गुरुवार, सितंबर 03, 2015

घरेलु महिलाओ के सपनो को पंख लगाती भौजी नं-1


 भोजपुरी  की नं-1  चैनल महुआ प्लस से प्रसारित भौजी  नं-1 सीजन-7 इन दिनों  भोजपुरी की नं-1  प्रोग्राम बन गयी है। भोजपुरिया दर्शको की पहली पसंद बानी ये शो रोज रात 9 बजे प्रसारित होती है और इस समय घरेलु महिलाये टेलीविजन से चिपकी हुई नजर आती है।  मध्यप्रदेश ,यू.पी. बिहार और झारखण्ड मे आयोजित ऑडिशन से चुन के आई घरेलु महिलाये आज अपने कला का प्रदर्शन कर अपने व अपने परिवार का नाम रौशन कर रही है। आम तौर पर पुरुष प्रधान देश में यहाँ की महिलाओ को उनके पति के नाम से जाना जाता है लेकिन  जमशेदपुर से आयी टुम्पा कुमारी (कजरी भौजी), भागलपुर से आयी रति कुमारी (ठुमरी भौजी), पटना से आयी बीना पाण्डेय (पूर्वी भौजी) और शहडोल, मध्य प्रदेश से आयी बैजंती राज (चैती भौजी) के पति को लोग इन महिलाओ के नाम से जानते हैं। आज ये महिलाये किसी पहचान की मोहताज नहीं है आज ये अपने अपने जिले की सेलेब्रिटी बन गयी है इनके घरो पर हररोज  बधाई देने वालो का ताता सा लगा रहता है। गौरतलब है की भौजी नं-1 का ये सातवाँ सीजन है इससे पहले आयोजित छह सीजन में  भी ये शो काफी चर्चित रहा।  इन खूबसूरत और प्रतिभावान भौजियों के बीच निर्णायक मंडल में भोजपुरी फिल्मो के प्रसिद्द निर्देशक राज कुमार आर. पाण्डेय, लोक गायक गोपाल राय बल्कि  अतिथि जज है, भोजपुरी की महशूर अभिनेत्री सीमा सिंह हैं। कॉन्सेप्ट डिजाइनर राघवेश अस्थाना
डायरेक्टर  राकेश सिन्हा क्रिएटिव हेड - अमित शर्मा, स्क्रिप्ट राइटर   आलोक श्रीवास्तव

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें