मंगलवार, जून 26, 2012

LAHOO KE DO RANG – SHOOTING COMPLETED


Entire shooting of Anil & Anil films Entertainment in association with yash 999 movie’s Lahoo Ke Do rang completed at Rajpipla and Other location of Gujrat. The film is being produced by Anil Kushwaha & Kailash Kesarwani, directed by Manjul Thakur, story-screenplay-dialogue by Manoj K. Kushwaha, music by Sonu Anand, lyrics by Pyarelal yadav, Krishna Bedardi and Vinay Belaur, cinematography by Pramod pandey, action by Dilip Yadav. It stars – Khesari lal Yadav, Rajesh Raj, Anjana Singh, Priya Sharma, Sanjay Pande, Ayaz khan, Ratnesh Baranvaal, Kiran Yadav, Sujeet Sarthak, Pushpendra Singh, Prem Dube, Shivam Bihari , Khushmit Gil and others.  

PYAR ZINDABAD BA – Entered 3 rd week



More than do dozan Hindi and telgu film maker Shree Raghvendra Entertainment’s Bhojpuri Film Pyar Zindabaad Ba proved super hit and entered 3rd week in Bihar. The film is bening produced by shree kashi G, Director Mohan Rao , Music by Siddarth srivastav, Lyrics – Shyam ji Shyam, story-screenplay - dialogue - Rajeev yadav, cinematographer – Murli krishnan, Dance – K. Mohan, action – Ravi kant . It stars – Pankaj Kesri, Sezal Sharma, Sara, Heera laal Yadav, siddarth srivastav, Rajeev Yadav etc. the film is releasing soon in Mumbai . 

“JWALAMANDI – EK PREAM KAHANI” – Releasing Soon



  • Radha Krishna production house’s Madhu Singh presnts JWALAMANDI – EK PREM KAHANI is now ready for release. The film is being produce by Raju Singh and directed by Jagdish Sharma. It has music by rajesh rajnish, lyrics by Shyam dehati, pyare lal yadav & S. Kumar, Story by Manoj Hansraj, Dialogue by Surendra Mishra, cinematography by Mahendra Boricha, action by Ram shetty, choreography by Rikki Gupta, kanu Mukharjee & Dilip Mishtry. It stars, Ravi Kishan, rani Chatarjee, Awadhesh Mishra, Vijay, Luvi Rohatgi, Brijesh Tripathi, Gopal rai, Umesh Singh and others .  

“RAKHELA SHAN BHOJPURIA JAWAN” - POST PRODUCTION STARTS


Post production of Mithila Talkies’s Rakhela Shan Bhojpuria Jawan started recently. The film is being produced by Manoj Kumar Chaudhary & directed by Raju. Music by Pawan Singh, lyrics by Vinay Bihari , wriiten by Manoj Tiger and cinematography by S. Jahangir . it stars, Pawan singh, Pratibha Pandey, Brijesh Tripathi, Dilip Sinha and Gauri Shankar etc.

“AANDHI TOOFAN” – Post Production in progress



Post production of Anoop Dhawan – Aman Kumar presents Maa Kali Movies Aandhi Toofan is progress at pnp creation studio Mhada Andheri under the supervision of editor Nakul Prasad. The Film is being produced by Manohar Kumar & Written – directed by Ravi Bhushan . music by Madhukar Anand, lyrics by Binay Bihari, R.R. Pankaj,  Krishna Bedardi, Pappu Ojha and Govind Vidharthi, editor – Nakul Prasad, cinematography by Ravi Chandran and choreography by Madhav Kishan, Raju Anthony & Sanjay, action by Heera Lal yadav.  It stars, Pawan Singh, Viraj Batt, Anjana Singh. Jaya Singh, Chandani Chopra, Brijesh Tripathi, Awadhesh Mishra, Manoj Tiger, Anand Mohan, Maya Yadav, Som Bhushan, Gopal Rai, Sanjay Verma and other. 

बुधवार, जून 20, 2012

किसी इमेज में बंधना नहीं चाहता - पवन सिंह



भोजपुरिया गायिकी के सिरमौर व भोजपूरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह दो दर्ज़न से भी अधिक सफल फिल्मे देने के बाद अपनी नयी फिल्म ‘राखे ला शान  भोजपुरिया ’ में एक नयी पारी की शुरुवात कर चुके हैं . इस फिल्म से उनके आगे संगीत निर्देशक का भी तमगा जुड़ने वाला है.  उनकी नयी पारी और उनके फ़िल्मी सफ़र पर विस्तृत चर्चा हुई . प्रस्तुत है कुछ अंश -
नयी पारी की शुरुआत ? 
यह मेरे करियर की नयी शुरुआत जरूर लग रही है मेरे चाहने वालो को लेकिन  फिल्मों में आने से पहले मेरी पहचान गायक के तौर पर थी. जब मैं अलबम व फिल्मों के लिए गीत गाता था तब म्यूजिक पर ज्यादा ध्यान देता था क्योंकि एक अच्छा संगीत तभी बन सकता है जब इस से जुड़े सभी लोगो की इसमें भागीदारी हो.  जब म्यूजिक मेरी पसंद का होता था तो दिल को बड़ा सुकून मिलता था.  बस, दिल के सुकून के लिए मैं म्यूजिक डायरेक्टर बना हूं मुझे ख़ुशी है की इस फिल्म के निर्माता मनोज चौधरी और निर्देशक राजू जी ने मुझे मेरे पसंद का काम सौपा.
‘राखेला शान भोजपुरिया जवान’ में आपका किरदार?
‘राखेला शान भोजपुरिया जवान’ में मेरा कैरेक्टर काफी दिलचस्प है.  जैसा कि इन दिनों बॉलीवुड में देखने को मिलता है कि एक्टर अपनी बॉडी की ज्यादा नुमाइंदगी करते हैं, ठीक वैसा ही कैरेक्टर ‘राखेला शान भोजपुरिया जवान’ में मेरा है. सबको पता है की सन्नी देओल मेरे आदर्श रहे हैं. बचपन से ही उनकी फिल्मो का शौक़ीन रहा हूँ, उनकी हर फिल्मो को कई कई बार देखा है मैंने. मेरी चाहत उनकी ही तरह अपनी बॉडी बनाने की रही है. अब जाकर मुझे यह मौका मिल रहा है.  मिथिला टाकिज जो इस फिल्म का निर्माण कर रही है , के साथ मेरी यह तीसरी फिल्म है . पहली फिल्म थी गुंडईराज और दूसरी डकैत है जो जल्द ही रिलीज़ हो रही है.  फिल्म ‘डकैत’ में मैं पहली बार डकैत की भूमिका निभा रहा हूं.  यह कैरेक्टर काफी चैलेंजिंग हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है की फिल्म में अनेक ऐसे स्टंट किये हैं मैंने जिन्हें देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियाँ दबाने पर मजबूर हो जायेंगे.
डकैत के कैरेक्टर निगेटिव होता है , कैसा अनुभव रहा  ? 
मुझे इस कैरेक्टर में कोई बुराई नजर नहीं आयी. हर इंसान में कई गुण और अवगुण होते हैं. किसी की नजर में वो अच्छा होता है तो किसी की नज़र में बुरा . यह डकैत अन्य डकैतों की तरह नहीं है.  वह गरीबों की भलाई करता है तो भ्रष्टाचारियों को लूटता है. यह सच है की  रोमांटिक कैरेक्टर में मेरे दर्शक मुझे ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन  मैं किसी एक कैरेक्टर में खुद को कैद नहीं कर देना चाहता. सच कहूं तो इस कैरेक्टर में काफी मजा आया है।
आपका नया लुक ? 
अच्छा लग रहा है. मैं दर्शकों की कसौटी पर इस इमेज में भी खरा जरूर उतरूंगा. मैं बता दूं कि रोमांटिक कैरेक्टर के अलावा भी मैं कई कैरेक्टर कर चुका हूं जिसे दर्शकों ने सराहा है. कलाकार वही होता है जो किसी इमेज में कैद नहीं होता . इसीलिए मैंने हर तरह के रोल किये हैं और समय समय पर अपना लुक भी बदला है
फिल्म से उम्मीदें ? 
मुझे उम्मीद है, दर्शक जितना प्यार पहले वाले पवन सिंह से करते हैं वही प्यार इस डकैत पवन सिंह को भी देंगे। फिल्म में मेरा कैरेक्टर पॉजिटिव है इसलिए ऑडियंस का सपोर्ट अवश्य मिलेगा.
आपकी गिनती स्टार कलाकारों में होती है कैसा लगता है सुनकर ?
सच कहूं तो जब कोई मुझे स्टार कहता है तो काफी डर लगता है। ‘स्टार’ शब्द में ‘अहम’ छुपा होता है जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता.  मैं कलाकार हूं और एक कलाकार सिर्फ और सिर्फ दर्शको के प्यार का भूखा होता है. बचपन से ही खुद के लिए ताली सुनते आया हूँ लेकिन यह ऐसी भूख है जो कभी मिटती नहीं है . दर्शको के दिलो में मेरे लिए प्यार बना रहे यही मेरी दिली तमन्ना है और इसके लिए मैं तन मन से जुडा हूँ . काम मेरी पूजा है जिसे मैं पूरी ईमानदारी से कर रहा हूं।
आपकी प्राथमिकता क्या होगी ?
यह सच हर कोई जानता है कि मैं नायक से पहले गायक था. अगर मेरी गायिकी नहीं होती तो शायद आज मैं इस मुकाम पर नहीं होता. एक्टिंग के साथ-साथ आज भी मैं फिल्मों व अलबमों में अपना स्वर देता हूं और रही प्राथमिकता देने की बात, तो मेरे लिए पहली प्राथमिकता संगीत ही है क्योंकि वहाँ मेरी आत्मा बसती है उसके बाद ही अभिनय .
आने वाली फिल्मे ? 
मेरी आने वाली फिल्मो की संख्या एक दर्ज़न से ऊपर है. सौगंध गंगा मैया की रिलीज़ हुई है जिसे बहुत अच्छी सफलता मिली है . इसके बाद डकैत, रंगबाज़ राजा, डोली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली, लावारिस , आंधी तूफ़ान आदि कुछ प्रमुख फिल्मे हैं  और सबमे मेरा किरदार अलग अलग है. हर कलाकार की तरह मुझे भी अपनी सारी फिल्मो से काफी उम्मीदें है.


रविवार, जून 17, 2012

धूम मचा रहा है कजरा मोहब्बत वाला का संगीत


भोजपुरी फिल्म जगत की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म कजरा मोहब्बत वाला का संगीत ना सिर्फ श्रोताओं के दिलो दिमाग पर छाया है बल्कि बिहार उत्तरप्रदेश के हजारो मोबाइल उपभाक्ताओं के कालर ट्यून  के रूप में  इसके गाने भी सुने जा रहे हैं. पी जे फिल्म्स प्रोडक्शन  के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक हरीश जयसवाल ने भोजपुरी भाषी दर्शको की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए ना सिर्फ अच्छी फिल्म का निर्माण किया है बल्कि संगीतकार राकेश त्रिवेदी से उम्दा संगीत भी तैयार करवाया है. फिल्म में कुल नौ गाने हैं जिन्हें लिखा है राकेश निराला ने. इन गानों में राजा जी ज़रा संभल के  .... फिट बाटे हीटर ... दुनिया के बटलू हमरा के डाटलू  और ना मान्वू त सटा देब कट्टा  संगीत प्रेमियों की जुबान पर चढ़ा है . कजरा मोहब्बत वाला के संगीत को रिलीज़ किया है पी जे म्यूजिक  ने जिन्होंने इस फिल्म के संगीत से ही संगीत के क्षेत्र में कदम रखा है और पहली ही फिल्म से भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक स्थापित नाम बन चुका है . कजरा मोहब्बत वाला के बाद पी जे म्यूजिक  रवि किशन - निरहुआ व अंजना सिंह अभिनीत फिल्म गोला बारूद, विराज भट्ट अभिनीत बा केहू माई के लाल  और कई सारे विडिओ अल्बम रिलीज़ करने वाली है . बहरहाल  भोजपुरिया संगीत के दीवानों को पी जे म्यूजिक कंपनी मनोरंजक गानों से रूबरू करवाने में सफल साबित हुई है . 

शनिवार, जून 16, 2012

रवि किशन के भोजपुरिया रंग में रंगा झलक का पहला एपिसोड



भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की एक खासियत है की वो माहौल के अनुसार ढलते भी हैं और माहौल को भी अपने रंग में रंग देते हैं. रवि किशन इन दिनों नज़र आ रहे हैं कलर्स टीवी के बहुचर्चित शो झलक दिखला जा में, जिनमे बतौर प्रतिभागी वो कोरियोग्राफर कुंजन के साथ डांस का जलवा बिखेर रहे हैं . शनिवार से इस शो का प्रसारण शुरू हो रहा है . पहले एपिसोड में ही रवि किशन ने अपनी उन आलोचनाओ पर ताला जड़ दिया की उन्हें सिर्फ भोजपुरिया डांस ही आता है. जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर ने रवि किशन के परफोर्मेंस पर उन्हें बधाई तो दी ही साथ ही कहा वाकई आप स्टार हैं. माधुरी दीक्षित ने संभवतः पहली बार भोजपुरी में बोला और उनका शब्द था निक लागल . रेमो डिसूजा ने भी रविकिशन की तारिफ की . कौन बनेगा करोडपति के विजेता सुशील कुमार भी इस शो के हिस्सा है उन्होंने रवि किशन का आशीर्वाद लिया और कहा की आप भोजपुरी फिल्मो के अमिताभ बच्चन है. बहरहाल पहले एपिसोड में ही रवि किशन ने अपनी दमदार  मौजूदगी दर्ज करवाई है  और आशा के अनुरूप उन्होंने अपना भोजपुरिया रंग बखूबी बिखेरा है. इस एपिसोड का प्रसारण आज रात नौ बजे किया जायेगा. 

मंगलवार, जून 12, 2012

बिग बॉस के बाद अब झलक दिखला जा में दिखेगा भोजपुरिया रंग




भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन जहाँ भी जाते हैं भोजपुरी का झंडा गाड कर आते हैं. बिग बॉस के पहले सीजन में पहले एपिसोड से लेकर आखिरी एपिसोड तक रवि किशन मौजूद थे और उन्होंने हर एपिसोड में किसी ना किसी बहाने भोजपुरी का गुणगान किया था . अब बारी है छोटे परदे के एक और शो झलक दिखला जा की जिसमे रवि किशन बतौर प्रतिभागी मौजूद हैं. बिग बॉस सीजन एक में रविकिशन ने अपने डाइलोग जिन्दगी झंड बा फिर भी घमंड बा से बिग बॉस का वातावरण भोजपुरीमय कर दिया था , यही नहीं उनके द्वारा अन्य प्रतिभागियों को भोजपुरी सिखाने के प्रयास को भी भोजपुरिया दर्शको ने बहुत सराहा था . एक बार फिर रविकिशन का वो ही अंदाज़ दिखने वाला है कलर्स टीवी के शो झलक दिखला जा में. १६ जून से शुरू हो रहे इस शो में रवि किशन ना सिर्फ भोजपुरी गानों पर ठुमका लगाने वाले हैं बल्कि उनका अंदाज़ भी ठेठ भोजपुरिया वाला ही होगा . बकौल रवि किशन उन्होंने अपने हर शो में भोजपुरी भाषा और फिल्मो को बढ़ावा दिया है , इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. यानी बरसो बाद एक बार फिर अंग्रेज़ीदा शो का चोला भोजपुरिया रंग में रंगने वाला है.

शनिवार, जून 09, 2012

भोजपुरियों पर दिल कुर्बान करने आई मोहिनी

भोजपुरी फिल्मो की बढती लोकप्रियता ने हर प्रदेश की खुबसूरत बालाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है और उन्होंने भोजपुरिया दर्शको का बखूबी दिल भी जीता है . पाखी हेगड़े, मोनालिसा जैसी खुबसूरत और अभिनय की हर कला में पारंगत उन बालाओं में अब एक नाम और जुड़ गया है मिस कोलकाता मोहिनी घोष का , जो जल्द ही भोजपुरिया दर्शको के सामने होंगी निर्देशक ब्रजभूषण की फिल्म दिल हो गइल कुर्बान के मध्यम से.  बचपन से ही नृत्य की शौक़ीन रही मोहिनी बतौर बाल कलाकार मात्र ५ साल की उम्र में ही बंगला फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया . मिस कोलकाता का खिताब जीतने के बाद बंगला धारावाहिकों और कई फिल्मो में भी उन्होंने अपना हूनर दिखाया.  मोहिनी घोष भले ही बंगाली बाला है पर पर फर्राटे से भोजपुरी बोलती है . दिल हो गइल कुर्बान का निर्माण  आर.एस.तिवारी कर रहे हैं . फिल्म में मोहिनी रमाशंकर तिवारी, अविनाश शाही, मोनिका बत्रा, अनामिका सिंह, और विष्णु शंकर बेलु के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिलहाल दामोदर राव के संगीत निर्देशन ने फिल्म के संगीत निर्माण का काम चल रहा है , फिल्म के गीतों को लिखा है विनयबिहारी,   राजेश मिश्रा व बिपिन बिहारी ओझा ने . बकौल मोहिनी कोई भी कलाकार किसी भाषा या क्षेत्र को अपने अभिनय के दायरे से दूर रखता है , शायद यही वजह है की भोजपुरी की मिठास ने उसे हमेशा से अपनी ओर आकर्षित किया है. बहरहाल जल्द ही मोहिनी अपने फिल्म दिल हो गइल कुर्बान के माध्यम से भोजपुरिया दर्शको का दिल मोहते नज़र आएँगी. 

गुरुवार, जून 07, 2012

सिनेपोलिस में गूंजा प्यार जिंदाबाद


  • बरसो पहले अमिताभ बच्चन व रजनीकांत को लेकर कई बड़ी हिट फिल्म बना चुकी तेलगु की सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माण कंपनी श्री राघवेन्द्र फिल्म्स ने  लम्बे अरसे बाद  एक बार फिर उत्तर भारत की ओर रुख किया है और प्यार जिंदाबाद  नाम की एक फिल्म का निर्माण किया है. आठ मई को रिलीज़ हो रही इस फिल्म का प्रीमियर गुरुवार  को  पटना के प्रसिद्द सिनेपोलिस में किया गया. . इस मौके पर फिल्म के अभिनेता पंकज केसरी,  अभिनेत्री सजल शर्मा, फिल्म के संगीतकार सिद्दार्थ श्रीवास्तव सहित पटना की कई जानी मानी हस्तियाँ मौजूद थे.  फिल्म में पंकज केसरी , सेज़ल शर्मा, सारा रोमांटिक भूमिका हैं . जैसा की फिल्म के नाम से ही ज़ाहिर होता है  प्यार जिंदाबाद सच्चे प्यार को पाने के लिए एक युवक के संघर्ष की कहानी है जिसमे रोमांस और एक्शन का अद्भूत मिश्रण है .  श्री राघवेन्द्र इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी प्यार जिंदाबाद के निर्माता काशी जी. और निर्देशक हैं मोहन राव. फिल्म के संगीतकार सिद्दार्थ श्रीवास्तव, गीतकार श्याम जी श्याम व लेखक राजीव यादव हैं. फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में हीरालाल यादव, सिद्दार्थ शर्मा व राजीव यादव शामिल है. फिल्म की पूरी शूटिंग हैदराबाद के रामोजी राव फिल्म सिटी में हुई है. निर्माता काशी जी. के अनुसार प्यार जिंदाबाद उनकी पुरानी हिंदी फिल्मो की तरह ही सधी हुई स्क्रिप्ट पर बनी फिल्म है जिसमे मनोरंजन का भरपूर मसाला है जिसके कारण दर्शक इसे अवश्य पसंद करेंगे. उन्होंने आगे कहा की पंकज केसरी , सेज़ल शर्मा की जोड़ी ने बहुत ही अच्छा काम किया है उनके अभिनय से फिल्म में चार चाँद लग गया है.  अभिनेता पंकज केसरी के अनुसार श्री राघवेन्द्र इंटरटेनमेंट की फिल्म में काम करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है . बिहारी अभिनेता पंकज केसरी ने आगे बताया की बिहार उनकी जन्मभूमि है इसीलिए वो अपना कोई भी फ़िल्मी कार्यक्रम बिहार में ही करना पसंद करते हैं. प्यार जिंदाबाद कल से सिनेपोलिस सहित बिहार के कई सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है 

शनिवार, जून 02, 2012

खेसारी का दिल ले गइल ओढनिया वाली अंजना


भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह ने भोजपुरी के नए नवेले  सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का दिल चुरा लिया है. जी हाँ , यही हकीकत है दोनों के अभिनय से सजी फिल्म दिल ले गइल ओढनिया वाली की.  खेसारीलाल व अंजना सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दिल ले गईल ओढनिया वाली’ को लेकर चर्चा में हैं। बालाजी सिनेविजन प्रा. लि. के बैनर तले बन रही प्रसिद्ध वितरक पप्पू भाई, राजेश सिंह व संजय कनूगा निर्मित इस फिल्म में खेसारी का दिल ओढनिया वाली अंजना ले उड़ती हैं। फिर खेसारी कैसे अंजना को पाते हैं, यही फिल्म में दिखाया गया है.   फिल्म के निर्देशक अरबिंद चौबे  हैं.  अंजना सिंह के अनुसार खेसारी लाल के साथ उनकी केमेस्ट्री ओँन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही अच्छी है .  इन दोनों की साथ वाली पहली फिल्म थी आलोक कुमार की देवरा पर मनवा डोले . फिलहाल राजपिपला में खेसारी लाल के ही साथ लहू के दो रंग की शूटिंग में व्यस्त अंजना सिंह अपनी इस फिल्म की सफलता को लेकर काफी आश्वस्त है.   फिल्म में शशि मोहन सिंह, प्रिया कपूर, मनोज टाईगर, आनंद मोहन, प्रिया पाण्डेय, रत्नेश वरनवाल, आशा शर्मा, जसवंत कुमार, बालेश्वर सिंह, जय सिंह व रजनीश झांजी की प्रमुख भूमिकायें हैं. 

और खूंखार हुए ब्रिजेश त्रिपाठी


भोजपुरी फिल्मो के सबसे बड़े खलनायक ब्रिजेश त्रिपाठी अब और ज्यादा खूंखार हो गए हैं . हालिया रिलीज़ फिल्म रणवीर में उनके खूंखार रूप से दर्शको को उनके प्रति डर सा समा जाता है. फिल्म में वो छपरा के एक बड़े गुंडे की भूमिका में हैं . तेलगु फिल्म इंडसट्रीज  की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी ए के इंटरटेनमेंट व 14 रील्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी  अल्टुरा फिल्म्स की पहली भोजपुरी फिल्म रणवीर में  रवि किशन शीर्षक भूमिका में हैं . उनका मुकाबला होता है ब्रिजेश त्रिपाठी से , जिन्होंने रवि किशन के पूरे परिवार का सफाया कर दिया था. फिलहाल राजपिपला में राखेला शान भोजपुरिया जवान की शूटिंग में व्यस्त ब्रिजेश त्रिपाठी भोजपुरी फिल्मो के एकमात्र खलनायक है जो सभी बड़ी फिल्मो का हिस्सा हैं. रणवीर में उन्होंने खलनायकी के साथ साथ आयटम क्वीन सीमा सिंह के साथ ठुमका भी लगाया है. ब्रिजेश त्रिपाठी की अभी एक दर्ज़न से भी अधिक फिल्मो में काम कर रहे हैं. जिनमे आंधी तूफ़ान , रखेला शान भोजपुरिया जवान, ज्वालामंडी आदि प्रमुख है.  

मंगलवार, मई 29, 2012

रणवीर ने पकड़ी रफ़्तार


भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म रणवीर ने अब रफ़्तार पकड़ ली है . पिछले शुक्रवार को बिहार में रिलीज़ हुई इस फिल्म को आशा के अनुरूप शुरुवात नहीं मिली थी , लेकिन  धीरे धीरे फिल्म ने दर्शको के दिलो में जगह बना ली है . 
तेलगु फिल्म इंडसट्रीज  की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी ए के इंटरटेनमेंट व 14 रील्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी  अल्टुरा फिल्म्स की पहली भोजपुरी फिल्म रणवीर में  रवि किशन शीर्षक भूमिका में हैं . रवि किशन, काजल राघवानी, कृषा खंडेलवाल , ब्रिजेश त्रिपाठी, हैरी जोश, राकेश त्रिपाठी, फरीन, जी. रवि कुमार, अमोल चैगले व अभिलाषा प्रसाद  अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक है कैमरामैन से निर्देशक बने फिरोज खान, जबकि निर्माता हैं अनिल सुन्करना व मनीषा कृष्णा. भव्य सेट और खुबसूरत लोकेशन पर बनी इस फिल्म के सम्बन्ध में निर्देशक फिरोज खान के अनुसार फिल्म  की खासियत इसका जबरदस्त एक्शन , मधुर संगीत व नयी कहानी है . फिल्म में भाई बहन का इमोशन भी दर्शको को आकर्षित करेगा. फिल्म का एक्शन दक्षिण भारत की फिल्मो की तरह है जिसे निर्देशित किया है शाहरुख खान की कई फिल्मो के एक्शन निर्देशक कौशल मोजिस ने. रवि किशन इस फिल्म में एक ड़ोंन की भूमिका में हैं जो पश्चाप्ताप की आग में जलते  हुए आम इंसान की तरह जीवन बिताता है. उल्लेखनीय है रणवीर को  भीषण गर्मी और अच्छे सिनेमाघरों का अभाव खला , लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने रफ़्तार पकड़ ली है और सभी बड़े सिनेमा घरो में इसके व्यवसाय में निरंतर प्रगति हुई है . अब इस फिल्म का मुकाबला इस शुक्रवार को हिंदी की बहुचर्चित फिल्म रौडी राठोड से है . क्योंकि बिहार के कई बड़े सेंटर में दोनों फिल्मे एक साथ रिलीज़ हो रही है . 

सोमवार, मई 28, 2012

रवि मनोज और निरहुआ के ठुमके पर झूमा पटना


  • भोजपुरी फिल्मो के तीन बड़े सितारे रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ने पटना में एक निजी चैनल आर्यन टीवी द्वारा आयोजित भोजपुरी हंगामा कार्यक्रम में जम कर साथ साथ ठुमका लगाया और दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया. इन तीनो का साथ देने  के लिए पाखी हेगड़े, रिंकू घोष , मोनालिसा , सुभी शर्मा , प्रवेश लाल यादव और उत्तम कुमार भी मौजूद थे. 
  • २६ मई को पटना का न्यू पटना क्लब गवाह बना एक बिहार के एक  ऐसे सफल समारोह का जिसमे पहली बार भोजपुरी फिल्मो के तीन बड़े सितारे रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ एक साथ एक मंच पर ना सिर्फ दिखाई दिए बल्कि साथ साथ तीनो ने  परफोर्म भी किया . विष्णु शंकर बेलू के मंच संचालन में और विकास सिंह वीरप्पन की देख रेख में आयोजित इस भोजपुरी हंगामा में रवि किशन का साथ दे रही थी मोनालिसा, मनोज तिवारी के साथ थी रिंकू घोष , निरहुआ के साथ थी पाखी हेगड़े, प्रवेश लाल यादव के साथ थी शुभी शर्मा व उत्तम कुमार के साथ थी हर्षा . समारोह में रंगारंग कार्यक्रम के बीच तीनो अभिनेताओ की जुगलबंदी और दोस्ताना नोक झोक का दर्शको ने जम कर लुत्फ़ उठाया . इस दौरान तीनो ने अपने अपने संघर्ष के दिनों के अनुभव भी दर्शको के साथ शेयर किया. साथ ही भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की भी मांग की. समारोह के अंत में मनोज तिवारी ने रिंकू घोष के साथ अपनी पहली फिल्म के गाने ..सैयां जी दिलवा मांगे ले गमछा विछाई के पर , रवि किशन ने मोनालिसा के साथ आई हो दादा कैसन पियवा के चरित्तर बा पर और निरहुआ ने पाखी हेगड़े के साथ निरहुआ सटल रहे गाने पर गाने पर परफोर्म किया . निरहुआ सटल रहे पर पाखी हेगड़े की अदा ने दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया . इसके पूर्व रवि किशन ने अनोखे अंदाज से मंच पर एंट्री मारी और मोनालिसा के साथ हालिया रिलीज़ रणवीर के गाने पर परफोर्म किया.   

गुरुवार, मई 17, 2012

अंजना ने जीता दिल



भोजपुरी फिल्मो की जानी मानी अदाकारा व हॉट केक के नाम से मशहूर अंजना सिंह ने हालिया रिलीज़ फिल्म देवरा पर मनवा डोले में अपनी अदाकारी से ना सिर्फ दर्शको का बल्कि फिल्म ट्रेड के लोगो का भी दिल जीत लिया है . निर्माता आलोक कुमार व निर्देशक  प्रेमांशु सिंह की फिल्म देवरा पर मनवा डोले में अंजना सिंह मछुआरण की छोटी सी भूमिका में हैं . फिल्म में उनकी एंट्री हालांकि मध्यांतर के बाद होती है लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से साबित कर दिया है की दर्शको का  दिल जीतने के लिए भूमिका की लम्बाई नहीं बल्कि किरदार मायने रखता है. अंजना सिंह जो इन दिनों भोजपुरी की सभी बड़े बैनर व स्टार्स के साथ काम कर रही है , ने बताया की आलोक कुमार की फिल्म में काम करना ही उनके लिए सौभाग्य की बात थी . उन्होंने बताया की उनका किरदार झुमकी नामक मछुआरण  का है जो फिल्म के हीरो खेसारी लाल के याद्दश्त खोने के बाद उनकी देखभाल करती है. फिलहाल गुजरात में आंधी तूफ़ान की शूटिंग में व्यस्त अंजना सिंह अपनी आगामी फिल्म दिल ले गइल ओढनिया वाली, एक बिहारी सौ पर भारी, लावारिश , मर्द तांगेवाला की सफलता को लेकर भी आश्वस्त दिख रही है . उन्होंने कहा की दर्शको के प्यार से ही उनका मनोबल बढ़ता है. देवरा पर मनवा डोले में खेसारी लाल, स्मृती सिन्हा, अनूप अरोड़ा, ब्रिजेश सिंह व रविन्द्र शंकरण  मुख्य भूमिका में हैं .

मंगलवार, मई 15, 2012

Ranveer Bhojpuri Film






Ravi Kishan in YashRaj camp

यशराज कैम्प में रवि किशन की एंट्री
भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की एंट्री अब हिंदी फिल्म जगत के सबसे बड़े बैनर यश राज फिल्म्स में हो गयी है और उन्होंने इस बैनर की नयी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है . मिली जानकारी के अनुसार , रवि किशन उस फिल्म में एक महत्वपूर्ण  किरदार निभा रहे हैं. उल्लेखनीय है हिंदी फिल्मो में भोजपुरी का चेहरा कहे जाने वाले रवि किशन हिंदी फिल्म जगत के कई बड़े बैनर  व निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं लेकिन यशराज की फिल्मो में काम करने का अभी तक उनको मौका नहीं मिला था. यश राज की इस नयी फिल्म है उनकी यह इच्छा भी पूरी हो गयी है. उल्लेखनीय है की रवि किशन इन दिनों लगभग एक दर्ज़न हिंदी फिल्मो में काम कर रहे हैं . हालिया रिलीज़ डेंजरस इश्क में मिडिया व दर्शको की वाह वाही लूट चुके जल्द ही डॉ. चंद्रप्रकाश दवेदी की फिल्म मोहल्ला अस्सी में सन्नी देओल के साथ, जिला गाजियाबाद में संजय दत्त, अरसद वारसी व विवेक ओबेराय के साथ नज़र आने वाले हैं. इसके अलावा सेलेब्रेटी डांस शो झलक दिखला जा में भी वो बतौर प्रतिभागी नज़र आने वाले हैं. 

रविवार, मई 13, 2012

राखेला शान भोजपुरिया जवान की शूटिंग १५ मई से



भोजपुरी फिल्मो की चर्चित फिल्म निर्माण कंपनी मिथिला टाकिज की भोजपुरी फिल्म राखेला शान भोजपुरिया जवान की शूटिंग १५ मई से गुजरात के हलोल में शुरू हो रही है . फिल्म के निर्देशक है राजू जो लम्बे समय तक पार्थो घोष के एसोसियेट रहे हैं और पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं . मनोज चौधरी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक  लेखक मनोज टाइगर, गीतकार विनय बिहारी और कैमरामेन एस. जहाँगीर हैं. फिल्म की एक और खासियत है इसका संगीत जिसे सवारा भोजपुरी संगीत को विश्व पटल पर ले जाने वाले प्रसिद्द गायक और भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह ने . फिल्म में पवन सिंह का ही मैन वाला रूप दर्शको को देखने को मिलेगा जिसके लिए उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत की है . मिथिला टाकिज के साथ पवन सिंह की यह तीसरी फिल्म है . उनकी पहली फिल्म गुंडई राज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और दूसरी डकैत जल्द ही प्रदर्शित होगी.  फिल्म में पवन सिंह के साथ प्रतिभा पाण्डे, ब्रिजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर , दिलीप सिन्हा आदि मुख्य भूमिका में हैं. 

गुरुवार, मई 10, 2012

गिले शिकवे मिटा एक हुए रवि - मनोज



भोजपुरी फिल्मो के दो महान कलाकार रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच अब सुलह हो गयी है . दोनों ने ही गिले शिकवे मिटा कर एक जुट होकर काम करने का फैसला किया है. यह सब कुछ हुआ निर्माता आलोक कुमार की फिल्म गंगा जमना सरस्वती के सेट पर . उल्लेखनीय है की रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच की कलह के कारण कई बार मिडिया को मसला मिला था . दोनों के बयानवाजी से आये दिन मसालेदार ख़बरें अख़बारों में छपती थी. 
बुधवार को मुंबई के एसजे स्टूडियो में निर्माता आलोक कुमार व निर्देशक हैरी फर्नांडिस की फिल्म गंगा जमना सरस्वती के सेट पर सरस्वती चंद ( निरहुआ) की मौजूदगी में गंगा प्रसाद ( मनोज तिवारी ) और जमना प्रसाद ( रवि किशन ) ने सीज फायर की घोषणा की. इस सुलह के बाद रवि किशन व मनोज तिवारी ने बताया की हम लोगो के बीच लड़ाई नहीं वैचारिक मतभेद था  जिससे भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़ की गलत तस्वीर आम लोगो के सामने आ रही थी . इसीलिए अब दोनों ने ही एक दुसरे के खिलाफ बयानवाजी या कोई कदम उठाने से तौबा कर ली है .  बहरहाल  इन दो योद्धाओं के सीज फायर से भोजपुरी के अमनपसंद लोगो में हर्ष का माहौल है . 

सोमवार, मई 07, 2012

Ranveer ( Bhojpuri Film )

रवि किशन के हाथ फिर आया रिमोट



भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने बरसों पहले अपने हाथ में रिमोट लिया था तो बॉक्स ऑफिस पर हंगामा बरप गया है . अब एक बार फिर से रवि किशन ने अपने हाथो में रिमोट लेकर उसी इतिहास को दोहराने की तैयारी शुरू कर दी है . उल्लेखनीय है की भोजपुरी फिल्मो के इतिहास में दस बड़ी सफल फिल्मो में से एक थी भोजपुरी फिल्मो के शो मैन मोहनजी प्रसाद की फिल्म पंडित जी बतायीं ना बियाह कब होई .  फिल्म के गानों ने जबरदस्त धूम मचाई थी और दर्शको की भारी भीड़ सिनेमा घरो में उमड़ी  थी . उस फिल्म का एक गाना था - तोहार लहंगा उठा देब रिमोट से , जो आज भी भोजपुरिया कार्यक्रमों में जम कर तालियाँ बटोरता है. अब उसी गाने का नया अंदाज़  जल्द ही दर्शको को देखने को मिलेगा अलट्युरा फिल्म की पहली भोजपुरी फिल्म रणवीर में. इस गाने को संगीतबद्ध किया है गुनवंत सेन ने .  निर्देशक फ़िरोज़ खान,  निर्माता अनिल सुन्कारना व मनीषा कृष्णा की इस फिल्म में रवि किशन के अपोजिट तीन तीन नायिका हैं जिनमे काजल राघानी,  कृषा खंडेलवाल व इशा खान शामिल हैं. पंडित जी बतायीं ना बियाह कब होई वाले गाने में रवि किशन जहां नगमा का लहंगा रिमोट से उठाते हैं वहीँ रणवीर के गाने में नगमा की जगह काजल राघानी हैं . रवि किशन के अनुसार रणवीर के सभी गाने दर्शको को झूमने पर मजबूर कर देंगे और फ़िरोज़ खान ने उसे बड़े ही खुबसूरत अंदाज़ में फिल्माया है जो दर्शको को बहुत पसंद आने वाले हैं. उल्लेखनीय है की   अलट्युरा फिल्म्स तेलगु फिल्म इंडसट्रीज़  की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी ए के इंटरटेनमेंट व 14 रील्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है.इसी माह बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही इस फिल्म में रवि किशन, काजल राघानी, कृशा खंडेलवाल, इशा खान, ब्रिजेश त्रिपाठी, जी. रवि कुमार, अनूप अरोड़ा,  हैरी जोश, राकेश त्रिपाठी, फ़रीन, अभिलाषा, शीतल , मेरी आदि मुख्य भूमिका में है.

सोमवार, अप्रैल 30, 2012

जब मछुआरण बन मछुआरों की बस्ती पहुची भोजपुरिया हॉट केक



भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह इन दिनों अक्सर मछुआरों की बस्ती में देखी जाती है वो भी अपने भाई रविंद्र संकरण  के साथ . अब आप सोच रहे होंगे यहाँ किस फिल्म की बात हो रही है ? दरअसल अंजना सिंह प्रसिद्द निर्माता आलोक कुमार व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की फिल्म देवरा पे मनवा डोले में  एक  महत्वपूर्ण भूमिका में है.१०  मई को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में उनका साथ दे रहे हैं खेसारी लाल व स्मृति सिन्हा . अंजना सिंह के अनुसार , देवरा पर मनवा डोले में उसकी भूमिका एक ऐसे  मछुआरण  की है जो याददाश्त खो चुके खेसारी लाल को अपना दिल दे बैठती है . फिल्म में कई मधुर गाने और रोमांटिक दृश्य अंजना सिंह और खेसारी लाल पर फिल्माए गए हैं. अंजना की भाई की भूमिका में रविंद्र संकरण है जो बिहार में आई पी एस हैं . अभिनय से लगाव के कारण उन्होंने दक्षिण भारतीय होने के वावजूद भोजपुरी फिल्म में अभिनय किया है. उल्लेखनीय है की अंजना सिंह की कई फिल्मे प्रदर्शन के लिए तैयार है जिनमे दिल ले गइल ओढनिया वाली, एक बिहारी सौ पे भारी, वर्दी वाला गुंडा , लावारिस, शामिल है इसके अलावा लगभग  आधा दर्जन फिल्मे पोस्ट प्रोडक्शन में है. मात्र एक साल पहले भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़  में कदम रखने वाली अंजना आज ना सिर्फ दर्शको बल्कि निर्माता - निर्देशकों और फिल्म वितरको की भी पसंद बन चुकी है 

शनिवार, अप्रैल 21, 2012

मराठी फिल्म जगत ने दिया रवि किशन को सम्मान


अभिनय में दमखम हो तो भाषा या क्षेत्रवाद हावी नहीं होता , इसका ताजा उदहारण देखने को मिला मुंबई में जहां एक मराठी फिल्म के प्रीमियर में भोजपुरिया टाइगर रवि किशन को बतौर मुख्य अतिथि शामिल किया गया , यही नहीं वहाँ उनका पुरजोर सम्मान भी किया गया. उल्लेखनीय है मराठी फिल्म जगत अच्छी फिल्मो के निर्माण के लिए जानी ज़ाती है . भोजपुरी फिल्म जगत जहां राष्ट्रीय पुरस्कारों के कभी कभार ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है वहीँ मराठी फिल्मो की मौजूदगी वहाँ हर साल  रहती है . मुंबई के लोअर परेल स्थित पीवीआर में आयोजित मराठी फिल्म मसाला  के प्रीमियर में भी मराठी फिल्म जगत के कई जाने माने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक के अलावा अभिनेत्री रेवती, सोनाली कुलकर्णी, अमृता सुभाष, उमेश कुलकर्णी आदि भी मौजूद थे. मराठी फिल्म जगत से मिले इस सम्मान से अभिभूत रवि किशन ने मराठी में ही अपना संबोधन दिया . उन्होंने कहा की मराठी फिल्मो की तरह भोजपुरी फिल्मो को भी अपना एक  अच्छा दर्शक वर्ग तैयार करना चाहिए . उन्होंने कहा की  जिस तरह दयाल निहलानी ने भोजपुरी फिल्म का निर्देशन कर भोजपुरी फिल्मो की गरिमा को बढ़ाया है उसी तरह और भी अच्छे निर्देशकों को भोजपुरी में आना चाहिए जिससे भोजपुरी फिल्मो का स्तर बढे. बहरहाल , भोजपुरी के एक कलाकार का मराठी फिल्म जगत द्वारा सम्मान किये जाने से ना सिर्फ रवि किशन बल्कि भोजपुरी फिल्म जगत के लिए भी ख़ुशी की बात है.

अंजना सिंह का एक्शन

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह को अब तक दर्शको ने हीरो के साथ रोमांस करते और लटके झटके बिखेरते ही देखा है पर अब जल्द ही उन्हें अंजना सिंह के जोरदार एक्शन का भी दीदार होगा . निर्देशक बाली की फिल्म मर्द तांगेवाला में अंजना सिंह पुलिस इन्स्पेक्टर किरण की भूमिका में हैं जिनका आक्रोश  फ़िल्मी गुंडों पर कहर बनकर टूटता है. अपनी अदाकारी से कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़  में मुकम्मल स्थान पाने में सफल रही अंजना सिंह मर्द तांगेवाला में ना सिर्फ एक्शन बल्कि विराज भट्ट के साथ रोमांस करते भी नज़र आएगी . विराज भी इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. अंजना सिंह के अनुसार , इस फिल्म में उनकी भूमिका इन्स्पेक्टर किरण नाम की एक पुलिस अधिकारी की है जो कानून के दुश्मनों का डट कर मुकाबला  करती है. यह पूछे जाने पर की क्या दर्शको का दिल लूटने वाली उनकी अदा इस फिल्म में नहीं है ? अंजना ने बताया की फिल्म में भले ही वो पुलिस अधिकारी बनी है पर उसे भी आम लड़की की तरह प्यार होता है इसीलिए उनकी हर अदा उनके प्यार के रूप में दर्शको के सामने होंगी. पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग संपन्न हुई है. अंजना सिंह की प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्मो में लावारिस, देवरा पर मनवा डोले, दिल ले गइल ओढनिया वाली, एक बिहारी सौ पे भारी, वर्दी वाला गुंडा आदि शामिल है 

दर्शको पर चला किसना और कजरी का जादू



 बिहार में सफल होने के बाद मुंबई में दर्शको ने भीड़ के साथ फिल्म- "किशना कईलस कमाल" देखा... इससे यह सिद्ध होता है कि "अगर अच्छी, साफ-सुथरी फिल्म बनाया जाय तो दर्शक पूरे परिवार के साथ फिल्म जरूर देखेंगे".  इस बात का ताज़ा उदाहरण यह फिल्म है. "किशना कईलस कमाल"
           यह फिल्म देखने के लिए मुंबई के सभी सिनेमाघरों में दर्शकों की अपार भीड़ जुटी रही. कई  सिनेमाघरों में तो इस  फ़िल्म  के  स्टार  नायक- किसना (विनय आनंद )  और नायिका कजरी  (गुंजन पन्त )   भी दर्शकों के साथ फ़िल्म देखा. और इनकी एक झलक पाने हेतु बेकरार होते रहे. कुल मिलाकर कहने की बात है कि "बहुत दिनों के बाद दर्शकों को  सम्पूर्ण पारिवारिक, साफ- सुथरी एवं फुल इंटरटेनमेंट फ़िल्म देखने का मौका मिला. इस फिल्म के निर्माता हैं- "लक्षमण आर० पाण्डेय " निर्देशक- "चुनमुन पंडित" हैं. नायक- "विनय आनंद" और नायिका- "गुंजन पन्त" हैं. अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं- प्रिया शर्मा, रीमा सिंह तथा राकेश पाण्डेय आदि हैं 

"गुंजन पन्त" की गूँज

कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों की स्टार नायिका, मधुर मुस्कान की धनी, रूप-सौन्दर्य की मल्लिका, "गुंजन पन्त" नित नयी ऊँचाइयों को छू रही हैं. उनको "हैट्रिक फिल्मों की हिरोइन" कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा. जी हाँ, नैनीताल की खूबसूरत वादियों की सुन्दरता को समेटे हुए माया नगरी मुंबई में भोजपुरी फिल्मों की सफल अभिनेत्री "गुंजन पन्त" का नाम अनायास ही हर किसी के जुबान पर आ ही जाता है. क्योंकि वह जितनी बेहतरीन अदाकारा हैं उससे कहीं ज्यादा उनका हँसमुख स्वाभाव लोगों को प्रभावित करता है. 'गुंजन पन्त' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे हर सीन को सहज रूप कर लेती है. उनकी अभिनय कला व कातिल अदा के कायल निर्माता, निर्देशक ही नहीं दर्शक भी हो गये हैं. बात की जाय उनकी हैट्रिक फिल्मों की तो बिहार में अपार सफलता के बाद मुंबई में 20 अप्रैल को प्रदर्शित फिल्म "किशना कईलस कमाल" ( निर्माता- लक्षम्ण आर० पाण्डेय) भी सफल रही, क्योंकि दर्शकों का बहुत प्यार मिला. इस फिल्म के निर्देशक हैं - "चुनमुन पंडित", जिनके निर्देशन में उन्होंने "धूम मचईला राजा जी" (निर्माता- सूर्यकान्त निराला व सुरेश प्रसाद मरिक) की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्हीं के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म-"जान मारे ओढ़नियाँ तोहार" (निर्माता- सूर्यकान्त निराला ) का पिछले दिनों मुंबई के "स्वर लता स्टूडियो" में धूमधाम से मुहूर्त किया गया. इतना ही नहीं तीन फिल्मों ( निर्माता- जितेश दुबे की फिल्म- "बृजवा", निर्माता- राम मिश्रा की फिल्म- "मोरा बलमा छैल छबीला" तथा निर्माता- लक्षमण आर. पाण्डेय की फिल्म- "किशना कईलस कमाल" ) में स्टार नायक "विनय आनंद" के साथ में भी "गुंजन पन्त" ने हैट्रिक कर लिया है. साथ ही साथ चर्चित निर्माता- "जितेश दुबे" की तीन फिल्में - "मार देब गोली केहू न बोली" (हीरो- रवि किशन), "बृजवा" (हीरो- विनय आनंद ), एवं "यादव पान भंडार" (हीरो- मनोज तिवारी) कर चुकी हैं.
उनकी अन्य शीघ्र प्रदर्शित होने वाली फिल्में हैं- "राम लखन", "यादव पान भंडार",तथा "धूम मचईला राजा जी" इत्यादि के अलावा कई फिल्मों की शूटिंग जारी है. यही नहीं उन्होंने इसी सप्ताह एक फिल्म कोठा भी साइन की है

सोमवार, अप्रैल 16, 2012

Reema Singh Hot Chattisgardhi actress is now In Bhojpuri





Reema Singh - New Sensation Of Bhojpuri Cinema





एक सम्पूर्ण अदाकारा "रीमा सिंह"


भोजपुरी सिनेमा के "50 साल" के सुनहरे दौर का आकर्षण चारो तरफ फ़ैल रहा है, शायद यही वजह है कि आज भोजपुरी सिने जगत में हर भाषा के कलाकरों का पदार्पण हो रहा है. जी हाँ, छत्तीसगढ़ी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री "रीमा सिंह" ने भोजपुरी सिने जगत में कदम रख दिया है. छत्तीसगढ़ी भाषा की निर्माता- "राकी दासानी व प्रकाश अवस्थी" एवं निर्देशक - "सतीश जैन" की ( सिल्वर जुबली) फिल्म- "मया" से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली रीमा सिंह ने लगभग एक दर्जन फिल्मों बतौर नायिका काम कर चुकी हैं, भिलाई छत्तीसगढ़ में पली-बढ़ी रीमा सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा के अलावा पैतृक गाँव महमदपुर, छपरा (बिहार) होने की वजह से भोजपुरी भी फर्राटेदार बोलती है, उनकी "राजीव दास" निर्देशित एवं "सुनील छैला बिहारी" अभिनीत भोजपुरी फिल्म- "छैलाबाबू तू कईसन दिलदार बाड़ा हो" पिछले साल प्रदर्शित हो चुकी है. जिसमें उन्होंने गाँव की नटखट, चुलबुली लड़की की भूमिका निभाया था. पहली बार भोजपुरी भाषा में अभिनय करना उन्हें बहुत अच्छा लगा था और अब लम्बे अन्तराल के बाद फिर से निर्माता- "अजेश मिश्रा" एवं निर्देशक - "कौशल किशोर" की फिल्म- "जख्मी औरत" के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हो गयी है. इसके अलावा अन्य कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शीघ्र ही शरू होने वाली है.