बुधवार, नवंबर 23, 2011

दीपा नारायण का ‘‘जानलेवा’’ अंदाज़


दीपा नारायण की अदा जानलेवा हो, न हो, लेकिन, उनके गाने का अंदाज़, उसका असर ज़रूर जानलेवा है। दीपा नारायण ने हिन्दी फिल्मों में भले ही हंगामा नहीं बरपाया हो, लेकिन, भोजपुरी, नेपाली और बंगला-उड़िया फिल्मों में तो इनके नाम का डंका बजता है, इनकी आवाज़ का जादू सर चढ़कर बोलता है। अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई मैथिली फिल्म ‘सजना के अंगना में सोलह सिंगार’ के सारे गाने गली-गली में बज रहे हैं और दीपा मिथिलांचन की चहेली गायिका बनी हई हैं। लेकिन, जिस गाने के लिए मैडम को जानलेवा सिंगर कहा जा रहा है, वह एक हिन्दी फिल्म का गाना है। देव चैहान के संगीत निर्देशन में दीपा ने जो गाना गाया है, उसका मुखड़ा भी कम जानलेवा नहीं। ध्यान दें-
‘‘सूनी कोठरिया मुझको झिंझोरा, जालिम ने क्यूं मेरी बंहिया मरोड़ा’’
और जानते हैं फिल्म का नाम क्या है? फिल्म का नाम भी कुछ कम नहीं। नाम है ‘‘जानलेवा 555’’ और हाऊस आॅफ पंडित के बैनर तले बन रही इस हिन्दी फिल्म की निर्मात्री कल्पना पंडित एवं लेखक-निर्देशक संदीप मलानी हैं।
दीपा नारायण फिर से हिन्दी फिल्मों में व्यस्त हो गयी हैं। ‘‘जानलेवा 555’’ के बाद जिस फिल्म के लिए दीपा ने अपनी आवाज़ दी है उसका शीर्षक भी कुछ कम नहीं। निर्माता आलोक की इस फिल्म का नाम हैं ‘मंहगा कफन’, जिसके लिए आमिर अली के संगीत निर्देश में सुरूर लखनवी के गीत के लिए दीपा नारायण ने अपनी आवाज़ दी। इस फिल्म में उदित नारायण, कुमार शानू और जसपिंदर नरुला साथी गायक-गायिका हैं। ‘‘जानलेवा 555’’ में दीपा के साथ राजा हसन ने भी गाया है। लेकिन, हिन्दी फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद दीपा नारायण का भोजपुरी फिल्मों से नाता पूर्ववत् बना हुआ है और नाता रहे भी क्यों नहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी गयी पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘कब होई गवनवा हमार’’ की निर्मात्री दीपा नारायण ही तो थीं, जिसमें उनके गाये गाने गांव-गांव बजते रहे।

सोमवार, नवंबर 21, 2011

अब भोजपुरी बोलेंगे बैडमैन गुलशन ग्रोवर ....


हिंदी फिल्मों में अपने धांसू डायलौग से नायकों के छक्के छुड़ानेवाले बैडमैन यानि गुलशन ग्रोवर अब भोजपुरी नायकों की खबर लेंगे..... भोजवूड में उनके निशाने पर होंगे दिनेशलाल यादव 'निरहुआ'... गंगा और गंगोत्री जैसी फ़िल्में बनानेवाले निर्माता दीपक सावंत की अगली फिल्म "गंगा देवी" में गुलशन ग्रोवर पहली बार भोजपुरी दर्शकों के सामने होंगे.... निर्देशक अभिषेक चड्ढ़ा की इस फिल्म में इनके अलावा पाखी हेगड़े, गिरीश शर्मा के अलावा जया बच्चन भी एक खास रोल में नज़र आएँगी.... इस फिल्म की शूटिंग लगभग कम्प्लीट हो चुकी है ...

शनिवार, नवंबर 19, 2011

शूटिंग के दौरान घायल हुए रवि किशन ट्रक से भिड़ी कार ... पैरों में आई चोट


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन आज तडके बनारस में हिंदी फिल्म इसक की शूटिंग के दौरान ट्रक चालाक की लापरवाही के कारण दुर्घटना के शिकार हो गए. उनके पैर में गंभीर चोटें आई है . प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गयी है .
रवि किशन इनदिनों प्रतीक बब्बर के साथ बनारस में इसक की शूटिंग कर रहे हैं. शनिवार तडके फिल्म की शूटिंग ब्रिज पर चल रही थी . दृश्य के अनुसार रवि किशन की इन्ड़ेवोर गाडी और सामने से आ रही ट्रक को आमने सामने नियत स्थान पर रूकना था, लेकिन शोट शुरू होते ही ट्रक के ड्राइवर ने नियत स्थान पर ब्रेक मारने में असफल रहे जिसके कारण रवि किशन की गाडी का अगला भाग ट्रक से भीड़ गया. भिडंत काफी तेज थी .स्थिति को भापते हुए रवि किशन ने निकालने का प्रयास किया लेकिन उनके पैरों में गंभीर चोटें आ गयी . उन्हें तत्काल डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी . रवि किशन ने बताया की उनके पैरो में चोटें तो आई है लेकिन बाबा विश्वनाथ का लाख लाख शुक्र है की कहीं फ्रेक्चर नहीं हुआ है. उन्होंने आगे बताया की उन्हें तो एक बार लगा की शायद मौत उनके सामने खड़ी है लेकिन महादेव की कृपा रही की उन्हें ज्यादा कुछ नहीं हुआ . डाक्टरों ने रवि किशन को कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है. इधर हादसे की खबर मिलते ही भोजपुरी फिल्म जगत में दुःख का माहौल छा गया. सबने उनके जल्दी से ठीक होने की कामना की है.

