मंगलवार, फ़रवरी 19, 2013

चोकलेटी जुबेर खान बना खलनायक छोटन यादव


हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में आमिर, शाहरुख़ और सलमान खान का डंका भले ही बजता हो लेकिन भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के पास एक भी खान नही था , लेकिन इस कमी को पूरा कर दिया है जुबेर खान ने  . प्रसिद्द निर्देशक असलम शेख की खोज जुबेर की पहली फिल्म रखवाला इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई है जिसमे वो छोटन यादव नाम के विलेन की भूमिका में हैं. फिल्म चर्चा का विषय तो बनी ही हुई है साथ ही विलेन के रूप में जुबेर की भी चर्चा हो रही है . असलम शेख को अपना आदर्श मानने वाले जुबेर की शुरुवात भोजपुरी के सुपर स्टार निरहुआ के साथ हुई है . वो कहते हैं मेरे पहले ही शॉट में मेरा मुकाबला निरहुआ के साथ था और उनकी हौसला अफजाई की वजह से मुझमे काफी आत्मविश्वास आया .  मुंबई के पले बढे जुबेर खान शायद एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने किशोर नामित कपूर के पास से अभिनय के गुर सिखने के बाद अभिनय की शुरुवात भोजपुरी फिल्मो से ही करने का फ़ैसला किया। आख़िर क्या वजह थी ? पूछने पर जुबेर ने बताया - मेरी माँ बनारस की है, मुंबई में रहने के वावजूद उनके संस्कार बनारस के ही हैं और मुझ पर मेरी माँ की गहरी छाप है इसीलिए मैंने फ़ैसला किया की अभिनय की शुरुवात अपनी माँ की मातृभाषा से ही किया जाए। जुबेर इस बात से इनकार करते हैं की भोजपुरी फ़िल्म करने के बाद उन्हें हिन्दी फिल्मो में मुकाम हासिल नही हो पायेगा । उनका मानना है की अगर आपमें अभिनय क्षमता है तो हर जगह आपकी पूछ होगी। भवन निर्माण के क्षेत्र से जुड़े परिवार का हिस्सा होने के वावजूद जुबेर ने अभिनय, डांस, सिखने में अपना वक्त देना शुरू कर दिया था। बकौल जुबेर वो फ़िल्म इंडस्ट्रीज में लम्बी पारी खेलने आए हैं और पूर्ण विश्वास है की उनका सपना पूरा होगा।

सोमवार, फ़रवरी 18, 2013

Gunjan Pant in Mahakumbh

*गुंजन पन्त* ने किया संगम में शाही स्नान 

         उत्तर प्रदेश के  इलाहाबाद (प्रयाग राज) का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान *त्रिवेणी संगम*  जहाँ पर तीन देवियों (गंगा, जमुना, सरस्वती ) का  नदी के रूप में मिलन होता है और वहीँ पर  हर 12 साल बाद लगने वाले*महाकुम्भ* के पावन पर्व पर विशेष शाही स्नान के दिन चर्चित अभिनेत्री *गुंजन पन्त* ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर शाही
 स्नान किया। पूजा पाठ में रूचि रखने वाली गुंजन पन्त अपनी माताजी व छोटी बहन सहित पूरे परिवार के साथ महाकुम्भ पर्व का दर्शन किया। 
         गौरतलब है कि गुंजन पन्त ने निर्माणाधीन फिल्म - *भईल  तोहरा से प्यार - I LOVE YOU* के गीतों की  शूटिंग ख़त्म करने के तुरंत बाद वह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गयीं। महाकुम्भ मेला का वातावरण उन्हें बहुत अच्छा लगा,  मन को शांति मिली।  उन्हें सबसे ज्यादा ख़ुशी तब हुयी जब *झूलेवाला बाबा* ने
 बुलाकर आशीर्वाद दिया और खूब अच्छी-अच्छी  बातें बतायीं। महाकुम्भ मेला का प्रबंधन व्यवस्था देखकर वह बहुत नाराज़ हुयी, उन्हें बहुत दुःख कि प्रशासन ने 
कोशिश तो की है मगर सुचारू ढंग से व्यवस्था नही हुआ है। महाकुम्भ मेला में हुयी दुर्घटना पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और भगवान से प्रार्थना किया कि
 भविष्य में फिर दुबारा ऐसी कोई घटना न घटित हो ।
गुंजन पन्त की आने वाली फिल्में- लक्ष्मण रेखा,  कोठा, यादव पान भंडार, भईल तोहरा से प्यार- आई लव यू,  जान मारे ओढनिया तोहार तथा राम लखन  इत्यादि है.

चुन्नू सिंगापुरी स्टेज शो में व्यस्त



सिंगापुर के रॉक स्टार, सीनियर हॉकी खिलाड़ी और कुशल अभिनेता ''चुन्नू सिंगापुरी'' उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रंगारंग कार्यक्रम स्टेज शो के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। उनका पहला शो 19 फ़रवरी को जिला देवरिया के पैकौली ब्रह्म स्थान पर होने जा रहा है। फिर 23 फरवरी को बनारस और 24 फ़रवरी को देवरिया के रविन्द्र किशोर शाही  स्टेडियम में होगा।  
गौरतलब है कि चुन्नू सिंगापुरी ने "देवरिया चुन्नू सिंगापुरी क्रिकेट क्लब" की स्थापना किया है, जिसके अंतर्गत  24 फ़रवरी को रविन्द्र किशोर शाही  स्टेडियम  में नये क्रिकेट खिलाडियों का चयन  किया जायेगा। चयन का समय है सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक स्टेज शो होगा। चुन्नू सिंगापुरी की शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्म है- "चुन्नू बाबू सिंगापुरी" जिसमें उन्होंने केन्द्रीय भूमिका निभाया है।
एक सवाल के जवाब में चुन्नू सिंगापुरी ने कहा कि ''मेरा सपना है कि हर भोजपुरी जिले में  "देवरिया चुन्नू सिंगापुरी क्रिकेट क्लब"  हो, जिससे गरीब खिलाडियों को मदद हो सके और वे प्रांत टीम के अलावा इंडिया टीम में भी खेलें तथा नई प्रतिभाओं का पूरी तरह से प्रोत्साहन किया जा सके"।

गुरुवार, फ़रवरी 14, 2013

Gunjan pant in BHAIL TOHRA SE PYAR - I LOVE U


Hawan - Sampurna Vidhi Evam Mantra

Wining Over of Bhojpuri Dabang against Chennai

Monalisa Reaction after Catch Drop By Ravi Kishan

Pakhi Hegde interview and expensive over of Bhojpuri dabang

सोमवार, फ़रवरी 04, 2013

भोजपुरी दबंग को मिले दबंग ऑनर

उत्तर प्रदेश के युवा उद्योगपति आनंद यादव व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार मनोज तिवारी  सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में शामिल हुई भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़ की टीम भोजपुरी दबंग के ऑनर बन गए हैं  . भोजपुरी दबंग के मैनेजर विकास सिंह वीरप्पन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अम्बिका ग्रुप के चेयरमेन आनंद यादव व मनोज तिवारी भोजपुरी दबंग टीम की देख रेख करेंगे . उल्लेखनीय है की मनोज तिवारी इस टीम के कप्तान व निरहुआ उप कप्तान हैं। टीम अपना पहला मैच नौ फरवरी को तमिल फिल्म इंडसट्रीज़ की टीम चैनई राइजिंग से कोच्ची में खेलेगी। टीम के खिलाडियों में रवि किशन, पवन सिंह, उत्तम कुमार, प्रवेश लाल, खेसारी लाल, विक्रांत, विकास सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, प्रकाश जैस , अनिल सम्राट, अजय शर्मा आदित्य ओझा, अभय सिन्हा आदि शामिल हैं। अम्बिका ग्रुप ने हाल ही में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है और दीपिका मूवीज के बैनर तले धारा 144 नाम की फिल्म की भी घोषणा की है जिसमे मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में हैं , अब भोजपुरी दबंग टीम का मालिकाना हक़ प्राप्त करने से वो भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़ से भी जुड़ गए हैं। आनंद यादव व मनोज तिवारी द्वारा भोजपुरी दबंग टीम खरीदने पर भोजपुरी इंडसट्रीज़ ने प्रसन्नता व्यक्त की है . अम्बिका ग्रुप लिमिटेड के सी इ ओ निशांत मोहन, सी ओ ओ रोहिंटन लूथ, सी टी ओ अजय रजक, सी एफ ओ विवेक गुप्ता और सी एल ओ प्रशांत जाधव ने भी आनंद यादव और मनोज तिवारी को बधाई दी है .  
News by - Uday Bhagat

रविवार, फ़रवरी 03, 2013

दिलेर अक्षरा सिंह


भोजपुरी फिल्मो की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही दिलेरी दिखाते दिखाई देंगी अपनी आने वाली फिल्म दिलेर में , जिनमे उनका साथ देंगे सुपर स्टार निरहुआ . जी हाँ  बिहार के चर्चित विधायक , फिल्म वितरक व निर्माता डॉ . सुनील की अगली फिल्म में निरहुआ व अक्षरा सिंह की जोड़ी दिलेरी दिखाते दिखेंगे . इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में जोर शोर से चल रही है . हिट फिल्मो के पर्याय माने जाने वाले डॉ . सुनील की फिल्म में काम करने से उत्साहित अक्षरा का कहना है की उनके साथ उनकी फिल्मो में काम करना एक सुखद अनुभव रहा है . उल्लेखनीय है की अक्षरा दूसरी बार निरहुआ के साथ काम कर रहे हैं , इसके पहले दोनों निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म एक बिहारी सौ पे भारी में साथ काम कर चुके हैं . अक्षरा की आने वाली अन्य चर्चित फिल्मो में प्रतिज्ञा 2, प्रतिघात , ठोक देब प्रमुख है . प्रतिज्ञा 2 में वो जहां वो अभिनेता अनिल सम्राट के साथ नज़र आयेंगी वहीँ ठोक देब में पवन सिंह के साथ . राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आनंद गहतराज की महिला प्रधान फिल्म प्रतिघात में वो केंद्रीय भूमिका में हैं।

शुक्रवार, जनवरी 04, 2013

बॉलीवुड की नकल करतीं भोजपुरी फिल्में ( Rashtriya sahara )


2012 में रिलीज भोजपुरी फिल्मो के शीर्ष कों पर ध्यान दीजिए। ˜लावारिस , ˜एक दूजे के लिए,  ˜हीरो , ˜जानवर, ˜जान तेरे नाम और ˜खून पसीना जैसे शीषर्क सत्तर के दशक की हिन्दी फिल्मों की याद दिलाते हैं। इन शीषर्कों को सुन कर दर्शकों को किसी भोजपुरी फिल्म होने का अहसास नहीं होता। बावन साल का हो चुका भोजपुरी फिल्म उद्योग आज भी शीषर्कों की तरह हिन्दी फिल्मों का पिछलग्गू बना हुआ है। अगर किसी भोजपुरी फिल्म के शीषर्क से भोजपुरी फिल्म होने का अहसास होता है तो वह यह भी बताता है कि फिल्म कमोबेश सेक्स से भरपूर है। विक्रांत सिंह और मोनालिसा की फिल्म˜मेहरारू बिना रतिया कैसे क इसका प्रमाण है कि फिल्म में क्या हो गा ? बॉलीवुड की तरह भोजपुरी फिल्में भी स्टारडम पर टिकी हुई नजर आती हैं। अभिनेत्रियों की मांसल देह दर्शकों को खींचने के लिए उदारता से उपयोग की जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों के अपने सुपर स्टार हैं। रवि किशन निर्माता मोहनजी प्रसाद की 2003 में रिलीज फिल्म ˜सैयां हमार  बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। बिहार के लोक गायक मनोज तिवारी की फिल्म ˜ससुरा बड़ा पैसे वाला ने मानो भोजपुरी फिल्म उद्योग को ऑक्सीजन दे दी। हिट फ्लॉप और हिट फिल्म से गुजरता भोजपुरी फिल्म उद्योग पिछले साल मालामाल लगता है क्योंकि उस साल 52 भोजपुरी फिल्में रिलीज हुईं। 2012 की पहली रिलीज भोजपुरी फिल्म रवि किशन और रिंकू घोष की ˜केहू हमसे जीत ना पाई थी तो अंतिम फिल्म विराज भट्ट की ˜तांडव  थी। 2012 में रिलीज ज्यादातर फिल्में भोजपुरी के बड़े स्टारों वाली फिल्में थीं। यह बात दीगर है कि अधिकतर फिल्में इसके निर्मा ताओं के लिए घाटे का सौदा साबित हुईं। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पंडितों का मानना है कि इस साल भोजपुरी के रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह और मनो ज तिवारी जैसे बड़े सितारों की फिल्में अपनी लागत तक नहीं वसूल पायीं। पाखी हेगड़े, मोनालिसा, रिंकू घोष आदि स्थापित अभिनेत्रियों की मांसल देह का जादू भी बरकरार नहीं रह सका। पुरानी अभिनेत्रियों में केवल रानी चटर्जी ही अपना स्थान बरकरार रख सकीं। साल 2012 ने भोजपुरी फिल्म उद्योग को दो बड़े सितारे दिये। खेसारीलाल औ र अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों के सबसे सफल सितारे थे । खेसारीलाल की ˜जान तेरे नाम , ˜लहू के दो रंग€˜दिल ले गइल अाे ढ ़िन्ा य्ाा वाली, ˜देवरा पे मनवा डोले बड़ी हिट फिल्में थीं। अं जना सिंह की ˜एक बिहारी सौ पे भारी ˜दिल ले गई ओढ़निया वाली, ˜मर्द तां गे वाला, ल्ाा व्ाा िर स्ा , आदि फिल्में रिलीज हु ई । कुछ बड़े सितारों वाली उल्लेखनीय फिल्मों में निरहुआ की एक बिहारी सौ पे भारी ˜गं गा देवी, एक दूजे के लिए ˜बिदेसिया निरहुआ की ˜रिक्शवाला आई लभ यू, रवि किशन की ˜कइसन पियवा का चरित्तर बा,˜प्राण जाए पर वचन ना जाये, ˜रणवीर,  ˜ज्वाला मंडी, , पवन सिंह की ˜खून पसीना,  ˜सौगंध गंगा मैया क, ˜डकैत,˜लावारिस, ˜डोली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली,  आं धी तूफान, ˜बजरंग, रंगबाज राजा,  मनोज तिवारी की अंधा कानून, विराज भट्ट की दुर्गा, ˜दिल ता पागल हो ला, ˜जान तेरे नाम, ˜जानवर, ˜हिम्मतवाला,  आदि के नाम शामिल हैं। इस साल विनय आनन्द की ˜पागल प्रेमी,˜दबंग दामाद भी रिलीज हुई। रवि किशन हिन्दी फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं, जबकि मनोज तिवारी को टीवी का चस्का लग गया है। मनोज तिवारी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी सितारों की क्रिकेट टीम का नेतृ त्व करेंगे। भोजपुरी फिल्मों के पांच सौ से ज्यादा प्रिंट लैब में पड़े हुए हैं क्योंकि वितरक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इसका नतीजा यह हुआ कि भोजपुरी में सी- ग्रेड की कमोबेश अश्लील फिल्मों की शुरुआत हो गयी है। कांति शाह की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ एक ऐसी ही फिल्म है। इस फिल्म में मोनालिसा हीरोइन है। इस फिल्म के पोस्टर में जिस प्रकार से मोनालिसा अपने नंगे बदन को ढकने का प्रयास कर रही हैं, उससे साफ पता चलता है कि वह बता रही हैं कि फिल्म में देखने के लिए काफी कुछ है। मोनालिसा भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस में शामिल है। सुना है कांति शाह ऐसी सी-ग्रेड फिल्में बनाने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों की यह अश्लीलता इसकी बॉक्स ऑफिस मजबूरी भी है। नब्बे के दशक तक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्में बनाने वाला भोजपुरी फिल्म उद्योग दर्शकों के छिटक जाने से अश्लीलता की ओर मुड़ गया। इसे बॉलीवुड का प्रभाव भी कहा जा सकता है। इस साल भोजपुरी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों में भोजपुरी फिल्म देसवा गोवा में भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाना, रवि किशन को मॉरीशस सरकार द्वारा भोजपुरी फिल्मों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना खास है। ˜देसवा हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री नीतू चन्द्रा के भाई नितिन चन्द्रा की बतौर पहली भोजपुरी फिल्म थी। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन गंगा देवी में नजर आये। निरहुआ का बिग बॉस से आउट हो जाना भोजपुरी समाज के लिए निराशाजनक रहा।

बुधवार, जनवरी 02, 2013

सुप्रेरणा सिंह का कैंडल मार्च


1 जनवरी 2013 को नए साल का जश्न ना मनाकर फिल्म अभिनेत्री "सुप्रेरणा सिंह" ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दामिनी को श्रद्धांजली अर्पित किया  तथा  श्री बालाजी नव युवक कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर दामिनी  रेप के अपराधियों को जल्द से जल्द सज़ा की मांग करते हुए कैंडल मार्च किया। यह कैंडल मार्च  कानपुर के राजीव वाटिका, मोती झील से अमर जवान चौक तक हजारों की भीड़ के साथ किया  गया। भोजपुरी, हिंदी तथा दक्षिण भारत की फिल्म अभिनेत्री "सुप्रेरणा सिंह" ने कैंडल मार्च में शामिल होने के लिए मुंबई से कानपुर गयीं। उन्होंने ने कहा कि "देश की सरकार अगर बेटियों की सुरक्षा नहीं कर  सकती है तो  सरकार को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि मैं भी एक लड़की हूँ और दामिनी से मेरी संवेदनाएं जुडी हुयी है। मैं चाहती हूँ कि दोषियों को ऐसी सज़ा मिले कि वह भी तिल तिल कर मरें। सरकार से मेरी अपील है कि बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे केसों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाय, जिससे दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिल सके। इस रेप काण्ड के अपराधी को नाबालिग कहकर फाँसी की  सजा सुनाने पर विचार किया जा रहा है, ऐसा क्यो ...? जो नाबालिग यह बड़ा काण्ड कर सकता है, उसके दुष्कर्म से किसी बेक़सूर की जान जा सकती है, तो उसे सज़ा क्यों नहीं दिया जा सकता ...? क्या दिवंगत दामिनी की आत्मा को शांति मिल सकेगी ...?''  
कमेटी महामंत्री मोहित शुक्ला ने कहा की "ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा। सरकार को सभी 6 आरोपियों को फांसी देनी पड़ेगी, भले ही उनमें से एक नाबालिग है। अगर वह रेप जैसा दुष्कर्म कर सकता है तो उसको सबसे कम सज़ा क्यों ? दामिनी तो चली गयी मगर लोगो को जगा गयी। हमारे देश को  आज़ाद हुए 65 साल हो गये परन्तु लड़कियां  अभी भी महफूज़ नहीं हैं।"

मंगलवार, जनवरी 01, 2013

Bhojpuri Films in 2012


भोजपुरी सिनेमा लेखा - जोखा वर्ष 2012 भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए वर्ष 2012 पिछले साल की तरह ही थोड़ी ख़ुशी थोड़े गम भरा रहा इस वर्ष प्रदर्शित हुई 55 फिल्मो में मात्र दो फिल्मे ही सुपर हिट साबित हुई जबकि दस फिल्मो ने औसत व्यवसाय किया . बाकी की फिल्मे दर्शको को खींचने में नाकाम साबित हुई . इस वर्ष पहली प्रदशित फिल्म रही रवि किशन की केहू हमसे जीत ना पायी व लोकगायक गुडडू रंगीला की "ससुरो कब्बो दामाद रहल "! 21 जनवरी को प्रदशित हुई इन फिल्मो में से केहू हमसे जीत ना पाई बॉक्स ऑफिस का दिल जीतने में कुछ ख़ास सफल नहीं रही जबकि ससुरो कब्बो दामाद रहल को दर्शको ने बुरी तरह नकारा व फिल्म फ्लॉप रही। फिर 3 फरवरी को निरहुआ - पवन सिंह स्टार "खून पसीना" प्रदशित हुई। इस फिल्म ने बिहार, मुंबई में ठीक ठाक व यू पी में औसत व्यवसाय किया लेकिन लागत वसूलने में फिल्म असफल रही . इसी के साथ प्रदशित हुई "अचल रहे सुहाग" बुरी तरह फ्लॉप रही। 17 फरवरी को प्रदशित हुई प्रवेशलाल यादव स्टार "राजा के रानी से प्यार हो गईल" और नये कलाकारों से सजी "देवता" में से राज के रानी ... को कुछ हद तक दर्शक मिले पर देवता दर्शको के लिए तरसती रही। होली पर प्रदशित हुई रानी चटर्जी स्टार "दुर्गा " ने बिहार, मुंबई में अच्छा व्यवसाय किया। इसी दिन रिलीज़ हुई रवि किशन - रानी चटर्जी स्टार "कईसन पियवा के चरितार बा" और रवि किशन अक्षरा सिंह की प्राण जाये पर वचन ना जाये भी औसत व्यवसाय करने में सफल रही पर फिल्म अपनी लागत से काफी दूर रही । फिर 23 मार्च को मुंबई व 30 मार्च को बिहार में प्रदशित हुई मनोज तिवारी -पाखी हेगड़े स्टार "भईया हमार दयावान" प्रदशित हुई बुरी तरह फ्लॉप रही। 30 मार्च को मुंबई व बिहार में प्रदशित हुई निरहुआ - पाखी अभिनीत "बिदेसिया" बुरी तरह फ्लॉप रही। 6 अप्रैल को प्रदशित हुई "जान तेरे नाम" ने पुरे बिहार में शानदार व्यवसाय किया। खेसरीलाल के इस फिल्म ने बिहार के कई सिनेमाघरों में पचास दिन पुरे किये व सिर्फ बिहार से ही 1 करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया। "जान तेरे नाम " ने यू पी में ऐतिहासिक व्यवसाय किया लेकिन मुंबई में यह फिल्म व्यवसाय करने में असफल रही । अप्रैल में ही प्रदशित हुई मनोज पाण्डेय स्टार "राजाजी", विक्रांत सिंह स्टार "मेहरारू बिना रतिया कईसे कटी" विराज भट्ट - रानी चटर्जी स्टार "काहे कईल हमसे घात" विनय आनंद स्टार "ऐलान-ए-जंग" बुरी तरह फ्लॉप रही। 10 मई को प्रदशित हुई अलोक कुमार की खेसारीलाल - स्मृति सिन्हा व अंजना सिंह की " देवरा पे मनवा डोले" ने बढ़िया ओपनिग ले कर अच्छा व्यवसाय किया व हिट के पायदान तक पहुचने में सफल रही . 18 मई को प्रदशित हुई विनय आनंद स्टार "पागल प्रेमी" शानदार पबिलासिटी के बावजूद औसत व्यवसाय भी नहीं कर पायी व असफल रही। 18 मई को ही आई पवन सिंह स्टार "बजरंग" भी नकाम रही। 25 मई को प्रदशित हुई रवि किशन की " रणबीर" बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मूह गिरी । कोर्ट के रोक के चलते देर हुई भोजपुरी फिल्म "सौगंध गंगा मईया के" औसत व्यवसाय ही कर पायी और अपनी लागत से काफी दूर रही . 1 जून को आई "बुलंदी" बुरी तरह फ्लॉप रही। 8 जून को प्रदशित हुई खेसारीलाल - अंजना सिन्हा स्टार "दिल ले गईल ओढनिया वाली वाली" ने भी बिहार में औसत व्यवसाय किया, लेकिन मुंबई में यह फिल्म जबरदस्त हिट व यू पी में भी ठीक रही . इस साल की खेसारी लाल की तीसरी फिल्म थी जो सफलता की सीढ़ी पर चढ़ी . 8 जून को ही आई पंकज केसरी स्टार "प्यार मोहब्बत जिंदाबाद" से दर्शको ने कोई प्यार नहीं किया। 15 जून को विराज भट्ट " जानवर" प्रदशित हुई। यह फिल्म भी कोई कोई ख़ास करिश्मा कर पायी । वही 15 जून को ही आई "कलुआ भईल सायन" को भी दर्शको ने नकार दिया । 29 जून को आई "रंगबाज राजा" भी कोई करिश्मा नहीं कर सकी। 29 को ही आई "भाई जी " भी कुछ खास नहीं रही। 6 जुलाई को आई विराज भट्ट स्टार " दिल ता पागल होला" फ्लॉप हुई वही 13 जुलाई को बिहार, यू पी में प्रदशित हुई "हीरो" बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यवसाय कर पायी। जुलाई में आई "नंदू निकम्मा" व विराज भट्ट स्टार "खुद्दार" बुरी तरह फ्लॉप रही वाही पवन सिंह स्टार "डकैत" ने बिहार व मुंबई में अच्छा व्यवसाय किया लेकिन फिर भी फिल्म लागत वसूल नहीं पायी। 17 अगस्त को ईद के अवसर पर प्रदशित हुई निरहुआ अंजना सिंह - अक्षरा सिंह स्टारर "एक बिहारी सो पे भारी" भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बहुत बड़ा धमाका नहीं कर पायी । वहीँ 24 अगस्त को प्रदशित रवि किशन - रानी चटर्जी "ज्वालामंडी " भी लागत वसूलने में असफल रही . 31 अगस्त को प्रदशित हुई "कालिया" अपना जादू नहीं चला पायी । 7 सितम्बर को प्रदशित हुई पवन सिंह स्टार "लावारिस" ने औसत व्यवसाय किया वहीँ इसी दिन प्रदशित हुई "लव यू सजाना" फ्लॉप रही। 14 सितम्बर को आई अमितभ बच्चन, जया बच्चन, निरहुआ, पाखी स्टार "गंदादेवी" पुरे भारत में एक साथ प्रदशित हुई, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गयी . 28 सितम्बर को प्रदशित हुई। पवन सिंह स्टार " डोली चढ़के दुलिहन ससुराल चली" और विराज भट्ट स्टार " मर्द तांगावाला" बुरी तरह नाकाम रही। 5 अक्तूबर को प्रदशित हुई रानी चटर्जी स्टार धड़केला करेजवा तोहरे नामे" ने औसत व्यवसाय किया जबकि सुदीप पाण्डेय स्टारर "गजब सिटी मरे सईया पिछवारे" बहुत ही बड़ी फ्लॉप रही। 12 अक्दुबर को प्रदशित हुई रानी चटर्जी स्टार "चिंगारी" बुझ गयी और विनय आनंद स्टार "आज के दबंग दामाद" भी नाकाम रही। दुर्गा पूजा पर प्रदशित हुई न्रिहुआ - पाखी स्टार "रिक्शावाला आई लव यू, निरहुआ - पवन स्टार "एक दूजे के लिए" व विराज भट्ट स्टार "हिम्मतवाला" में हिम्मतवाला बुरी तरह फ्लॉप रही। रिक्शावाला आई लव यू, बिहार में पीट गयी लेकिन यू पी में शानदार व्यवसाय किया . वही "एक एक दूजे के लिए" भी अपनी लागत वसूलने में असफल रही . इसी माह आई "अँधा कानून" सिर्फ मुंबई में रिलीज हुई और फ्लॉप रही। 2 नवम्बर को आई "सेज तैयार सजनिया फरार" से दर्शक फरार रहे। छठ पर आई "नागिन" "लहू के दो रंग" और अंधी तूफान" में राजकुमार पाण्डेय की "नागिन" और लहू के दो रंग ही औसत व्यवसाय किया जबकि "अंधी तूफान" कुछ खास व्यवसाय नहीं कर सकी। बाद में आई "दामाद चाही फ़ोकट में" "बिगुल" "खुनी दंगल" "अंतिम तांडव" "का उखाड़ लेब" और "प्रेम लगन" कुछ खास नहीं कर सकी।

कानपूर में सुप्रेरना का केंडल मार्च आज


भोजपुरी, हिंदी तथा दक्षिण भारत की फिल्मों की सफल अभिनेत्री ''सुप्रेरणा सिंह'' ने आज कानपुर में दिल्ली रेप काण्ड के विरोध में आज कैंडल मार्च कर रही हैं। यह कैंडल मार्च कानपुर के राजीव वाटिका से अमर जवान चौक तक किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में ''सुप्रेरणा सिंह'' कहा कि ''इस रेप काण्ड के अपराधी को नाबालिग कहकर सजा सुनाने पर विचार किया जा रहा है, ऐसा क्यो ...? क्या जो नाबालिग यह बड़ा काण्ड कर सकता है, उसके दुष्कर्म से किसी बेक़सूर की जान जा सकती है, तो उसे सज़ा क्यों नहीं दिया जा सकता ...? क्या दिवंगत दामिनी की आत्मा को शांति मिल सकेगी ...? यह कैंडल मार्च समाज सेवक मोहित शुक्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मोहित शुक्ला ने बताया कि " हम लोग दामिनी की श्रद्धांजलि देते हुए सर पर काली बाँधकर विरोध जताया जा रहा है। वह लड़का जिसे नाबालिग कहकर सज़ा नहीं देने की बात हो रही है, अगर वह रेप कर सकता है, तो फांसी की सज़ा क्यों नहीं दिया जा सकता है?


शनिवार, नवंबर 17, 2012

Bala Saheb Thakre is no more

शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे का आज दोपहर तीन बजे निधन हो गया। वो 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर फ़ैल गयी है .
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध राजनेता एवं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब केशव ठाकरे का जन्म 23 जनवरी, 1926 को मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुआ था। उन्होंने शिवसेना नामक एक हिंदू राष्ट्रवादी दल का गठन किया। 86 वर्षीय बाला साहेब ठाकरे ने मशहूर समाचारपत्र फ्री प्रेस जर्नल में कार्टूनिस्ट के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत की थी।
देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे बालासाहेब ठाकरे अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपना कैरियर एक कार्टूनिस्ट के रूप में शुरु किया था। 1950 के दशक में फ्री प्रेस जर्नल में कार्टूनिस्ट के रूप में शुरूआत करने वाले शिवसेना प्रमुख के बनाए कार्टून्स भारत के टाइम्स के रविवार संस्करण में प्रकाशित किए गए। बाद में बाल ठाकरे ने 1960 में अपने भाई के साथ एक कार्टून साप्ताहिक मार्मिक का शुभारंभ किया। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी संपादकीय लिखते रहे हैं।
बालासाहेब ठाकरे ने 19 जून 1966 में शिव सेना की स्थापना की। बाल ठाकरे के अनुसार शिव सेना की स्थापना महाराष्ट्र के मूल निवासी के अधिकारों के लिए की गई है। वर्ष 1995 में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव में जीत हासिल की। 1995-1999 तक के कार्यकाल के दौरान रिमोट कंट्रोल उपनाम से पर्दे के पीछे से उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई।
अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले बालासाहेब ठाकरे हमेशा से ही कट्टर हिंदूवादी मानसिकता के पक्षधर रहे हैं। वह अडोल्फ हिटलर से भी बेहद प्रभावित हैं। हिटलर की प्रशसा करते हुए ठाकरे ने कहा, मैं हिटलर का बहुत बड़ा प्रशसक रहा हूं और मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं आ रही है। मैं यह नहीं कह रहा की मैं उनकी हर बात से सहमत हूं लेकिन वह एक अद्भुत आयोजक और वक्ता थे और मुझे लगता है कि उसमें और मुझमें कई समानताएं हैं। साथ ही मुझे लगता है की भारत को एक तानाशाह की बेहद जरूरत है। हिटलर की तरह ठाकरे ने भी कभी अपने कट्टर हिंदूवादी रवैये से कोई समझौता नहीं किया।
जय महाराष्ट्रा जैसे संबोधन देने वाले शिवसेना प्रमुख ने हाल ही में अपना 85वा जन्मदिन मनाया था। बाल ठाकरे ने अपनी पूरी उम्र हिन्दू धर्म की राजनीति की। बिहार और बिहारियों के प्रति कठोर बयान देने को लेकर ठाकरे परिवार हमेशा से राजनीतिक दलों निशाने पर रहे हैं। अपनी मराठा राजनीति को चमकाने के लिए कई बार महाराष्ट्र में बसे बिहारियों को शिवसेना ने निशाना बनाया है। हाल के दिनों में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और ठाकरे परिवार के बीच इसको लेकर जुबानी जंग देखा गया था। दिग्विजय सिंह ने ठाकरे परिवार द्वारा बिहार से मुंबई आकर बसे लोगों के खिलाफ उगली जा रही आग पर ये कहा कर हवा दे दी की ठाकरे परिवार खुद 400 साल पहले बिहार के मगध प्रान्त से यहां आकर बसा, दिग्विजय सिंह का ये बयान आग में घी का काम कर गया। इस बयान पर बिफरे उद्धव ठाकरे ने कहा की उनके दादा ने जिस किताब में ये लिखा था, उसमे बिहार के ठाकरे समुदाय के बारे में जिक्र किया था ना कि हमारे परिवार के बारे में, उद्धव ठाकरे ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए यहा तक कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नही है वो पागल है।
बीते दिनों ठाकरे परिवार के मुखिया बालासाहेब ठाकरे के स्वास्थ्य को लेकर उठी चर्चा के बाद उनको चाहने वालों में चिंता साफ तौर पर दिखाई दी। शिवसेना के संस्थापक की खराब तबियत के साथ ही बदलते राजनीतिक समीकरणों की भी चर्चा शुरू हो गई थी। उनकी गोद में खेले उनके भतीजे एवं मनसे प्रमुख राज ठाकरे यह खबर सुनकर विचलित हुए एवं उनसे मिलने पहुंच गए। शिवसेना छोड़ने के बाद कई वषरें तक पार्टी और परिवार से अलगाव झेल रहे राज ठाकरे की कुटुंब में स्थिति बदली है।
कई जगहों पर शिवसेना और मनसे के बीच जिस तरह राजनीतिक समझौता हुआ है, उसे देखते हुए दोनों पार्टियों के कॉमन एजेंडे के लिए साथ आने की संभावना साफ दिखाई दे रही है। कहने वाले तो इतना तक कह रहे हैं कि सवाल सिर्फ टाइमिंग का है। ये सब 2014 के चुनाव के समय होगा या उससे पहले ही हो जाएगा, यह चर्चा चल निकली है।
बालासाहेब के पुत्र उद्धव की बीमारी की खबरों से पार्टी का एक तबका चिंतित हैं। बीते दिनों दिल की ऐंजियोग्राफी कराकर उद्धव घर लौटे ही थे कि बालासाहेब को उसी अस्पताल में दाखिल करना पड़ा था। शिवसेना ने मुंबई महानगरपालिका का चुनाव जीता, उसके बाद से बालासाहेब के पौत्र और उद्धव के बेटे आदित्य के राजनीतिक प्रॉजेक्शन में कोई कमी नहीं बरती जा रही है। ये सब बालासाहेब और उद्धव के अस्पताल यात्रा के पहले की बात है। पिछले दिनों युवा सेना प्रमुख के तौर पर उनका एकल संबोधन इसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम कहा जा सकता है। पूरी शिवसेना को आदित्य के पीछे खड़ा करने का प्रयास किसी से छिपा नहीं है।
सभी तरह के राजनीतिक दुराव के बावजूद बालासाहेब और राज की चाचा-भतीजा की जोड़ी में स्नेह भाव कायम है। इसी तरह ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी के आदित्य और रिश्ते में उनके चाचा राज के बीच किसी तरह की स्पर्धा होने का कारण नहीं बनता। चाचा-भतीजे की यह जोड़ी, वह राजनीतिक खाई पाट पाएगी, जो चचेरे भाइयों उद्धव और राज के बीच खड़ी हो गई थी। बार-बार हो रहा ये कौटुंबिक मेलमिलाप महाराष्ट्र की राजनीति पर असर डाले बिना नहीं रहेगा, यह कयास लगाने वालों की कमी नहीं है।
Courtsy - Dainik Jagran

सोमवार, नवंबर 12, 2012

BHOJPURI FILMS: Nirahua Entertainment wishes you Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: Nirahua Entertainment wishes you Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: PAKHI HEGDE wishes you Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: PAKHI HEGDE wishes you Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: Anjana Singh wishes You Happy diwali

BHOJPURI FILMS: Anjana Singh wishes You Happy diwali

BHOJPURI FILMS: Ravi Kishan wishes You Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: Ravi Kishan wishes You Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: Manoj Tiwari wishes you Happy Diwali

BHOJPURI FILMS: Manoj Tiwari wishes you Happy Diwali

Dilawez Khan is coming with Saali Badi Sataweli

दिलआवेज़ खान लेकर आ रहे हैं  साली बड़ी सतावेली 
भोजपुरी फिल्मो के नए लेकिन कई बड़े हिंदी निर्देशकों के साथ निर्देशन में हाथ बंटा चुके निर्देशक दिलआवेज़ खान की पहली भोजपुरी फिल्म साली बड़ी सतावेली जल्द ही प्रदर्शन के लिए तैयार हो रही है। फिल्म में रवि किशन, रानी चटर्जी व रिंकू घोष मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं फिरदौस खान, नौशाद खान, साहिल सन्नी , निरुपमा वर्मा , पुष्पा वर्मा, प्रिया पांडे आदि।  आशिक आरिफ मूवीज के बैनर तले निर्माता आरिफ हुसैन व आशिक मोहम्मद की  इस फिल्म के निर्देशक दिलआवेज़ खान मूल रूप से बिहार के शेरघाटी गया के निवासी हैं। बचपन में ही फिल्मो का सपना लेकर मुंबई आने वाले दिलआवेज़ ने राजकुमार कोहली की फिल्म कहर से बतौर सहायक निर्देशक इस इंडसट्रीज़ में कदम रखा। राज कुमार कोहली ने दिलआवेज़ की काबिलियत को पहचानते हुए उन्हें अपनी फिल्म जानी दुश्मन में ना सिर्फ बतौर मुख्य सहायक निर्देशक बल्कि फिल्म की राइटिंग टीम में भी जगह दी। राजेश खन्ना , अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सहित हिंदी के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके दिलआवेज़ के साथ कभी बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके इम्तियाज अली, मोहित सूरी आज हिंदी फिल्म इंडसट्रीज़ के बड़े नाम हैं . दिलआवेज़ इसे अपनी अपनी मुकद्दर की बात मानते हैं और कहते हैं किसी कारण से उनकी शाहरुख़ खान व अक्षय कुमार को लेकर प्लानिंग की गयी फिल्म अटक गयी नहीं तो बतौर निर्देशक उनकी शुरुवात पहले ही हो गयी होती, पर दिलआवेज़ खान को इसका कोई अफ़सोस नहीं है वो कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। बड़े बड़े निर्देशकों के साथ रहकर उन्हें जो सिखने का मौका मिला उसी का ही परिणाम है की पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान जिसने भी उनकी फिल्म साली बड़ी सतावेली को देखा सबने तारीफ़ की . उल्लेखनीय है की साली बड़ी सतावेली में रानी चटर्जी रवि किशन की साली की भूमिका में हैं जबकि रिंकू घोष पत्नी की। दिलआवेज़ खान के अनुसार उनकी फिल्म साली जीजा के नोक झोंक पर नहीं एक गंभीर मसले पर केन्द्रित है। दिलआवेज़ खान के साथ यह इत्तेफाक ही कही जाएगी की फिल्म में साली की भूमिका निभा रही अभिनेत्री रानी चटर्जी रियल लाइफ में खुद उनकी साली है। साली बड़ी सतावेली होली के अवसर पर रिलीज़ होगी।