शुक्रवार, सितंबर 30, 2011

“DHAMAAL KAILA RAJA” TALKIE PORTION COMPLETED

Jalaram Productions “DHAMAAL KAILA RAJA” Entire talkie portion completed..Producer-Raman nayyar,Director-Chandrasen Singh ,Music-Madhukar anand,Lyrics-Bipin Bahaar ,Writer-Paras jaiswaal,Cinematographer-R.R.Prince, Action Darshan singh,.Cast-Ravikishan,Tulip Singh,Komal dhillon,Surendra Pal,Girish Sharma,Nilima Singh,Pankaj berry ,Seema singh&Sambhavna seth {item song}.


ELAAN-E -JUNG- FIRST COPY SOON


S.S.Motion Pictures “ELAAN-E-JUNG” First copy is to out soon.. Prod-Rajeev Gupta ,Director-Ravi sinha ,Story-Screenplay-Ravibhusan, Music-Rajesh –Rajnish,Lyrics-Pyarelal yadav,Bipin bahar ,Shyam dehati, R ,R .Pankaj,Cinematographer- R.R.Prince, Dialogue -o.p.singh. Cast- Vinay Anand ,Vikrant Singh ,Shashi Mohan Singh, Monalisa, Ruby Singh, Sangeeta Tiwari & Awadhesh mishra.

“RAJA KE RANI SE PYAAR HO GAIL” PRODUCTION COMPLETED


Talkie Frames “RAJA KE RANI SE PYAAR HO GAIL” Entire post production completed.. Prod: Swapndeep, Director-Shailesh Pandey and Swanpdeep ,Music:Rajesh-Rajnish, Lyrics-Pyarelal yadav ,Shyam dehati& Bipin bahar Cast-Praveshlal Yadav,Shubhi Sharma,Megha ghosh,Sanjay pandey,

“BHAIYA HAMAAR DAYAVAAN ’’ – ENTIRE POST PRODUCTION COMPLETED

Rishi international Productions Ashok gupta presents ‘’ Bhaiya hamar Dayavaan’’ Entire post production completed .Producer-Harish gupta, Director-Aslam sheikh, cameraman- thamban.k lyrics-vinay bihari ,pyarelal yadav,santosh puri Music-Rajesh-rajnish .Action- sakil sheikh Editor – harish chaudary ,Dialouge-Jitendra Suman,Cast- Manoj tiwari mridul, Pakhi hedge , Rinku ghosh, Monalisa , Shubham tiwari, arvind akela ‘’kallu’, Brijesh tripathi ,Awadhesh Mishra, & manoj tiger.

गुरुवार, सितंबर 29, 2011

गुमनामी में खो गया एक संगीतकार


एक कहाबत है जिसे संगीत का नशा लगा हो उसके आगे सारा नशा बेकार हो जाता है , फिर उसे दुनिया में किसी की चिंता नहीं रहती है .. ऐसा ही एक शख्स थे प्रशांत बोस जो चालीस साल पहले कोलकाता से मुंबई आया था संगीत में एम.ए. की डिग्री हासिल कर , लम्बे संघर्ष के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वो हक़दार थे . आखिरकार उन्होंने संघर्ष करना छोड़ दिया और इधर उधर भटकने में ही अपनी दिनचर्या शुरू कर दी. हिंदी फिल्म जगत और भोजपुरी फिल्म जगत का ऐसा कोई भी संगीतकार या कलाकार ऐसा नहीं है जो प्रशांत बोस को जानते नहीं थे. पिछले सोमवार को ७६ साल का वो गुमनाम संगीतकार का ऑडियो लैब के पास निधन हो गया . पिछले कई सालो से वो अक्सर यही रहा करते थे .. उनकी आय के श्रोत थे वो गायक जो रिकोर्डिंग के लिए आते थे और अपनी मर्ज़ी से उन्हें कुछ ना कुछ थमा देते थे . हमेशा साफ़ सुथरे कपड़ो और अच्छे अच्छे होटल में खाना खाने के शौक़ीन प्रशांत के मौत की खबर जब ऑडियो लैब के सतीश पुजारी को मिली तो उन्होंने ससम्मान उनका अंतिम संस्कार कराने का फैसला किया . उन्होंने कानून की नज़र में लावारिस उस मृत शरीर को अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है , कानूनी प्रक्रिया के बाद सात दिन बाद प्रशांत का मृत शरीर सतीश पुजारी को मिलेगा. पुजारी के अनुसार फिल्म जगत में जिस तरह लोकप्रिय लोगो को ससम्मान विदा किया जाता है वैसी ही विदाई प्रशांत को भी दी जाएगी.

बुधवार, सितंबर 28, 2011

रवि किशन का डबल धमाल


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन इन दिनों भोजपुरिया परदे पर छाये हुए है. लगातार दो शुक्रवार को रिलीज़ हुई उनकी दो फिल्मे भोजपुरिया दर्शको को काफी पसंद आ रही है . सात महीने के अंतराल पर नौ सितम्बर को उनकी फिल्म संतान रिलीज़ हुई . हैरी फर्नांडिस निर्देशित इस फिल्म के निर्माता स्वरुप फिल्म्स है . फिल्म में पाखी हेगड़े, सुभी शर्मा और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं. संतान की खासियत यह रही की लम्बे अरसे के बाद सिनेमा घरो में महिलाओ की भीड़ देखने को मिली और फिल्म देखकर उनकी आँखों में आंसू आ गए. अगले शुक्रवार रिलीज़ हुई फौलाद को भी दर्शको ने हाथो हाथ लिया और सौ प्रतिशत ओपनिंग के साथ फिल्म की शुरुवात हुई. निर्माता रजनीश गुप्ता , सह निर्मात्री रितु गुप्ता व निर्देशक फ़िरोज़ खान की इस फिल्म में रवि किशन के साथ हैं सुशील सिंह, प्रकाश जैस, अवधेश मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी व नवोदित अदाकारा अंजाना सिंह . दुर्गा पूजा के पूर्व फिल्मो का रिलीज़ होना काफी नुकसानदायक माना जाता है लेकिन संतान और फौलाद इसके अपवाद निकले हैं. बहरहाल लगातार दोहरी सफलता से रवि किशन खासे उत्साहित है.

अब गायक बने विनय आनंद


भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय की धाक ज़माने के बाद अब विनय आनंद ने गायकी के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है. उन्होंने एक साथ दो अलग अलग फिल्मो के लिए गाने भी रिकोर्ड किये. पहला गाना उन्होंने भोजपुरी फिल्म काली के लिए संगीत निर्देशक राजेश रजनीश के संगीत निर्देशन में गाया और इसके तुरत बाद उन्होंने संगीतकार अमन शलोक के निर्देशन में फिल्म दबंग दामाद के लिए दूसरा गाना गाया. अभिनय से यकायक गायकी की ओर कदम रखने के सम्बन्ध में विनय आनंद ने बताया गाने की शुरुवात उन्होंने बरसो पहले संगीतकार विशाल भारद्वाज के संगीत निर्देशन में हिंदी फिल्म मुलाक़ात के कम्पोज किये गए गाने से की थी. इस फिल्म में उन्होंने अभिनय भी की थी. बाद में वो अभिनय में इतने रम गए की गायकी से उनका नाता लगभग टूट सा गया , लेकिन यदा कदा वो अपना शौक पूरा करते रहे . काली से उन्होंने एक बार फिर से संगीत के प्रति अपना समर्पण भाव दर्शाया है . विनय के अनुसार अब वो लगातार गाने की कोशिश करेंगे , फिल्मो के अलावा वो खुद के अल्बम भी बनाने पर विचार कर रहे हैं. काली के संगीत निर्देशक राजेश रजनीश ने भी विनय आनद के गाने की तारिफ की और कहा की उनमे प्रोफेशनल सिंगर बनने के सारे गुण है और निःसंदेह उनके गाने लोगो को झूमने पर मजबूर कर देंगे. बहरहाल विनय आनंद को अभिनय के साथ साथ गायकी भी विरासत में मिली है. उनकी नानी स्वर्गीय निर्मला देवी ठुमरी की प्रख्यात गायिका थी और बड़े गुलाम अली खान की शागिर्दी में अपने संगीत से उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की थी.

मंगलवार, सितंबर 27, 2011

'' जय बिहार एन कुमार '' बनकर तैयार


माँ जानकी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म '' जय बिहार एन कुमार '' बनकर तैयार है ! इस फिल्म के निर्माता राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की फिल्म में बदलते बिहार की तस्वीर और बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार के कार्यप्रणाली के बारे में दिखाया गया है . फिल्म के लेखक व निर्देशक संत कुमार शंकर, संगीतकार दामोदर राव, गीतकार मनोज एस कुमार, राजवंती देवी, का है .फिल्म के संवाद लेखक हरिशंकर प्रसाद व एडिटर फैयाज़ सैय्यद हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार रमेश गोयल, सुब्रोतो, अफज़ल, चन्दन, संत कुमार, गायत्री, निर्मला, ज्योति, प्रमोद गोस्वामी, इत्यादि है !

दस्यु सुदरी शकुन्तला अब फ़िल्मी परदे पर


उत्तर बिहार व नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में कभी आतंक का पर्याय रही दस्यु सुदरी शकुन्तला पर अब भोजपुरी फिल्म का निर्माण हो रहा है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस मुख्य भूमिका भी स्वयं शकुन्तला ही निभाएगी। फिल्म का नाम भी ‘‘शकुन्तला’’ ही रखा गया है। हथियार डाल समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुकी शकुन्तला की जीवन की कहानी भी दस्यु सुन्दरी फूलन देवी की कहानी से काफी मेल खोती है। फूलन के जीवन पर पहले ही हिन्दी फिल्म ‘‘वैडिट क्वीन’’ बन चुकी है। पिछले दिनों पटना के गार्डेन कोर्ट क्लब में बड़ी धूम-धाम से भोजपुरी फिल्म ‘‘शकुन्तला’’ का मुर्हूत किया गया। जिसमें कई राजनेता, गणमान्य लोगों के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अवधेश मिश्रा, गीतकार विनय बिहारी, नृत्य निर्देशक कानु मुखर्जी, आईटम डांसर सीमा सिंह, तथा फिल्म के निर्माता विनोद कुमार सिंह, निर्देशक पी. राजकुमार आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर दस्यु सुन्दरी शकुन्तला ने पत्रकारों को बताया कि अपने उपर हुये जुल्मों सितम की कहानी इस फिल्म के माध्यम से आम लोगों को बताना चाहती है।

नया खलनायक ‘‘रवि उज्जैन’’


भोजपुरी पर्दे पर इन दिनों एक नये खलनायक की खूब चर्चा हो रही है और इस खलनायक का नाम है रवि उज्जैन। रवि उज्जैन ने अपनी खलनायिकी कैरियर की शुरूवात अभय सिन्हा की फिल्म ‘‘जंग’’ से की है। इस फिल्म में रवि उज्जैन सुपरस्टार पवन सिंह के साथ दो-दो हाथ करते दिखे थे। इस फिल्म में रवि के अभिनय की काफी तारीफ हुई और फिर अभय सिन्हा ने इनकी अपनी नई फिल्म ‘‘इंसाफ’’ में भी मुख्य खलनायक की भूमिका की। निर्देशक अजय श्रीवास्तव की इस फिल्म में रवि उज्जैन दो सुपरस्टार्स मनोज तिवारी - पवन सिंह के साथ नजर आयेगें। इस फिल्म में जिस किसी ने रवि का लुक देखा है वे उनके परफामेंस और लुक की तारीफ करते नहीं थकता। रवि ने अब तक ‘‘नईहर के माड़ो पिया के चुनरी’’, ‘‘जुल्मी संग अंखिया लड़ी’’ व ‘‘मेरा पिया घर आया हो राम जी’’ में बतौर नायक काम किया है। रवि देव पाण्डेय निर्देशित ‘‘लवारिस’’ में भी एंटी हिरो की भूमिका में दिखेंगें।

पाँच खलनायकों वाली बारूद


हिन्दी फिल्मों में पहले खलनायकों का बोलबाला रहता था। हर फिल्म में चार-पाँच खलनायकों का गु्रप होता था, जो पर्दे पर कौतुहल प्रकट करते थे। पर्दे पर एक बार फिर से खलनायकों का बोलबाला दिखेगा लेकिन भोजपुरी में। निर्माता-निर्देशक रामाकांत प्रसाद की नई फिल्म ‘‘‘बारूद’’ में पाँच खलनायक दिखेंगें। ‘‘बारूद’’ में एक्शन स्टार विराज भटट खलनायक दीपक भाटिया, देव सिंह, अयाज खान, विपिन सिह व नीरज राज पौडेल के आतंक राज का खात्मा करतें दिखेंगे। आदिशक्ति इंटरटेनमेंट व सीता आर्ट प्रस्तुत एवं कुमारी माई मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म मे मोनालिसा, प्रिया, मनीष चतुर्वेदी, वंदनी मिश्रा व गोलू की अन्य भूमिकाएँ हैं।

चिंटू बना खलासी


भोजपुरीं सिनेमा के सबसे कम उम्र के अभिनेता प्रदीप पाण्डेय ‘‘चिंटू’’ भोजपुरी फिल्म ‘‘ट्रक ड्राइवर’’ में खलासी की भूमिका में दिखेंगें। चर्चित निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डेय की इस फिल्म में ट्रक ड्राइवर की टाईटल भूमिका में है पवन सिंह। फिल्म में प्रदीप पाण्डेय व नई अदाकारा काजल रघानी का लव एंगल भी है। ‘‘देवरा बड़ा सतावेला, लहरिया लुट ए राजा जी, मैं नागिन तू नगिना’’ जैसी फिल्मों में धमाल मचा चुके प्रदीप को ट्रक ड्राइवर से काफी उम्मीदें हैं। साईदीप फिल्मस् के बैनर तले बनी ट्रक ड्राइवर में सुपरस्टार पवन सिंह, अंजना सिंह, संजय पाण्डेय, किरण यादव, राकेश यादव व आलोक यादव की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, आर. आर. पंकज व हरीश चन्द्र हैं। फिल्म का प्रदर्शन दुर्गा पूजा पर होगा।

छठा भोजपुरी फिल्म अवार्डस 14 अक्टूबर को


भोजपुरी फिल्म जगत के प्रतिष्ठित अवार्ड ‘‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’’ का आयोजन अब 14 अक्टूबर को किया जा रहा है। वी. आर मल्टीमीडिया प्रा. लि. द्वारा आयोजित यह अवार्ड समारोह हर साल की तरह इस साल भी गोरेगांव स्पोर्टस क्लब, मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया की भोजपुरी सिनेमा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अवार्ड में विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। अवार्ड के लिए फिल्मों के रजिस्टेªशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी। अवार्ड में सभी भोजपुरी सितारे की प्रस्तुतियाँ होगी।

‘चढ़ल जवानियां....’ का संगीत हिट


सिने प्राईम वल्र्ड द्वारा प्रस्तुत निर्माता ऋतुराज पांडे की भोजपुरी फिल्म ‘चढ़ल जवनियां भईले जी के काल’ का संगीत बिहार में हिट हो गया है। राजबीर दीप द्वारा निर्देशित इस फिल्म का गाना युवाओं की जबान पर चढ़ा हुआ है। इस फिल्म के सभी गाने रोमांटिक हैं और आज की युवा पीढ़ी को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म के गीत श्याम देहाती और मुनव्वर आज़मी के लिखे हुए हैं, जिसे मुनव्वर और अनुज मैथुज ने संगीत से संवारा है। इन गीतों के लिए स्वर दिया है-सुमित बाबा, तरन्नुम मल्लिक, उदय नारायण झा, कुमार कांछा, अमर केसरी, रूपेश मिश्र, हीना पांडे ने। आलोक पांडे की कथा पर आधारित इस फिल्म का संगीत टी-सीरीज ने जारी किया है, जिसे श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होगी जिसके मुख्य कलाकार हैं-सिद्धार्थ भारद्धाज, तनिषा सिंह, अमन, सुमित बाबा, करन, पूजा, महेन्द्र भटनागर और माधुरी मिश्रा।

दर्शकों को भा रही है ‘‘सुनैना’’


मौर्य टीवी पर हर शुक्रवार व शनिवार रात 8.30 बजे प्रसारित भ्रष्टाचार की पोल खोलती धारावाहिक ‘‘सुनैना’’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। आज के दौर में जहाँ चारो तरफ अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल कायम है। उसमें मध्यवर्गीय परिवार से जुड़ा एक आम ईमानदार इंसान को यह महौल किन-किन मुश्किलों का सामना करवाती है। इसी पृष्ठ भूमि पर आधारित है धारावाहिक ‘‘सुनैना’’। इसे लिखा है चर्चित निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने। इसकी कहानी शुरू होती है सुनैना नामक लड़की से जो एक साधारण मध्य वर्गीय परिवार की लड़की है। जिसके पिता को घूसखोरी के इंल्जाम में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है। यह सुन माता का देहान्त हो जाता है। भाई अपने पिता के दुश्मनों से बदला लेने हेतु नक्सली बन चुका है। श्री ओम क्रिएशन के बैनर तले बनी इस धारावाहिक ‘सुनैना’’ के निर्माता अंजू शर्मा और संजय कपूर है। जबकि निर्देशन का कार्यभार संभाला है चन्दर बहल ने। इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका मनोज वर्मा, शिल्पी शुक्ला, ललितेश, राहुल सिंह, श्रीतमा आदि ने निभाई है।

शुक्रवार, सितंबर 16, 2011

रवि किशन के पुतले का दुग्धाभिषेक


आम तौर पर फ़िल्मी सितारों के प्रति दीवानगी दक्षिण भारत में ही देखी जाती है , लेकिन अब बिहार में भी इसकी शुरुवात हो चुकी है . शुक्रवार को बिहार के विभिन्न शहरो में इसका उदहारण देखने को मिला . पटना सहित मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और कटिहार में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के चहेतों ने रवि किशन पर अनायास आये संकट को दूर करने और शुक्रवार को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म फौलाद की सफलता की कामना के लिए उनके पुतले का विधिवत पूजा कर उनका दुग्धाभिषेक किया और प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया . इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया.
शुक्रवार की दोपहर सैकड़ो की तादात में जुटे रवि किशन के फेंस ने स्थानीय महावीर मंदिर से पूजा अर्चना कर जुलुस की शक्ल में वीणा सिनेमा हॉल पहुचे , जहाँ उनकी फिल्म फौलाद आज ही रिलीज़ हुई है . फ़िरोज़ खान निर्देशित व रजनीश गुप्ता निर्मित इस फिल्म में रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं और उनका साथ दे रहे हैं सुशील सिंह, प्रकाश जैस , अवधेश मिश्रा व नवोदित अदाकारा अंजाना सिंह. . सिनेमाहाल के प्रांगण में रवि किशन के फौलादी तेवर वाले विशाल कट आउट का उनके फेंस ने माल्यार्पण किया और छः फिट के कट आउट को दूध से नहलाया . इस कार्यक्राम का नेतृत्व रवि किशन फेंस क्लब के प्रधान महासचिव नीरज पाण्डेय व उदय भगत ने किया . इस मौके पर फिल्म के निर्माता रजनीश गुप्ता, निर्देशक फ़िरोज़ खान, राजीव रंजन कुमार, कलाकार रोहित सिंह मटरू, निरुपमा श्री , फिल्म वितरक पुनीत सिंह, सुशांत, राजू कुमार, संदीप लाल , वीणा सिनेमा के सुनील सिंह सहित सैकड़ो प्रशंसक मौजूद थे. इस मौके पर वीणा सिनेमाहाल के प्रांगण में बिहार एडवरटीजमेंट वेलफेयर एस्सोसियेशन के हिमान्द्री दास द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीरज पाण्डेय ने बताया की सुपर स्टार रवि किशन और उनका परिवार इनदिनों काफी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों उनके घर में एक हादसा हो गया था. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं उनकी सारी परेशानी दूर हो जाये और आज रिलीज़ हुई उनकी फिल्म सुपर हिट हो . पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस का नेतृत्व रवि किशन फेंस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने किया, मोतिहारी में फेंस क्लब के जिला अध्यक्ष सुजीत सार्थक व कटिहार में जिला अध्यक्ष रितेश जयसवाल के नेतृत्व में किया गया. उल्लेखनीय है की बिहार में पहली बार किसी कलाकार के पुतले का दुग्धाभिषेक किया गया है.

सोमवार, सितंबर 12, 2011

१६ सितम्बर से फौलाद


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का फौलादी तेवर आगामी 16 सितम्बर से बिहार के सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा . जी हां साल २०११ की सबसे चर्चित फिल्म फौलाद सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है .श्री ब्रिजेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले निर्माता रजनीश गुप्ता की इस फिल्म का निर्देशन किया है प्रसिद्द कैमरामेन फ़िरोज़ खान ने . फिल्म में जहां रविकिशन का एक्शन लोगो को हैरत में डाल देगा वहीँ सुशील सिंह की भूमिका भी दर्शको को रोमांचित करेगी. इन दोनों के बीच छोटे परदे के राजा भैया अर्थात प्रकाश जैस का अंदाज़ दर्शको को गुदगुदायेगा. भोजपुरी खलनायकी के दो शहंशाह अवधेश मिश्रा और ब्रिजेश त्रिपाठी की जुगलबंदी भी इस फिल्म में बेजोड़ है. इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक बनी अभिनेत्री अंजना सिंह पहली बार परदे पर नज़र आएँगी . फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में हैरी जोश, रत्नेश बरनवाल, रितु पाण्डेय, राजेश तोमर और किरण यादव हैं. फिल्म के सभी गाने कर्णप्रिय हैं जिन्हें संगीत बद्ध किया है राजेश रजनीश ने और बोल लिखे हैं बिपिन बहार, श्याम देहाती और प्यारेलाल कवि ने. फौलाद के लेखक संजय राय , सह निर्मात्री रितु गुप्ता व कार्यकारी निर्माता के.एम.सिंह ( कन्हैया ) हैं. फौलाद के सम्बन्ध में रवि किशन का कहना है की फौलाद एक सम्पूर्ण फिल्म है जिसे भोजपुरिया दर्शक अवश्य पसंद करेंगे.

रविवार, सितंबर 11, 2011

परेशानी के दौर से गुजर रहा है मेरा परिवार - रवि किशन





भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन व उनका पूरा परिवार इनदिनों भयंकर मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहा है . नौ सितम्बर को उनकी घरेलु नौकरानी द्वारा आत्महत्या किये जाने से पूरा परिवार सदमे में हैं . रवि किशन ने आज बयान जारी कर कहा है की मृतका रूबी मूलतः मथुरा की रहने वाली थी , उसे यहाँ उनका निजी बॉय सागर वर्मा लेकर आया था और कहा था की इसकी माली हालत ठीक नहीं है और इसे नौकरी की सख्त ज़रूरत है , इसीलिए मेरी पत्नी प्रीती ने उसे मेरे गोरेगांव स्थित आवास में काम काज के लिए रख लिया था. घटना वाले दिन मैं बिहार में अपनी फिल्म संतान के प्रोमोशन में था तभी मुझे घटना की जानकारी मिली . मेरे बच्चे उस समय पढाई कर रहे थे , रूबी ने खुद को बाथरूम में बंद कर वहां से छलांग लगा दी. रूबी की मानसिक हालत उस समय ठीक नहीं थी , अपने बारे में वह कम ही बात करती थी लेकिन सभी को पता था की वह अपने बच्चो को लेकर काफी चिंतित है . रवि किशन के अनुसार इस घटना से उनके बच्चे भयभीत हैं, टीवी और अखबारों में छपी खबरों का भी उनपर गहरा असर पड़ा है , मेरे घर में ना रहने के कारण उनपर और मानसिक दवाव पड़ा है. रवि किशन ने आगे कहा है की इस घटना ने मेरे पूरे परिवार पर गहरा असर डाला है और उससे उबरने में उन्हें वक़्त लगेगा . मेरी हालिया रिलीज़ फिल्म संतान बिहार में बड़ी हिट की ओर बढ़ रही है लेकिन इस घटना ने उस ख़ुशी पर भी ग्रहण लगा दिया है. मैं जल्द ही मिडिया के समक्ष आकर उनके सारे सवालो का जवाब दूंगा , मैं रूबी की आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करता हूँ.

बिहार में भोजपुरी फिल्म संतान का प्रोमोशन



संतान के प्रोमोशन में उमड़ा जनसैलाब


पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई और सफलता के पथ पर निरंतर बढ़ रही भोजपुरी फिल्म संतान के प्रोमोशन के दौरान बिहार में मानो जन सैलाब उमड़ पड़ा हो. भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन, अदाकारा पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा व अवधेश मिश्रा की एक झलक पाने के लिए अफरा तफरी मची रही. उल्लेखनीय है की हैरी फर्नांडिस निर्देशित व स्वरुप फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म संतान को भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ हाथी की सवारी के बीच रिलीज़ किया गया था.

संतान को दर्शको से सीधा जोड़ने के लिए रवि किशन खुद अपने सहयोगी कलाकारों के साथ प्रोमोशन के लिए निकाल पड़े . बिहार के ताजपुर, समस्तीपुर, और दरभंगा में हजारो दर्शको की मौजूदगी में उन्होंने सिनेमा हॉल जाकर दर्शको का मनोरंजन किया . दरभंगा में तो फिल्म और रवि किशन के प्रति दीवानगी इस तरह थी की वहां के उमा सिनेमाघर के बाहर के मुख्य सड़क पर घंटो जाम लगा रहा. बहरहाल धीरे धीरे महिलाओ के दिल में जगह बना रही फिल्म संतान ने यह साबित कर दिया है की भोजपुरी सिनेमा जल्द ही संकट के दौर से उबरने वाला है.

शुक्रवार, सितंबर 09, 2011

रवि किशन


बिहार में संतान के प्रोमोशन के दौरान समस्तीपुर जाने के क्रम में सुपर स्टार रविकिशन का स्वागत करते वैशाली जिले के गोलकुंड गाँव के निवासी. जगह जगह स्वागत का दौर जारी है

रविवार, सितंबर 04, 2011

हादसे में भोजपुरी अभिनेत्री ने गंवाई हाथ

..
भोजपुरी की एक उभरती अभिनेत्री भावना तिवारी मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में अपनी हाथ गँवा दी. मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कानपुर की रहने वाली भावना तिवारी पिछले कुछ सालो से फिल्म जगत में मुकाम पाने की कोशिश कर रही थी और हाल ही में उन्होंने कई अच्छी भोजपुरी फिल्मे साइन भी की थी . २९ अगस्त को गोरेगांव से अपने आवास मीरा रोड जाने के लिए वो लोकल ट्रेन में सवार हुई लेकिन भीड़ की वजह से वो गिर गयी , इस हादसे में उनका बायाँ हाथ पूरी तरह से अलग हो गया . भावना को बोरीवली के भगवती अस्पताल में दाखिल कराया गया जहाँ फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है. भावना की अपकमिंग फिल्म रंगीला राजा बाबु के निर्देशक सुजीत पूरी के अनुसार भावना का हादसा कई संदेहों को जन्म दे रहा है , क्यूंकि हादसे के बाद भावना काफी भयभीत है. बहरहाल भावना को दुआओं के साथ साथ मानसिक और आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता भी है . भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने भावना के हादसे पर दुःख प्रकट किया है और उन्हें हर संभव सहयोग देने और दिलवाने का भरोसा उनके परिजनों को दिलाया है

Poonam Pandey to partially strip for Team India!


India made history by lifting the World Cup at the Wankhede Stadium on April 2, 2011. Millions of people were praying for India when the cricketers started the match. Amongst all the others was actor Poonam Pandey, but the only difference was that Poonam had promised the team much more than just her prayers. However, her claims couldn’t materialize due to various reasons.
But now, Poonam Pandey is back in the news with her tweets for the men in blue. Poonam has gone ahead and posted on the micro-blogging site, that she will be lifting her suspense over her partially promised deed. Apparently, Poonam is all set to inspire the men in blue by delivering on her promise.
“After a whitewash by the English, Dhoni and his boys are very dejected. I want them to win the ODIs and show the world that we are still number one. An 'Inspiration' is on the way for the Team.... (Keep watching this space) Today!!!All sportsmen need 'inspiration' 2 perform well. And I love my country and want my team to b on top always. (Keep watching this space) Sep. 2 (sic),” tweeted Poonam on the micro-blogging site.
“Every time Dhoni hits a six, I am raising my hands to celebrate. Don't you wish he hits them all day, Sep. 2 (Keep Watching this Space) A lap of honour, a round of applause, India will win the series. Why? Cause I'm right behind the boys (keep watching this space) Sep. 2 (sic),” she added.
A die-hard fan of the cricket team, Poonam had promised to partially strip for the team to inspire them. After the shameful defeat in the test series, let’s hope that the Indian team gets inspired by Poonam and we win the ODI’s finally.