गुरुवार, नवंबर 17, 2011

Hamar Devdas is releasing on 18 th November


१८ नवम्बर से रवि किशन की देवदास
शरत चंद्र चट्टोपाध्यायं के मशहूर उपन्यास 'देवदास' पर अब भोजपुरी भाषा में भी फिल्म देखी जा सकती है। फिल्म में भोजपुरी फिल्मो के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले अभिनेता रवि किशन जहां देवदास की भूमिका में हैं वहीँ पारो की भूमिका में अक्षरा सिंह व चंद्रमुखी की भूमिका में मोनालिसा है. यह फिल्म 18 नवंबर को बिहार में रिलीज़ हो रही है.
फिल्म की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है जब पारो (पार्वती) और चंद्रमुखी अपनी वृद्घावस्था में देवदास को याद करती हैं। फिल्म के कई दृश्यों व डायलॉग काफी उम्दा तरीके से फिल्माए गए हैं। भोजपुरी भाषा में 'कोठी न रास आइल त हम कोठा के आसरा ले लेलीं..' जैसे संवाद फिल्म देखने वालों को जरूर पसंद आएंगे। फिल्म के गानों को उदित नारायण, साधना सरगम, सपना अवस्थी ने अपनी आवाज देकर मधुर बना दिया है।
नदिया के पनिया में झांकेला सूरज देव..व जिनगी के बगिया में लागल रे चिनिरिया..जैसे गाने दर्शकों को लुभाएंगे। बकौल निर्देशक शरत चंद्र ने अपने ननिहाल बिहार के भागलपुर में जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी भाषा को प्रतिष्ठा दिलाने की ओर एक खूबसूरत पहल है। किरंकांत वर्मा का दावा है की फिल्म का हर दृश्य फिल्म में जान डाल देता है.

शनिवार, नवंबर 12, 2011

नौंटकीवाली से अधिक लोकप्रिय होगी नयी मुन्नी- दीपक दुबे


जीतेश दुबे की फिल्म ‘‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’’ में सिर्फ रानी चटर्जी के ही जलवों की चर्चा नहीं हुई थी, उसमें एक बांका नौजवान भी था, जिसने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। ये युवक था - दीपक दुबे। ‘‘मुन्नी बाई’’ के बाद दीपक एक एक्शन एक्टर के रूप में ‘‘बृजवा’’ में छा गए और भोजपुरी सिनेमा के सितारों की सूची में शुमार हो गए। ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ से अधिक लाभ ‘‘बृजवा’’ ने दिया और दीपक को कई नये आफर्स मिल गये। फिर ‘‘तू ही मोर बालमा’’ ‘‘मार देब गोली केहू ना बोली’’ सरीखी फिल्में आयीं। दीपक सर्वत्र सराहे गए। ‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ के मुहुर्त के अवसर पर दीपक दुबे से हुई बातचीत के संक्षिप्त अंश प्रस्तुत हैः
एक बार फिर ‘‘मुन्नी’’ का साथ मिल रहा है आपको, यह नौटंकीवाली की अगली कड़ी है अथवा ‘‘दबंग’ के गाने का असर?
इसका उत्तर सीधे-सीधे हाँ ना में थोड़ा मुश्किल है। इस फिल्म में ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ वाली जोड़ी है यानी मैं फिर रानी चटर्जी के साथ हूँ, इसलिए यह सवाल और भी पेचीदगी पैदा करता है। हाँ, ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ की तरह यह नयी मुन्नी भी कहीं न कहीं उन्हीं हालातों में पहुँचती है, लेकिन परिस्थितियाँ अलग हैं। एक स्पष्ट समानता है कि दोनों मुन्नियाँ नाचती हैं। रही बात ‘दबंगी’’ के गीत ‘‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’’ का तो ये थोड़ा संयोग भी है। वैसे मुन्नीबाई पहले बन चुकी है इसलिए आप ये नहीं कह सकते कि हमने सिर्फ दबंग के गानों को कैश करना चाहा है और सबसे सही उत्तर तो निर्देशक अजय कुमार ही दे सकते हैं।
‘‘बृजवा’’, ‘‘मार देब गोली.....’’ का दीपक दुबे ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ से बिल्कुल अलग था। इसमें किस दीपक का असर है?
इसमें अलग दीपक दुबे मिलेगा। एक टपोरी की भूमिका में दिखूंगा ।
‘‘तू ही मोर बालमा’’ में बात कुछ अलग ही थी, हास्य रस में पगी थी फिल्म। आपको किस तरह की भूमिका ज्यादा आसान लगी?
पहली फिल्म में तो बस सबकुछ निर्देशक के इशारे पर ही करना होता है, फिर कैमरे की आदत पर जाती और अपना ‘‘बेस्ट’’ देने की कोशिश करता है। एक कलाकार के रूप में कामेडी और एक्शन दोनों ही बातें समान रूप से असर करती हैं।
रवि किशन जैसे सीनियर स्टार के साथ आपने ‘‘मार देब गोली केहू ना बोली’’ में काम किया। क्या कुछ सीखने को मिला?
रवि जी अत्यंत समर्पित कलाकार हैं। उनसे तो बहुत कुछ सीखा जा सकता है। लेकिन सबसे सीख ये कि वह सेट पर डायरेक्टर के एक्टर होते हैं; कहीं भी रवि किशन नहीं रहते। यह एक कलाकार के समर्पण भाव का परिचायक है।
‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ के बारे में कुछ और बतायें?
श्री कृष्णा क्रियेशंस कृत ‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ एक कंपलीट मसाला फिल्म है, जिसे जीतेश दुबे प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण पायल दुबे कर रही हैं वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान अजय कुमार ने संभाली है। फिल्म इसी साल दिसम्बर में फ्लोर पर जायेगी।

गुरुवार, नवंबर 10, 2011

CHALBAAZ CHULBUL PANDEY – EDITING START


Editing of Preetiraj film entertainment’s Chalbaaz chulbul Pandey started recently under the supervision of editor Nakul Prasad. Mamta Pawan jha is the presenter of this film. Producer – N. Ahuja, Story- Director – T. Bobby Singh, Screenplay – Dialogue by Rakesh Tripathi, Lyrics- Shyam ji shyam, Krishna Pandey, Music – Sawan Kumar, Cameraman – Anil Dhanda, Dance – Ricky Gupta and Santosh Kumar. Editor – Nakul Prasad, it stars – T. Bobby Singh, Manoj pandey, Rakhi Tripathi, Ritu Mehra, Umesh Singh, Alok Yadav, Gopal Rai, Sonu Jha, Pawan Jha, Matru Singh, Arjun Singh, Sanjeev Mishra, Purnela, Jyoti and Sunita Yadav.

“SASURO KABHO DAMAD RAHAL” – TOWARDS FIRST COPY


First print of Shiv Bum Picture’s SASURO KABHO DAMAD RAHAL will be out this week at Q Lab. The film is being produced by – Shiv Kumar S. Gupta, Director – Shailesh Srivastav, Co – Producers - Rajesh Jaiswal & Jaldhari Yadav, Exec. Producer – Zafar Khan , story –screenplay and dialogues by Vinod Mishra, music by – Aman Shlok, lyrics by - Ashok Shivpuri, Arvind Tiwari & Amrendra Arpan. cinematography by Jayanto Ghosh, choreography by Bhupi & Gyan Singh & editing by Manoj Sankla . It stars – Guddu Rangeela, Shakti Kapoor, Sangeeta Tiwari , Poonam Sagar, Anand Mohan, Seema singh, shiv kumar s. gupta, Rajan modi, Zafar khan, Motilal yadav, Komal kumar Arya, Harish H..kumar, Shaila khan and Poonam Gautam ( in Item song)

“PREM LAGAN” – BG MUSIC COMPLETED


Back ground music of Rock Film’s Prem Lagan is completed recently . The Film is being Produced by Ramakant Prasad and Directed by Nitesh Singh Nirmal. It stars Ajeet Anand, Pooja Singh, Zafar Khan, Suwanti Banarjee, Bipin Bahar, Jai Singh, Manish Mahiwal & Sachin Gupta ( Child Artist) . Cinematographer – Shiv Shakti, Choreographer – Abhijeet Manish - Mritunjay . Music - Lovely Sharma and Govind Ojha. Singers are Udit Narayan, Suresh wadekar, Sadhana Sargam, Aalok Kumar, Mohan Rathod, Indu Sonali, Supriya Joshi, Khushboo Jain and Manoj

“GORIYA KE GORE GORE GAAL” Is in Censor


R.N. Enterprises’s “GORIYA KE GORE GORE GAAL” is in Censor for Certification this week. The film is being written-directed by S.S. Lalit and produced by Ravi Shankar Tiwary. It has screenplay by S.S. Lalit & Ras Bihari Pandey, music by Rajesh Lalit & Vinod Gwaar, lyrics by Bipin Bahar, Ras Bihari Pandey & S.S. Lalit. dialogues by Lalit Shukla, choreography by Gyan Singh, action by Riyaz Sultan and cinematography by Arun Mishra. Co-producer : Suman Kumar Mehta, Exec. Director: Sawan Verma. It stars, Uttam Kumar, Lovi Rohatgi, Ravi Shankar Tiwary. Ritu Pandey, Monika Verma, Raj Mehta, Liliput, Ramesh Goel, D.P. Pandey, Salim Ansari, Neeraj Badshah and Seema Singh (item song).

“KAB JAGOGE” – 15 days shooting progresses


The second and last 15 days shooting schedule of Punam Production Entertainment’s Kab Jagoge is in currently progress from 02 Nov., 2011 at different locations of Jaunpur (U.P.). The film is being produced by R. K. Nishad and directed by Anil Lahari. It stars – Sujeet Kapur, Sagar Anjana, Rashmi Srivastav, Ajay Shanu, Amit Lal yadav, Pappu Yadav, Satyaprakash Dubey, T.N. Vishwakarma, Prachi Kundan and Birbal. It is written by Sagar Anjana and has cinematography by Heera Saroj, lyrics by Jignesh Bhramar and Guddu Lahari and music by Ganesh Pandey and Ghunghroo.

मंगलवार, नवंबर 08, 2011

Faulaad on 11-11-11


11-11-11 को मुंबई में रिलीज़ होगी रवि किशन की फौलाद
भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का फौलादी इसी शुक्रवार यानी 11-11-11 को मुंबई में रिलीज़ हो रही है. साल २०११ की सबसे चर्चित और बिहार में धूम मचा रही फिल्म फौलाद का निर्माण .श्री ब्रिजेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले निर्माता रजनीश गुप्ता ने किया है जबकि इस फिल्म का निर्देशन किया है प्रसिद्द कैमरामेन फिरोज खान ने . फिल्म में जहां रविकिशन का एक्शन लोगो को हैरत में डाल देगा वहीँ सुशील सिंह की भूमिका भी दर्शको को रोमांचित करेगी. इन दोनों के बीच छोटे परदे के राजा भैया अर्थात प्रकाश जैस का अंदाज दर्शको को गुदगुदायेगा. भोजपुरी खलनायकी के दो शहंशाह अवधेश मिश्रा और ब्रिजेश त्रिपाठी की जुगलबंदी भी इस फिल्म में बेजोड़ है. इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक बनी अभिनेत्री अंजना सिंह पहली बार परदे पर नजर आएँगी . फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में हैरी जोश, रत्नेश बरनवाल, रितु पाण्डेय, राजेश तोमर और किरण यादव हैं. फिल्म के सभी गाने कर्णप्रिय हैं जिन्हें संगीत बद्ध किया है राजेश रजनीश ने और बोल लिखे हैं बिपिन बहार, श्याम देहाती और प्यारेलाल कवि ने. फौलाद के लेखक संजय राय , सह निर्मात्री रितु गुप्ता व कार्यकारी निर्माता के.एम.सिंह ( कन्हैया ) हैं. फौलाद के सम्बन्ध में रवि किशन का कहना है की फौलाद एक सम्पूर्ण फिल्म है जिसे भोजपुरिया दर्शक अवश्य पसंद करेंगे.

जब डबिंग में रो पड़े अजय दीक्षित


भोजपुरी फिल्मो के बेटवा बाहुबली यानी की एक्शन स्टार अजय दीक्षित भोजपुरिया परदे पर भले ही एक्शन दृश्यों में गुंडों पर वार करते हुए खूंखार नज़र आते हैं लेकिन रियल लाइफ में वो काफी इमोशनल हैं. इसका ताज़ा उदाहरण हाल ही में निर्देशक ए.आर.एस.सरकार की फिल्म बागी की डबिंग के दौरान देखने को मिला. लीक से हटकर आम भोजपुरी फिल्मो से अलग मात्र बीस घंटो की अनोखी कहानी वाली इस फिल्म की डबिंग पिछले दिनों मुंबई में चल रही थी . एक दृश्य में पिता पुत्र का संवाद था . एक मजबूर पिता और एक बागी बेटे के इस संवाद में अजय दीक्षित इतने भावुक हो गए की उनकी आँखों से आंसू निकालने लगे. निर्देशक सरकार ने अजय दीक्षित की मनो : स्थिति को समझते हुए कुछ देर के लिए डबिंग रोक दी. अजय दीक्षित के अनुसार फिल्म में कई दृश्य ऐसे हैं जिसे देखकर दर्शक अपने आंसू रोक नहीं पायेंगे. ईंट भत्ते पर काम करने वाले मजदूरों पर बनी इस फिल्म में अजय दीक्षित के साथ नवोदित रानू पाण्डे मुख्य भूमिका में हैं. निर्माता शकील खान - मंसूर आज़मी की इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में विजय खरे, सीमा सिंह, श्रवण सक्सेना, मनोज दवेदी, रोज़ा, विजय शुक्ला, शंकर सिंह, आदि शामिल हैं. फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है और जल्द ही फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार होंगी.

Insaaf - Grand opening in Bihar


‘‘इंसाफ’’ की शानदार ओपनिंग
भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता अभय सिन्हा निर्मित व भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी व पवन सिंह मुख्य अभिनित ‘‘इंसाफ’’ छठ पूजा के शुभ अवसर पर बिहार के लगभग 25 सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग के साथ प्रदर्षित की गई है। फिल्म को आरा, छपरा, मोतिहारी, सीतामढ़ी, में रिकार्डतोड़ ओपनिंग मिली है। फिल्म को देखने सिनेमा हाल में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। याशी फिल्मस् प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म में पहली बार मनोज तिवारी व पवन सिंह एक साथ नजर आ रहे है। इस सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के निर्देषक हैं अजय श्रीवास्तव। फिल्म ने शिल्पी छपरा में में रिकार्ड 42,000/- रू0 की ओपनिंग प्राप्त की है। फिल्म में गजेन्द्र चैहान, संगीता तिवारी, कृषा खंडेलवाल, उर्वशी चौधरी , सिद्धार्थ राय, रवि उज्जैन व प्रिया पाण्डे की अन्य प्रमुख भूमिकाएँ है। फिल्म के माध्यम से यह बताया गया हैं की ‘‘इंसाफ’’ एक ऐसी प्रणाली है जिसके तले अपनों का भी सिर कलम किया जाता है।

Dil Deewana Launched


‘‘दिल दीवाना’’ की संगीतमय शुरूआत
आदि शक्ति इंटरटेनमेन्ट प्रस्तुत श्री रामेष्वर इन्टर¬प्राईजेज के बैनर तले बन रही ‘‘दिल दीवाना’’ की संगीतमय शुरूआत पिछले दिनों मुम्बई के एम. फोर. यू. स्टुडियो में की गई। इस अवसर पर मशहूर गायक उदित नारायण के स्वर में गाना रिकार्ड किया गया। फिल्म के गीतकार, संगीतकार, पटकथा, कथा व संवाद लेखक विनय बिहारी हैं। फिल्म का निर्माण अनिल अचरेकर कर रहे हैं वही निर्देषन की कमान संभाली है भागीरथी स्वान ने। फिल्म में विराज भट्ट, कुंवर विक्रांत, काजल रधानी, धर्मा व ब्रजेष त्रिपाठी की प्रमुख भूमिकाएं हैं। फिल्म के छायाकार अषोक राव व प्रचारक प्रषांत-निषांत हैं फिल्म के मुर्हूत के अवसर पर पब्लिसिटी डिजाईनर नरसू विषेष रूप से उपस्थित थे।

Bhojpuria Action Star Kunwar Vikrant


एक्शन हीरो के रूप में लोकप्रिय हो रहे कुंवर विक्रांत
भोजपुरी फिल्मों के नये सितारे कुंवर विक्रांत एक्शन नायक के रूप में लोकप्रिय हो रहे हैं। कुंवर विक्रांत के एक्शन दर्शको को काफी पसंद भी आ रहा है . वे विक्रांत के ‘‘कुरूक्षेत्र’’, ‘कर्त्तव्य ’’ व ‘‘गुंडईराज’’ में किए गए एक्शन दृश्य के कायल हो गए हैं। शायद इसलिए निर्माता भी विक्रांत को अब उस तरह की भूमिका के लिए ही अधिक चुन रहे हैं. विक्रांत का कम्पलीट एक्षन अवतार अब उनके कई फिल्मों में देखने को मिलेगा। विक्रांत अभय सिन्हा की ‘‘बिदेसिया’’ में जुबली स्टार निरहुआ से दो दो हाथ करते दिखेंगे वही ‘‘ऐलान-ए-जंग’’ में जंग का ऐलान करते दिखेंगे। विक्रांत कहते हैं कि मुझे हर तरह की भूमिकाएँ निभाने की चाहत हैं। विक्रांत की अभी ‘‘लागल प्यार के बुखार’’, ‘‘हमार लव स्टोरी’’, ‘‘मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी’’ जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म है। यही नही वे जल्द ही पर एक और एक्शन सितारे विराज भट्ट के साथ ‘‘दिल दिवाना’’ में धूम धारका का तड़का लगातें दिखेंगे।

Aag - Ego Andhi --- Ready for release


‘‘आग - एगो आँधी’’
भोजपुरी स्टार पंकज केसरी व नई भोजपुरी सिने तारिका रीतिका शर्मा भोजपुरी पर्दे पर ‘‘आग - एगो आँधी’’ लेकर आ रहे हैं। डी. जे. मूवी इंटरटेनमेंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में भ्रष्ट राजनीति का चित्रण किया गया है व बताया गया है कि कैसे आज के बेरोजगारों को राजनेता अपने फायदे के लिए गलत राहों पर ले जाते हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है रामाशंकर ने। फिल्म के निर्माता दीपक जैन, संगीतकार सिद्धार्थ - शालिनी, गीतकार अशोक सिन्हा, राकेश सिंह व अरविंद तिवारी है। फिल्म में खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा जिसे फिल्माया है हीरा यादव ने। फिल्म में पंकज केसरी, रीतिका शर्मा, जय यादव, अनारा गुप्ता, उदय श्रीवास्तव, विपिन सिंह, अनुशा, सोनू सिंह व हीरा यादव की प्रमुख भूमिकाएँ है। फिल्म में कशिश का आईटम गीत हैं। फिल्म के निर्देशक रामाकांत प्रसाद के मुताबिक यह फिल्म दर्शकों के दिलो पर राज करेगी।

सोमवार, नवंबर 07, 2011

रवि किशन की हेट्रिक


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की हालिया रिलीज़ पियवा बड़ा सतावेला बिहार में रिकोर्ड बनाने के पथ पर अग्रसर है. छठ के अवसर पर बिहार me रिलीज़ हुई इस फिल्म के निर्देशक राज कुमार पाण्डे हैं. इस जबरदस्त शुरुवाती आरम्भ के साथ ही रवि किशन ने इस साल अपनी हेट्रिक पूरी कर ली है. इस साल २६ जनवरी को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म रामपुर के लक्ष्मण के बाद उनकी अगली फिल्म संतान नौ सितम्बर को और फौलाद सोलह सितम्बर को रिलीज़ हुई थी. संतान जहाँ पारिवारिक फिल्म थी वहीँ फौलाद मसाला फिल्म . दोनों को ही दर्शको ने काफी पसंद किया . अब २ नवम्बर को रिलीज़ हुई पियावा बड़ा सतावेला की शुरुवात उन दोनों फिल्मो से भी अच्छी है. पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म देवरा बड़ा सतावेला में भी रवि किशन और रानी चटर्जी की जोड़ी थी , पियावा .... में भी यही जोड़ी है. भोजपुरी फिल्म जगत की दो बड़े सितारों से सजी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है की फिल्म देवरा बड़ा सतावेला की ही राह पर है. बहरहाल पियवा के जबरदस्त शुरुवात से भोजपुरी फिल्म जगत में ख़ुशी का माहौल है .

अजय और सफारी


भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार अजय दीक्षित को गाड़ियों का शौक़ीन माना जाता है , पिछले दो साल में बेटवा बाहुबली, नज़रिया तोहसे लागी , पापी के पाप काहे गंगा धोये और करेंट मारे गोरिया जैसी सफल व चर्चित फिल्म दे चुके अजय दीक्षित के पास गाडियों की कोई कमी नहीं है . सबसे मजे की बात तो यहाँ है की मुंबई में रह रहे अजय भारत में कहीं भी जाएँ तो वो अपनी गाडी को ही प्राथमिकता देते हैं, चाहे उनका घर जौनपुर हो या फिल्म वितरण का शहर पटना . लगभग आधा दर्ज़न गाड़ियों के मालिक का आजकल पसंदीदा गाडी बना है टाटा सफारी . सफारी खरीदने के सम्बन्ध में अजय ने बताया की एक बार वो बिहार के एक गाँव में शूटिंग कर रहे थे पूरी यूनिट गाँव में ठहरी थी लेकिन उन्हें और फिल्म की हिरोइन गुंजन कपूर को छपरा में ठहराया गया था. जहाँ से रोजाना वो सफारी से जाते थे . एक दिन शूटिंग समाप्त कर वापसी के वक़्त उन्होंने ड्राइवर से आग्रह कर खुद सफारी चलने का निर्णय लिया . उस दिन उन्होंने पहली बार सफारी चलाया था. अजय को वह ड्राइव इतनी पसंद आई की उन्होंने मुंबई आते ही सफारी खरीद ली. इस दीपावली वो अपने गाँव जौनपुर इसी सफारी के साथ गए हैं. खुद अजय कहते हैं वो अपनी गाडी से ही कहीं जाना पसंद करते हैं चाहे वो मुंबई से कितना भी दूर क्यों ना हो .

दो महारथियों का महामुकाबला - "देख के"..


एक भोजपुरिया चौपाल का भौकाल है, जिसकी ढिशुम-ढिशुम भी दर्शकों को निहाल कर देती है... तो दुसरे की उपस्थिति भर से छोटे पर्दे पर सनसनी फ़ैल जाती है.... अपने-अपने फन के इन दोनों उस्तादों का महामुकाबला जल्द ही होने जा रहा है भोजपुरिया पर्दे पर... हम बात कर रहे हैं भौकाल के चौपाल फेम अभिनेता निखिल राज और छोटे पर्दे पर सनसनी मचानेवाले श्रीवर्धन त्रिवेदी की.... जो फिलहारमोनिक एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म "देख के" से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना आगाज़ करने जा रहे हैं...
लेखक-निर्देशक निखिल राज की ये फिल्म अब तक की भोजपुरी सिनेमाई परंपरा से थोड़ी अलग हटकर होगी... जिसमें भोजपुरी कल्चर और तेवर को नए अंदाज़ और मिजाज़ के साथ पेश किया जायेगा.... बकौल निखिल राज "भोजपुरी सिनेमा अपने उद्देश्य से भटक कर अपनी संस्कृति और परंपरा से भटकती जा रही है... हमारी कोशिश होगी कि हम दर्शकों को फिर से उन मूल्यों से जोड़ सकें, जो हमारी पहचान है.... निखिल राज और श्रीवर्धन त्रिवेदी के अलावा इस फिल्म में जाकिर हुसैन, प्रकाश जैश, और वंदना विश्वकर्मा भी अहम् रोल में होंगे.... फिल्म की शूटिंग बिहार के अलग-अलग लोकेशन पर शुरू हो चुकी है... उम्मीद करते हैं कि एक नेक मकसद से शुरू हुई ये फिल्म भोजपुरी दर्शकों के सिर का ताज बने....

तुलिप सिंह और विनय आनंद की हैट्रिक


के बनी दूल्हा और काली जैसी फिल्मों के बाद तुलिप सिंह और विनय आनंद की ऑनस्क्रीन जोड़ी भक्ति इंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन नंबर एक से हैट्रिक बनाने जा रही है... जलाराम प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत भक्ति इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले बनानेवाली इस फिल्म के निर्माता अनिल गुप्ता हैं... जबकि फिल्म का निर्देशन करेंगे चंद्रसेन सिंह जो जलाराम की अंडर प्रोडक्शन फिल्म "धमाल कईला राजा" का भी निर्देशन कर रहे हैं... तुलिप सिंह और विनय आनंद की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती रही है... उम्मीद है उनकी इस हैट्रिक को भी दर्शकों का पूरा प्यार मिलेगा..

रम गए रमण


भोजपुरी इंडस्ट्री के उद्धारक होने का दंभ तो कई लोग भरते फिर रहे हैं... लेकिन असल में देखा जाए तो पूरी इंडस्ट्री उन लोगों के सहारे बढ़ रही है, जो गुमनाम होकर इसे सींच रहे हैं... और इन्हीं में से एक हैं निर्माता रमण नैय्यर,जो ख़ामोशी से इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं... पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखनेवाले रमण नय्यर को भोजपुरी भाषा की कशिश इस इंडस्ट्री में खींच लायी और आते ही उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों के निर्माण का ऐलान कर लोगों को हैरत में डाल दिया... उनकी दो फ़िल्में 'धमाल कईला राजा' और 'काली' निर्माण के अंतिम चरण में हैं.. उससे पहले ही उन्होंने दो और फ़िल्में बनाने का ऐलान कर दिया है... जलाराम प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली 'राजपूत पवन सिंह' और भक्ति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली अनाम फिल्म उनकी अगली पेशकश है...बकौल रमण नैय्यर भोजपुरी फिल्मों को लेकर लोगों के मन में एक कारोबारी संशय बना हुआ है.. वो लोगों के इसी डर को दूर कर एक नया दरवाज़ा खोलना चाहते हैं...नैय्यर साहब की ये कोशिश तो वाकई काबिले - तारीफ़ है लेकिन इसमें जोखिम भी तो है ..?रमण नैय्यर इस बात से इत्तेफाक तो रखते हैं लेकिन उनका कहना है कि रिस्क तो हर कारोबार में है ..बिना रिस्क उठाये आप कुछ अलग कर भी नहीं सकते ..बहरहाल भोजपुरी इंडस्ट्री इस बात पर तो रश्क कर ही सकती है कि उसे रमण नैय्यर जैसा दिलेर निर्माता मिला है , जो राह से भटक रही इस इंडस्ट्री को लीक पर लाने के लिए जोखिम उठाने को भी तैयार है .

शुक्रवार, नवंबर 04, 2011

व्यस्तता के कारण रवि किशन ने छोड़ा नाच नचैया धूम मचैया


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन महुआ टीवी के लोकप्रिय शो नाच नचैया धूम मचैया को अब नियमित नहीं कर पायेंगे . रविकिशन के अनुसार इनदिनों वो बेक टू बेक कई फिल्मे कर रहे हैं जिनमे हिंदी और भोजपुरी दोनों की फिल्मे शामिल है. सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन की फिल्म एजेंट विनोद की शूटिंग किसी कारण से तीन दिन अधिक चलने के कारण उनकी आगे की फिल्मो का कार्यक्रम अनियमित हो गया. रवि किशन ने आगे बताया की नाच नचैया धूम मचैया उनके दिल से जुडा हुआ शो है और वो कभी नहीं चाहते थे की वो इस शो से दूर हों. बहरहाल रवि किशन की जगह इस शो को कौन होस्ट करेगा उसे लेकर संशय बना हुआ है. उल्लेखनीय है की रवि किशन के नेतृत्व में नाच नचैया धूम मचैया ने जबरदस्त कामयाबी पायी थी. बिहार उत्तर प्रदेश में तो इस शो की टीआरपी जस्ट डांस से भी अधिक रही है

गुरुवार, नवंबर 03, 2011

रवि किशन की हेट्रिक


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की हालिया रिलीज़ पियवा बड़ा सतावेला बिहार में रिकोर्ड बनाने के पथ पर अग्रसर है. छठ के अवसर पर बिहार me रिलीज़ हुई इस फिल्म के निर्देशक राज कुमार पाण्डे हैं. इस जबरदस्त शुरुवाती आरम्भ के साथ ही रवि किशन ने इस साल अपनी हेट्रिक पूरी कर ली है. इस साल २६ जनवरी को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म रामपुर के लक्ष्मण के बाद उनकी अगली फिल्म संतान नौ सितम्बर को और फौलाद सोलह सितम्बर को रिलीज़ हुई थी. संतान जहाँ पारिवारिक फिल्म थी वहीँ फौलाद मसाला फिल्म . दोनों को ही दर्शको ने काफी पसंद किया . अब २ नवम्बर को रिलीज़ हुई पियावा बड़ा सतावेला की शुरुवात उन दोनों फिल्मो से भी अच्छी है. पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म देवरा बड़ा सतावेला में भी रवि किशन और रानी चटर्जी की जोड़ी थी , पियावा .... में भी यही जोड़ी है. भोजपुरी फिल्म जगत की दो बड़े सितारों से सजी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है की फिल्म देवरा बड़ा सतावेला की ही राह पर है. बहरहाल पियवा के जबरदस्त शुरुवात से भोजपुरी फिल्म जगत में ख़ुशी का माहौल है .

CHALBAAZ CHULBUL PANDEY – 2ND SCHEDULE THIS MONTH

First schedule of Preetiraj film entertainment’s Chalbaaz chulbul Pandey completed recently at Bihar and second schedule will start this month at Mumbai. Mamta Pawan jha is the presenter of this film. Story- Director – T. Bobby Singh, Screenplay – Dialogue by Rakesh Tripathi, Lyrics- Shyam ji shyam, Krishna Pandey, Music – Sawan Kumar, Cameraman – Anil Dhanda, Dance – Ricky Gupta and Santosh Kumar. Editor – Nakul Prasad, it stars – T. Bobby Singh, Manoj pandey, Rakhi Tripathi, Ritu Mehra, Umesh Singh, Alok Yadav, Gopal Rai, Sonu Jha, Pawan Jha, Matru Singh, Arjun Singh, Sanjeev Mishra, Purnela, Jyoti and Sunita Yadav.

PANKAJ KESRI SIGNED

Preetiraj film entertainment Sign Pankaj Kesri as a main lead for Production number 2. T. Boby singh is writer and director of this film. Other cast and crew will be final soon.

FAULAAD” – Releasing in Mumbai on 11th Nov.

After grand successes in Bihar Shree Brijeshwari Films’s “FAULAAD” is now releasing on Mumbai on 11th November . The Film is being produced by Rajnish Gupta and directed by Firoz khan , Co - producer – Ritu Gupta, Writer – Sanjay Rai, Music director – Rajesh -Rajnish, Lyrics by Bipin Bahar, Shyam Dehati, and Pyare lal kavi . Cinematographer - Firoz khan. Exec. Producer – K.M. Singh ( Kanhaya). It stars – Ravi Kishan, Sushil Singh , Prakash Jais, Awadhesh Mishra, Brijesh Tripathi , Harry josh, Ratnesh varanvaal, Kiran Yadav, Rajesh Tomar, Ritu Pandey and introducing Anjana singh.

“SASURO KABHO DAMAD RAHAL” – TOWARDS FIRST COPY

First print of Shiv Bum Picture’s SASURO KABHO DAMAD RAHAL will be out this week at Q Lab. The film is being produced by – Shiv Kumar S. Gupta, Director – Shailesh Srivastav, Co – Producers - Rajesh Jaiswal & Jaldhari Yadav, Exec. Producer – Zafar Khan , story –screenplay and dialogues by Vinod Mishra, music by – Aman Shlok, lyrics by - Ashok Shivpuri, Arvind Tiwari & Amrendra Arpan. cinematography by Jayanto Ghosh, choreography by Bhupi & Gyan Singh & editing by Manoj Sankla . It stars – Guddu Rangeela, Shakti Kapoor, Sangeeta Tiwari , Poonam Sagar, Anand Mohan, Seema singh, shiv kumar s. gupta, Rajan modi, Zafar khan, Motilal yadav, Komal kumar Arya, Harish H..kumar, Shaila khan and Poonam Gautam ( in Item song)

“DHOOM MACHAILA RAJA JI” – Entire Shooting Completed

A 22-days start to finish shooting schedule of Maa Shanti Entertainment’s Dhoom Machaila Raja ji has been completed at Bodh Gaya (Bihar) recently. The film is being directed by Chunmun Pandit and produced by Suresh Prasad Marik & Suryakant Nirala. It has story by Ramchandra Singh, music by Ranjay Babla, lyrics by Ramchandra singh, Manoj Mohit & Suryakant Nirala, action by Gabbar singh, choreography by Kedar Subba and cinematography by A. Velmurugan. It stars Chhotu Chhalia, Gunjan Pant, Rohit Raj, Rakhi Tripathi, Pankaj Mehta, Sumant Mishra, Sudha Varma, Janardan Singh and item girls Kavita Singh & Lavanya Bethi .

“MITE NA SENURVA” Two More Songs Recorded

Two more songs of Vishnu Priya Seven Art’s “MITE NA SENURVA” has been recorded at D.J. Super Sound Recording Studio, Andheri (W), on 31st Oct., 2011 under the baton of music director S.R. Rajan. The songs rendered by Amit Kumar, Rekha Rao and Soma Bannerji, it was penned by Sudhakar Sharma. The film is being directed by Rajkumar Pardesi and produced by Bharat Rawal. Executive Producer : Ammul Goyal. It stars, Akhilesh Rai, Rekha Singh, Jayshree T., Vijay Shetty, Dashrath Kachhrawat, Durga Singh, Atula Bhatwadekar, Anil Tarle, Subhash Pathak and item dancer Sapna & Jyoti Kothari. The film will mount the sets this month. Pushpganga Entertainment presents the film.