मंगलवार, जनवरी 31, 2012

अंतररास्ट्रीय फेस्टिवल में भोजपुरी लघु फिल्म हमका ओढावे चदरिया


अमेरिका के टेम्पा वे में आगामी १७ फरवरी से शुरू हो रहे इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी लघु फिल्म हमका ओढावे चदरिया को शामिल किया गया है. सेवन स्टार क्रियेशन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव हैं . एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में एड्स के शिकार एक युवक की पत्नी पर होने वाले प्रताड़ना व छींटा कशी का सजीव चित्रण किया गया है. फिल्म में एड्स के शिकार युवक की भूमिका में हैं राहुल मिश्रा जबकि उनकी पत्नी की भूमिका में हैं कंचन अवस्थी. जबकि अन्य कलाकारों में हैं परशुराम वर्मा, शबीह जाफरी और अभिषेक सिंह आदि शामिल हैं. निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव के अनुसार हमका ओढावे चदरिया एक संवेदना के मौत की मर्मस्पर्शी गाथा है जो एक सच्ची कहानी पर आधारित है. अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने बताया की हमका ओढावे चदरिया में वो गाँव की युवती की भूमिका में हैं जिसकी शादी मुंबई में काम करने वाले एक युवक से होती है. शादी के बाद वो वापस मुंबई आ जाता है और कुछ दिन बाद उसे पता चलता है की वो एड्स का शिकार हो चुका है. गांववालों को जब इसकी जानकारी मिलती है तो वो वजाय उसके पति के उस पर ही दोष मढ़ देते हैं . निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव के अनुसार उनकी इस फिल्म को देखने के बाद आयोजको ने फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी है.

Senhoor ent. Pvt. ltd.'s Bhojpuri Celebrity T 20

Shades of Action Star Ajay Dixit

Khesari Lal in Jan Tere naam

Tanu Chatarjee about her FILM 'JAAN TERE NAAM'

विजय सिंह सेंसर बोर्ड के सदस्य नियुक्त


हिंदी दैनिक नवभारत के वरिष्ठ राजनितिक संवाददाता व फिल्मो में गहरी अभिरुचि रखने वाले विजय सिंह को सेंसर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है . विजय सिंह की नियुक्ति सेन्ट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन एडवाइजरी बोर्ड ने की है . मूलतः जौनपुर निवासी विजय सिंह मुंबई में लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं. भोजपुरी फिल्मो में भी उनकी काफी रूचि रही है . वे बतौर सदस्य हिंदी फिल्मो के अलावा भोजपुरी फिल्मो के स्क्रीनिंग में मौजूद रह कर उन्हें उनकी काबिलियत के आधार पर सर्टिफिकेट प्रदान करने की अनुसंशा सेंसर बोर्ड से करेंगे . भोजपुरी फिल्मो में अश्वलीलता के घोर विरोधी माने जाने वाले विजय सिंह के सदस्य बनने से भोजपुरी फिल्मो के अश्व्लील आइटम गाने पर रोक लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. विजय सिंह के अनुसार एक सीमा तक अश्वलीलता उचित है पर सीमा लाघने पर उस पर रोक लगाना जरुरी है . विजय सिंह की नियुक्ति पर उनके सहयोगी पत्रकार आदित्य दुबे, संदीप शुक्ला और भोजपुरी फिल्मो के प्रचारक व उनके साथ काम कर चुके उदय भगत ने उन्हें बधाई दी है .

रविवार, जनवरी 29, 2012

चार फरवरी से चुनावी समर में उतरेंगे रवि किशन


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन आगामी चार फरवरी से उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे. फिल्मो की शूटिंग में व्यस्तता के वावजूद उन्होंने कोंग्रेस आलाकमान की बात मानते हुए चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है. रवि किशन के अनुसार वो पूर्वांचल के सभी विधान सभा क्षेत्रो में कोंग्रेसी उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट माँगना चाहते हैं , लेकिन फिल्मो की लम्बी कतार की वजह से इसमें अड़चन आ रही है , फिर भी वो अधिक से अधिक विधान सभा का चुनावी दौरा करेंगे . उन्होंने विश्वास जताया की राहुल गांधी का युवा नेतृत्व इस बार लम्बे समय बाद उत्तर प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार लाएगी. फिलहाल सिलवासा में सुप्रसिद्ध निर्देशक दयाल निहलानी की फिल्म की शूटिंग कर रहे रवि किशन को चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए अपने दो निर्माताओं से शूटिंग की तारीख आगे बढाने का अनुरोध करना पड़ा है . रवि किशन के अनुरोध को उन्होंने भी स्वीकारते हुए अपनी शूटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है. उल्लेखनीय है की कोंग्रेस ने पिछले चुनाव की तरह इस चुनाव में भी रवि किशन के लिए विशेष हेलिकोप्टर की व्यवस्था की है ताकि वो अधिक से अधिक विधान सभा क्षेत्रो में चुनाव प्रचार कर सके . इसके अलावा रवि किशन ने मुंबई महानगर पालिका के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेना स्वीकार कर लिया है . मुंबई में कुल कितने इलाको में रवि किशन की चुनावी सभा होगी इसका खुलासा जल्द ही मुंबई कोंग्रेस करेगी .

शुक्रवार, जनवरी 27, 2012

Bhojpuri Stars on Ramp Walk on Celebrety Cricket T 20

Manoj Tiwari & Nirahua's Team on senhoor ent.'s Celebrety T 20

Senhoor Ent. Pvt. Ltd 's Pakhi Hegde, Introducing Bhojpuri Team's Captain

BITTU SARDAR SIGNED RAJESH –RAJNISH

Famous Distributor of Bhojpuri films of Bihar& Mumbai Harbans Singh alias “Bittu sardar” turns Producer and signed Music director duo Rajesh-Rajnish to provide Music.The film to be made under the banner of Waaheguru movies is Written &Directed by Ajay srivastva.Dineshlal yadav nirahua play lead in the film.Film will be launched Shortly.

“SAPOOT” SONG RECORDING IN FULL SWING

Aadishakti entertainment &Mumbaji arts Presents Mahesh pandey”s “SAPOOT” Song recording Is in full swing at ziptrack studio under the supervision of Music Directors Durga-Natraj &Rajesh Gupta..The film is written & produced by Mahesh Pandey.Director:Mukesh pandey,Co-producer-Neeraj Sachdeva ,Lyrics-Vinay Bihari,Dialouges-Manoj Kushwaha, Music-Durga –Natraj &Rajesh Gupta.Film stars New Star Khesarilal yadav,Manoj Verema ,Kajal Singh,Brijesh Tripathi ,Umesh Singh,Manoj Tiger and Sanjay Pandey with Introducing Manmohan Tiwari &Khusbu IN lead.

“JAANWAR” SHOOTING IN PROGRESS

Aadishakti entertainments & sita arts Presents Kumari Maai movies “JAANWAR” Shooting Is in progress at various locations of Mumbai. Producer-Director-Ramakant Prasad ,Music-Ashok kumar deep ,Lyrics-Ashok kumar deep ,Vinay bihari,brijesh pandey &pyarelal yadav .Cast- Viraj bhatt,Suprena Singh,Tanushree chatterjee ,priya Sharma,Neeraj raaz poudel&Anil yadav. Cinematographer-Shyamal chakravarti,Action-Heera yadav,Nishat khan,Writer-Surendra Mishra.

भोजपुरी सेलिब्रेटी 20 : 20 क्रिकेट










भोजपुरी टाइगर से पराजित हुआ भोजपुरी जवान
भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री पाखी हेगड़े की कंपनी सेन्हूर इंटरटेनमेंट प्रा. लि द्वारा क्रिकेट और भोजपुरी सिनेमा को एक दूसरे का पूरक बनाने के उदेश्य से एक अनुठे उपक्रम की शुरूवात की गयी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कलाकारों के पहले टी 20 क्रिकेट मैच का उदघाटन गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोजपुरी फिल्मों के दो सुपरस्टार मनोज तिवारी ‘मुदुल’ और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ की टीम के बीच गोरेगाँव स्थित विनस स्पोर्टस ग्राउण्ड में खेले गये मैच के साथ किया गया। निरहुआ भोजपुरी जवान टीम के कप्तान है तो मनोज तिवारी भोजपुरी टाईगर टीम के। मैच का उदघाटन निर्माता दीपक सांवत और इन्कम टैक्स कमीश्नर एस. एस. पी. सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। मैच में टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला भोजपुरी जवान के कप्तान दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ ने किया। भोजुपरी टाइगर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाया। भोजपुरी टाइगर्स के तरफ से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उत्तम तिवारी ने नाबाद 108 रन बनाया और अजय शर्मा ने 64 रन की शानदारी पारी खेली। भोजपुरी टाइगर्स के कप्तान मनोज तिवारी सिर्फ आठ रन ही बना सके। उन्हें प्रवेशलाल यादव की गेंद पर आदित्य ओझा ने कैच लपका। भोजपुरी टाइगर्स की तरफ से अभय सिन्हा 10 और सुधीर सिंह ने नाबाद 6 रन बनाये। भोजपुरी जवान की ओर से बिक्रांत सिंह, प्रवेशलाल यादव व दौलत चटर्जी ने एक-एक विकेट झटका। 221 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी भोजपुरी जवान की टीम सिर्फ 163 रन ही बना सकी। भोजपुरी जवान की तरफ से सर्वाधिक 40 रन आकाश मुखर्जी ने बनाया और रविकांत ने 32, प्रवेशलाल ने 17 व आलोक कुमार एवं प्रकाश जैश ने 11-11 रन बनाये। भोजुपरी जवान के कप्तान निरहुआ सिर्फ 4 रन ही बना सके। उन्हें सुधीर सिंह ने पगबाधा आउट किया। भोजपुरी टाइगर्स की तरफ से मनोज तिवारी व सुधीर ने दो-दो, व उत्तम तिवारी ने तीन विकेट लिया। देव पाण्डेय व विकास सिंह ने एक-एक विकेट झटका। मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार शतकवीर 108 रन बनाने वाले व तीन विकेट चटकाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी उत्तर तिवारी को दिया गया। भोजपुरी जवान का आखिरी विेेकेट हैरी फर्नाडिस की गेद पर मनोज तिवारी ने रन आउट कर लिया। मैच के पहले संवाददाता सम्मेलन में सेन्हूर इंटरटेनमेंट का लोगो मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ व पाखी हेगड़े ने जारी किया। पाखी हेगड़े ने सवंाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सेन्हूर इंटरटेनमेंट की योजना अपने बैनर तले फिल्म, टी. वी. शो और बड़े इवेंट करने की है। पाखी हेगड़े के अनुसार उनके इस काम में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों का सहयोग उन्हें मिल रहा है। मनोज तिवारी ने अपनी टीम की जीत पर हर्ष जताया व इसका पूरा श्रेय अपने टीम के हरफनमौला प्रदर्शन को दिया। भोजपुरी जवान के निरहुआ ने कहा कि आज टाईगर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया इसीलिए हमारी हार हुई। मनोज तिवारी व निरहुआ ने सेन्हूर इंटरटेनमेंट की इस पहल का स्वागत किया। सेन्हूर इंटरटेनमेंट के प्रवक्ता प्रशांत निशांत के मुताबिक भोजपुरी कलाकारों के सेलीब्रेटी टी 20 क्रिकेट चैम्पीयनशिन के तीन मैचों की श्रृखंला का आयोजन अगले माह पटना में किया जायेगा।

मंगलवार, जनवरी 24, 2012

खनू पसीना ३ फरवरी से


भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’’ व पवन सिंह इन दिनों खून पसीना की राह पर चल चुके हैं। इसकी झलक दर्शको को मिलने वाली है ३ फरवरी से . यह फिल्म सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है . इस फिल्म में निरहुआ जहाँ खून बहाने की राह पर चल चुके हैं वहीं पवन सिंह पसीना बहाने की राह पर चल रहे हैं। दोनो स्टार दरअसल अपनी नई फिल्म ‘खून-पसीना’ में खून व पसीना की राह पर चलते दिखेंगें। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत शिव फिल्मस् के बैनर तले बन रही इस फिल्म में निरहुआ एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं जिसका मानना है कि मंजिल पाने के लिए खून बहाना पड़ता है वही पवन सिंह का मानना है कि मंजिल पाने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। प्रसिद्ध निर्देशक रामाकांत प्रसाद निर्देशित इस फिल्म में निरहुआ व पवन का शानदार एक्शन दिखेगा। फिल्म में खून व पसीना की लड़ाई में जीत किसकी होती है ये तो फिल्म प्रदर्शन पर मालूम पड़ेगा। फिल्म का निर्माण हिन्दी फिल्म ’’आशिक बनाया आपने’’ व ‘‘दिल दिया है’’ फेम निर्माता बाला भाई ने किया है’’। इस फिल्म में पाखी हेगड़े व मोनालिसा दो नायिकायें हैं। फिल्म के गीतकार अशोक कुमार दीप, बिनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, संगीतकार अशोक कु. दीप है।

रीता प्रकाश की भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त


निर्मात्री रीता प्रकाश की शिव प्रिया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘प्रोक्डक्शन नं. 1’ (अनाम) का संगीतमय मुहूर्त बड़े ही धूमधाम से पिछले दिनों मुंबई म्हाडा के सना रिकार्डिंग स्टूडियो में सम्पन्न हुआ। सूरेश कुमार ‘सनकी’ के संगीत निर्देशन में फिल्म के आठ गाने कुमार सानू, उदित नारायण, सुरेश वाडेकर, अनुराधा पौडवाल, पामेला जैन, इंदु सोनाली, रेखा राव, विनोद राठौर और साधना सरगम ने गाये।
इस फिल्म के निर्देशक पारस एन. सिंह, कथा-गीतकार जलाल अकबर, पटकथा-संवाद बी.बी. मौजी एवं कैमरामैन जी.डी. शर्मा हैं। फिल्म के कलाकारों का चयन जारी है। यह महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें समाज में फैले अंधविश्वास को दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से बनारस में शुरु होगी। इस संगीतमय मुहूर्त के अवसर पर बनारस के वरिष्ठ पत्रकार रामशंकर सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर मोहसिन खान


महुआ टी.वी. का चर्चित धारावाहिक स से सरस्वती में सरस्वती के पति रामसेवक की भूमिका निभा रहे मोहसिन खान अब फिल्मों की तरफ अपना रूख मोड़ लिया है। इनकी पहली भोजपुरी फिल्म जंग, जो अभय सिन्हा द्वारा निर्माणित है। गंगा और कर्मनाशा के तट पर स्थित एक विशाल गाँव बारा (गाजीपुर) है जहाँ इनकी मातृभूमि है। एक बात बताना तो भूल ही गया भोजपुरी सिनेमा के जन्मदाता नजीर हुसैन साहब के रिस्तेदार भी हैं। गंगा मईया तोहे पियरी चढ़ईबो जैसी फिल्म से हुसैन साहब ने भोजपुरी सिनेमा की नींव दी। मोहसिन खान 3 साल होटल मॅनेजमेंट के बाद 3 साल लगातार थियेटर करने वाले मोहसिन को बचपन से शौक था हीरो बनने का और पिता इम्तियाज खान जी का भी पूरा सहयोग रहा है और आज स से सरस्वती जैसे धारावाहिक से छाप छोड़ने में सफल रहे हैं जो काफी सराहा जा रहा है। मोहसिन तीन भोजपुरी फिल्में साईन किए हुए हैं जल्द ही मोहसिन छोटे पर्दे से बड़े पर्दे में भी धमाल मचाने वाले हैं।

‘‘जख्मी औरत‘‘ में रानी, प्रेम व शुभम


आकाशदीप मूवीज व प्रभाकर गोपीनाथ खरबे की प्रस्तुति अनुष्का मूवीज के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘‘जख्मी औरत’’ का मुहूर्त कृष्णा स्टूडियो, गोरेगाँव मुंबई में संपन्न हुआ। जिसमें इस फिल्म के सारे कलाकार मुख्य रूप से उपस्थित थे। निर्माता आजेश मिश्रा व निर्देशक कौशल किशोर की इस फिल्म की शुरूआत गीत रिकार्डिंग के साथ हुई। राजेश मिश्रा व अशोक सिन्हा के लिखे हुए गीतों को संगीत दिया छोटे बाबा ने तथा इंदू सोनाली व मोहन राठौड़ ने अपनी आवाज़ प्रदान की। नारी प्रधान फिल्म जख्मी औरत, जुल्म की शिकार हुई एक नारी की कहानी होगी जिसमें भोजपुरी की स्टार नायिका रानी चटर्जी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ प्रेम नागवंशी, शुभम तिवारी, नेहा मेहता, कुमार राजेश व राखी अरोड़ा के साथ-साथ इस फिल्म में अशोक त्यागी, सोनू झा, धर्मेन्द्र सिंह व दीपक भाटिया जैसे चार-चार खलनायकों का जबरदस्त धमाल होगा। लेखक मनोज पाण्डेय, छायांकन मनोज सी. कुमार व मारधाड़ दिलीप यादव का है। निर्माता आजेश मिश्रा के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग वापी व गुजरात के विभिन्न लोकेशनो पर की जायेगी .

इंतकाम - एगो बदला का मुर्हूत


पिछले दिनों रंगभूमि फिल्मस् के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘इंतकाम - एगो बदला’’ का पहला गाना कुमार सानू की आवाज में गीत रिकार्ड किया गया, साथ ही साथ फिल्म का मुहूर्त भी किया गया, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उपस्थित हुये. गीतकार जे. बी सक्सेना, राजेशराज, संगीतकार राजेशराज, अनिल छायाकन अबूशाद मारधाड़ एस. शेख, नृत्य अमित शुक्ला का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार होंगें आशीष पाठक, कल्पना शाह, श्री कंकानी, के. एस. पाण्डेय, शिवपूजन मौर्या, अभिलाषा, प्रतिभा सिंह, सुजीत कुशवाहा, जय प्रकाश दूबे, माधुरी पाण्डेय व संजय पाण्डेय। सह निर्माता एस. के पाठक की यह फिल्म बदले की भावना पर आधारित होगी। इस फिल्म में कुल नौ गाने होंगें। जिसे भोजपुरी के नामचीन गायक अपनी आवाज में गायेंगें। आशिष पाठक की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की शूटिंग अगले महिने उत्तर प्रदेश के भदोही जिले मे की जायेगी।

डकैत को दिल दे बैठी चांदनी


गुजराती फिल्मो की सुपर अदाकारा चांदनी चोपड़ा इन दिनों एक डकैत के प्यार में पागल हो गयी है वो भी एक भोजपुरिया डकैत को . जी हाँ चांदनी बिरजू नाम के एक भोले भाले युवक से प्यार करती थी लेकिन हालात बस बिरजू डकैत बन जाता है , फिर भी चांदनी का प्यार बिरजू से कम नहीं होता है . वह ना सिर्फ डकैत के साथ बीहड़ो में भटकती है बल्कि उन्हें भरोसा है डकैत बिरजू एक ना एक दिन वापस भोला भाला बिरजू बन कर लौटेगा . आप सोच रहे होंगे की ये हकीकत है या फ़साना ? तो आपको बता दें की यहाँ पूरा मामला फ़िल्मी है . दरअसल चांदनी चोपड़ा निर्देशक रवि भूषण की फिल्म डकैत में सुपर स्टार पवन सिंह की प्रेमिका की भूमिका में हैं. चांदनी के अनुसार डकैत के लिए जब निर्देशक रविभूषण ने इस भूमिका के लिए बताया तो लगा भोजपुरी में वापसी के लिए इससे अच्छी फिल्म कोई हो ही नहीं सकती . निर्देशक रवि भूषण के अनुसार चांदनी में गजब की अभिनय क्षमता है और डकैत में उसने इसका बखूबी परिचय दिया है. मिथिला टाकिज के बैनर तले निर्मित डकैत जल्द ही दर्शको के सामने होंगी.

Style of Pawan singh in Khoon Pasina (Bhojpuri film )