जायेगा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें