मंगलवार, फ़रवरी 07, 2012

मन की भावना से ही गीत की उपज - संतोष पुरी


महज 14 वर्ष की उम्र में अपने जमाने की मशहूर गायिका बिजली रानी से गीत गवाना अपने आप में बड़ा महत्व रखता है, जी हाँ, यह कर दिखाया है संतोष पुरी ने। तब वे संतोष गिरी के नाम से गीत लिखा करते थे। मगर ज्यादा लोकप्रियता मिली उनके लिखे हिट गीत ‘ आइले मारे राजा....’’ जिसे गाया था देवी ने और इसी गीत के माध्यम से ही देवी को भी प्रसिद्ध गायिका के रूप में पहचान मिली। इसके दूसरा हिट एलबम रहा ‘‘राजधानी पकड़ के आ जाइयो’’ वैसे हिट गीत ‘‘पुरबा बयार’’ भी संतोष पुरी ने ही लिखा था। संतोष पूरी बताते हैं कि मै गीत 10 साल की उम्र से ही लिखना शुरू कर दिये थे और 13 साल की आयु में स्कूल से भागकर मुंबई आ जाने पर यहाँ कि गलियों में भटकते रहे। संयोग से निर्देशक रहीम खान की नजर उन पर पड़ी। रहीम खान ने संतोष पुरी को अपने घर में शरण दी और हिन्दी फिल्म ‘जेहाद’ में गीत लिखने का मौका भी दिया। जिसे आवाज दिया था सपना अवस्थी तथा मोहम्मद अजीज ने। छोटी आयु होने की वजह से 6 महीने में घर की याद सताने लगी और फिर वापस गाँव लौट गये। सागर इलेक्ट्रानिक बाकरगंज के विद्या सागर गुप्ता को अपना गाड फादर मानते हैं । इनके लिखे गीतों को अब तक उदित नारायण, सुरेश वाडेकर , कैलाश खेर, विनोद राठौड़, रूप कमार राठौड़, सुख विंदर मो अजीज, सपना अवस्थी, जावेद अली इत्यादि गा चके हैं। पवन सिंह की पहली फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से इन्होंने फिल्म के पूरे 8 गीत लिखे और गीत हिट भी रहे, दूसरी हिट निरहुआ रिक्शावाला का गीत ‘बलिया बारात जाई’ रहा है। रामपुर के लक्ष्मण, मृत्युंजय, संता के अलावा आने फिल्में राम लखन, विदेसिया, दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल, तथा एक दूजे के लिए है। हिन्दी फिल्म तरकश, जलसा व घर की देवी भी जल्द ही प्रदर्शित होगी।

गीत-संगीत ही मेरा जीवन है - ममता राउत


भोजपुरी दर्शकों का लोकप्रिय चैनल ‘‘महुआ’’ के चर्चित रियलिटी शो ‘सुर-संग्राम’ के एक साल के अंतराल के बाद आये फैसले में उपविजेता ममता राउत आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है, लेकिन इस बुलन्दी पर पहुँचने हेतु संगीत के प्रति लगन और कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बचपन से ही पढ़ाई के साथ ही साथ गीत-संगीत का जुनून ही आज पूरे भारत में रांची (झारखण्ड) का नाम रौशन कर रही है। ममता राउत कहती है कि मेरे पिताजी बैजू बावरा और मोहम्मद रफी के गीतों के प्रशंसक हैं ओर उनके गीत हमेशा गुनगुनाते रहते हैं। मेरे दादाजी रामवृक्ष राउन नौंटकी कंपनी चलाते थे और खुद मंच पर गाते भी थे। इस वजह से संगीत विद्या विरासत में मिली है। लेकिन मेरी बड़ी बहन ललिता राउन जो शादी से पहले स्टेज शो किया करती थी वह मेरी प्रेरणा की स्रोत रही है। ममता राउन का गीत गाने का सिलसिला स्कूल में 6वीं कक्षा से इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ...गाने से शुरू हुआ है और आज पूरे भारत के आज कई शहरों में सौ से अधिक शो कर चुकी हैं। उन की सफलता का आलम यह है कि सन 2007 में झारखण्ड आईडल का खिताफ मिला तथा मेरी आवाज सुनो, (सा रे गा मा पा बिहार) की विजेता रही है एवं रांची के सबसे बड़े संगीत प्रतियोगिता ‘शंखनाद’ में हिट गीत ‘झाड़ू पोछा करब नहीं’ से पाश्र्व गायन की शुरूआत करने से लेकर अब तक मुकाबला, दामाद चाही फोकट में, इलाका, गुलाम, पागल प्रेमी, राम लखन, रंगदारी टैक्स, दंगल, मंगल फेरा, प्यार भईल परदेसी से, जोड़ी बंधन, रंग दऽ प्यार के रंग में, जिनगी तोहरे नाम कइली, कईसन पियवा के चरितर बा, गजब सीटी मारे सईंया पिछवारे, डोल चढके दुल्हिन ससुरार चलेली इत्यादि फिल्मों में गीत गा चुकी है।

एक बंजारा - बालगोविन्द


भोजपुरी सिने जगत के खल अभिनेताओ में कम्पीटिशन जैसा माहौल पैदा हो गया है। उसी कड़ी में एक और नाम जुड़ता है बालगोविंद बंजारा का। तो आप लोग सोच रहे होंगें कि बंजारा क्या होता है। तो इसका मतलब भी मैं समझा देता हूँ। जब बालगोविंद से इस विषय में पूछा कि आप बालगोविंद मद्धेशिया से बंजारा से क्यों लिखते हैं ? तो उन्होंने सरल सीधा जबाव देते हुए कहा कि हम कलाकार लोग बंजारा हैं। कहीं भी तंबू बंबू गाड़कर अपने कला को कैमरे में कैद करके दर्शकों को परोसते हैं। तो हम लोग बंजारा ही हुए। इस समय बालगोविन्द ‘‘एक बिहारी सौ पर भारी’’ जिसके निर्देशक हैं जगदीश शर्मा, वहीं फहीम खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘दिल तऽ पागल होला’’, रामदेवन निर्देशित ‘‘काली’’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इनकी आने वालीफिल्म ‘यादव पान भण्डार’, ‘धुरंधर’, ‘मितवा जनम जनम के’, धुरंधर में इनके उपर एक शानदार होली गीत फिल्माया गया है।

पाखी की नयी पहल


भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री पाखी हेंगड़े ने प्रोडक्शन व इवेंट कंपनी की शुरूआत की हैं। पाखी ने अपनी कंपनी का नाम सेनूर इंटरटेनमेंट प्रा॰लि॰ रखा है और वें इस बैनर तले फिल्म निमार्ण, धारावाहिक निमार्ण व इवेंट आयोजन का काम करेगी। पिछले दिनों मुंबई के गोरगाँव में भोजपुरी सेलिब्रेटी क्रिकेट मैच का आयोजन कर पाखी ने अपने कंपनी की भव्य लाचिंग की। पाखी कहती है कि सेनूर भोजपुरी फिल्मों को मंच दिलाने का भरपुर प्रयास करेगी व कई बड़े भोजपुरी इंवेंट का भी आयोजन जल्द करेगी। पाखी की कंपनी हर तरह के इवेंट्स का भी आयोजन करेगी।

शुभी शर्मा के बढ़ते कदम


भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा शुभी शर्मा इन दिनों सफलता की आरे अग्रसर हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम बढ़ाने की राह पर हैं। ‘‘चलनी के चालल दुल्हा’’ से भोजपुरी पर्दे पर इंट्री मारने वाली शुभी की पिछले वर्ष ‘‘ आलौद ’’ ‘‘दुशमनी’’ व संतान’’ को दर्शको ने काफी प्यार दिया। इस वर्ष शुभी की ‘‘राजा के रानी से प्यार हो गईल’’ प्रदर्शन को तैयार हैं। इस फिल्म मे शुभी की अदाएँ एक बार फिर से देखने को मिलेगी। यही नहीं शुभी जल्द ही दक्षिण भारतीय निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी की फिल्म में भी काम करते दिखेगी। शुभी इसके अलावे और भी कई फिल्में कर रही है। शुभी नें अब तक रवि किशन जूनियर निरहुआ व पवन सिंह के साथ काम किया है। शुभी को आशा है कि वर्ष 2012 में वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना लेगी।

‘शनिबाबा रखिहऽ लाज हमार’’


सागर फिल्म्स कम्बाईन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘शनि बाबा रखिहऽ लाज हमार’ की 17 दिवसीय शूटिंग हाल ही में मड आइलैण्ड के वेटा हाउस, सिमरन बंगला, चांदीवली स्टूडियो एवं बृजेश्वरी (विरार) में सम्पन्न हुई। फिल्म अब पूर्णताः के निकट है। इस फिल्म के निर्माता महेश जी थाटीकोण्डा व अर्जुन जी थाटीकोण्डा, निर्देशक जेड सुरेश शंकर, संगीतकार अशोक घायल, गीतकार अशोक घायल, फणीन्द्र राव, सुमित कुमार श्रीवास्तव, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर ए. जब्बार, कैमरामैन नीतू इक़बाल, एडिटर विजयमेंत्रले एवं साउण्ड रिकार्डिस्ट नाटू भाई हैं। इस फिल्म की कहानी फिल्म के निर्देशक जेड सुरेश शंकर ने लिखी है, जबकि पटकथा प्रयाकर झा व मनोज गुप्ता तथा संवाद अंजनी श्रीवास्तव ने
लिखे हैं। इस फिल्म में अजीत आनन्द, कल्पना शाह, ललितेश झा, गिरीश शर्मा, नीलिमा सिंह, संगीता वर्धन, पुष्पराज सिंह, सोनू राजा, संजय वर्मा, पंकज मेहता, मास्टर आदित्य, बेबी वैष्णवी, बेबी कारुण्याश्री की प्रमुख भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में आइटम गर्ल सीमा सिंह और सुदीप पाण्डे व पंजक केसरी मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में हमारे अंचल की सांस्कृतिक विरासत बरकरार दिखेगी और यह फिल्म हमारी सभ्यता-संस्कृति का दर्पण साबित होगी, ऐसा फिल्म के निर्देशक जेड सुरेश शंकर ने बताया।

भोजपुरी में रम गए अनिल यादव


निर्माता- सुभाष पासी की फिल्म सुपर हिट फिल्म - मुन्ना बजरंगी से भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करके अनिल यादव ने खलनायक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनायीं है. उनके द्वारा निभाया गया डाकू बबुआ का किरदार दर्शको को शोले के गब्बर सिंह कि याद दिला दिया था और आज भी नहीं भुला पाए हैं. दर्शकों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया तथा आज भी भोजपुरी सिने जगत में छाये हुए हैं. एक ओर जहां कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ कई फिल्में लाईन से प्रदर्शन हेतु तैयार हैं. निर्माता बाला भाई एवं निर्देशक रमाकांत प्रसाद की हालिया रिलीज फिल्म खून पसीना में ठाकुर धर्म सिंह नामक खलनायक कि भूमिका दर्शकों को खूब पसंद आ रही है इसके अलावा फ़रवरी में ही पवन सिंह अभिनीत, निर्माता- मनोज चौधरी एवं निर्देशक रवि भूषण की फिल्म- डकैत में ठाकुर बलदेव सिंह का कहर देख कर दर्शक दंग रह जायेंगे.इसके बाद मार्च में रिलीज होगी निर्माता- निर्देशक रमाकांत प्रसाद कि फिल्म - जानवर तथा निर्माता हरीश जैसवाल की फिल्म- कजरा मोहब्बत वाला अप्रैल प्रथम सप्ताह में प्रदर्शित होनेवाली है.जिसमे दो ठाकुर खानदान की आपस में भिडंत होगी. इतना ही नहीं निर्माता-निर्देशक रमाकांत प्रसाद की जानवर के बाद फिर से अप्रैल में एक अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगे.अनिल यादव का मृदु व्यवहार ही है कि हर निर्माता - निर्देशक उनको दुबारा अपनी फिल्मों रिपीट करता है.इसके अलावा ए.एस.सी. डिजिटल प्रा० ली० कि अगली फिल्म- कालिया में एक बार फिर धमाका करने जा रहे हैं, जिसकी पूरी शूटिंग इसी महीने जहानाबाद (बिहार) हैदर काज़मी के गाँव में होगी.निर्देशन कि बागडोर संभाली हैं शिवराम यादव ने और मुख्य भूमिका में हैं- हैदर काज़मी एवं अक्षरा सिंह.

सोमवार, फ़रवरी 06, 2012

पवन सिंह की शानदार शुरुवात


भोजपुरी लोक गायिकी को विश्व पटल पर लोकप्रिय बनाने वाले गायक व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह ने साल २०१२ से एक बार फिर शानदार शुरुवात की है . पिछले शुक्रवार रिलीज़ हुई इस साल की उनकी पहली फिल्म खून पसीना ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है. बाला भाई निर्मित व रमाकांत प्रसाद निर्देशित इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं निरहुआ इंटरटेनमेंट . सुपर स्टार निरहुआ खुद इस फिल्म में एक मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में मोनालिसा, प्रिया शर्मा इन दोनों के अपोजिट है. तीन फरवरी को बिहार और मुंबई में एक साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म में पवन सिंह एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं. जैसा की फिल्म को लेकर प्रचारित किया गया था की फिल्म में खून और पसीना के बीच के द्वन्द को दर्शाया गया था और पवन सिंह मंजिल पाने के लिए पसीना बहाने के पक्षधर हैं जबकि निरहुआ मंजिल पाने के लिए खून बहाने के. जैसा की सर्वविदित है खून और पसीना के संघर्ष में जीत पसीना की ही होती है. अपनी शानदार शुरुवात से उत्साहित पवन सिंह इसे अपने दर्शको का प्यार मानते हैं. उल्लेखनीय है की इस साल भी पवन सिंह की कई फिल्मे क़तर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है जिनमे रवि भूषण की डकैत, अरविन्द चौबे की रंगबाज़ राजा, राज कुमार पांडे की कसम गंगा मैया की , एक दूजे के लिए, लावारिश, डोली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली, रंग दा प्यार के रंग में , आंधी तूफ़ान आदि शामिल हैं. बहरहाल खून पसीना की शानदार शुरुवात से भोजपुरी फिल्म जगत में उत्साह का माहौल है.

शनिवार, फ़रवरी 04, 2012

खेसारी को अंजना का ओढनिया नहीं लेने देंगे रजनीश झा


करीब तीन दर्जन से भी अधिक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफल अभिनेता रजनीश झा अब भोजपुरी सिने जगत में बालाजी सिने विजन प्रा० लि० के बैनर टेल बन रही फिल्म- दिल ले गईल ओढनिया वाली में बतौर मुख्य खलनायक - रजनीश झा ने जबरदस्त एंट्री मारी है. जिसमे छत्तीसगढ़ के स्टार शशिमोहन सिंह, खेसारीलाल यादव और अंजना सिंह के प्रेम कहानी के बीच राह का रोड़ा बन कर अंगार यादव के रूप में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद हर शख्स इनके अभिनय का मुरीद हो गया. आपको बता दें कि बचपन से ही अभिनय के प्रति दीवानगी ने इनको आज एक बड़े मुकाम पर खड़ा कर दिया है, लगभग तीन दर्जन छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सफल अभिनय कर चुके हैं, जिसमें से फिल्म- झन भूलौ माँ बाप ला (सिल्वर जुबली ), टूर रिक्शावाला ( सौ दिन ) तथा भाँवर (पचास दिन ) इत्यादि है. इनकी भोजपुरी में आने वाली फिल्में हैं- एलाने जंग, हमरे नावे जिला हिलेला और गर्दा उड़ा देब ...
News By - Apna News Pr

शुक्रवार, फ़रवरी 03, 2012

“SAUGANDH GANGA MAIYA KI” SHOOTING IN FULL SWING AT VARANASI

Ayushman Mediants pvt ltd presents Dilip Jaiswal”s “SAUGANDH GANGA MAIYA KI” Shooting is in full swing at Varanasi and other locales of Varanasi.Director-Rajkumar R.Pandey,Music-Madhukar Anand ,Lyrics-Vinay Bihari,Pyarelal Yadav,Pappu Ojha,Shyam Dehati,Art-Indarjeet Sharma,Writer-Manoj Kushwaha ,Cinematographer-Ravi Chandan,Dances-Kanu Mukharjee,Rikki Gupta ,Mahadevan ,Cast-Pawan Singh ,Manoj pandey,Pradeep Pandey chintu, Smrity sinha, Akshara Singh , Khusbu singh , Awdhesh Mishra,Sanjay Pandey,Brijesh Tripathi,Ayaz khan,Anand Mohan,K.k.Goswami ,Gopal Rai ,Kiran Yadav,Bandini Mishra,Anup Arora etc.

“KAISAN PIYAWA KE CHARITAR BA” – Due on Holi

Maa Vindhvasini Vision’s Kaisan Piaywa ke Charitar ba will be releasing in holi . The film is being produced by Neha Tiwari and written – directed by Santosh Mishra. It has music by Madhukar Anand, lyrics by Pyare Lal Kavi, Rajesh Mishra & Fanindra Rao, cinematography by Firoz Khan, art by Indrajeet Sharma, and choreography by Dilip Mestry & Rajiv Dinkar . co – producer : Ajay Pandey, Exec.Producer : Anant Shree .Project designer : Ananjay Raghuraj . It stars , Ravi Kishan, Rani Chatterjee, Manoj Pandey, Anjana Singh, Sanjay Pandey, Ayaz Khan, Hiten Pandey , Ananjay Raghuraj, Anoop Arora, Gopal Rai, Ratnesh Baranwaal and Shakti Sinha

“KAB JAGOGE” – Editing Starts

The editing of Punam Production Entertainment’s Kab Jagoge has started at a studio, under the supervision of editor prince saluja. The film is being produced by R. K. Nishad and directed by Anil Lahari. It stars – Sujeet Kapur, Rashmi Srivastav, Sagar Anjana, Zafar khan, Ajay Shanu, Neha Vahile , Arpana Pathak, Kavita Gautam, Pappu jaunpuri, Satyaprakash Dubey, T.N. Vishwakarma, Vinay Akela, Sunil Kumar Subhash Chauhan and Item Dancer Ruby . It is written by Sagar Anjana and has cinematography by Heera Saroj, lyrics by Jignesh Bhramar and Guddu Lahari and music by Ganesh Pandey and Ghunghroo. Black Kobra films presents the film

“DIL LE GAYIL ODHANIYA WAALI” SHOOTING IN FULL SWING

Balaji Cinevision Pvt Ltd Presents “DIL LE GAYIL ODHANIYA WALI” Shooting Is inFull swing at Chinacrick and others locals of Mumbai . Producer-Pappu Bhai,Rajesh Singh &Sanjay Kanuja ,Director-Arvind Chaubey, Music-Madhukar anand, Lyrics-Vinay Bihari, Pyarelal yadav, Krishna Bedardi ,Action-Dilip Yadav, Art-Neelabh Tiwari,Writer-Manoj Kushwaha,Cinematographer-Pramod Pandey,Creative producer-Ashish S Thakur,Cast-Khesarilal Yadav , Anjana Singh, Shashimohan Singh, Priya Kapoor, ,Manoj tiger, Anand Mohan, Priya Pandey, Ratnesh burnwal , Sanjay verma, Asha Sharma, Jaswant kumar , Baleshwar Singh, Jai Singh, Ranjeet Kumar singh, & Rajneesh Jhajhi.

“DEVTA” FIRST COPY OUT

Krc Films “DEVTA” First Copy out and is due for early release.Producer-Vijay Prasad. Director-Brijbhusan ,Cinematographer-Triloki chaudhary,Action-Jittu singh,Dances-Sanjay korbe,Cast-Anjani kumar chaturvedi ,Rakesh chaturvedi.Divya dwivedi ,,Shree kankani,Gopal rai,uttam mishra,prem giri & vijay Prasad With Sanjay pandey.

“AAG-EGO AANDHI” FIRST COPY OUT

Dj movies entertainment “AAG –EGO AANDHI Is towards first copy Out. Producer-Deepak jain,Writer-director-Ramashankar,Music-Shidharth shalini,Lyrics-Ashok sinha ,arvind tiwari ,rakesh singh.Camera-jagwinder hundal,,editor-gurujant singh,Action-Heeralal yadav ,Ar t :ravi ,Cast-Pankaj keshri,Ritika Sharma,Jay yadav,anara gupta,uday srivastva,bipin singh,Anusha,sonu singh,&heera yadav with Kashish in special song.

Chandani Chopra dubs FOR “DACAIT”

Chandani chopra dubs for Mithla talkies “DACAIT” Producer-Manoj kumar chaudhary ,Writer-Director-Ravi bhushan.Lyrics-Vinay Bihari, music director -Madhukar Anand Cinematographer-Manish vyas , Action-Riyaz sultaan,Cast:Pawan singh, Monalisa, Manoj tiger,Chandani chopra,Pratibha pandey ,Brijesh tripathi ,Manish chaturdivedi,Anand mohan,Anil yadav ,Vijaya ,Sanjay verma,etc

“DOLI CHAD KE DULHIN SASURAR CHALALI” TOWARDS FIRST COPY

Daulat G Thakur presents D.P.FILMS “DOLI CHAD KE DULHIN SASURAR CHALALI” is towards First copy . Producer-Daulat G. thakur, Santosh H singh,Writer-Director-Rameshwar mishra, Music-Laal sinha, Screenplay- Sunita mishra. Lyrics-S.kumar, Jahangeer Arzoo, Cinematographer-Heera Saroj ,Action-Shakil sheikh ,Choreographer-Pappu khanna,Production controller-Ejaz khan{baba}Cast-Pawan Singh, Kreesha Khandelwal, Nilesh mishra , Akash sahay, Priya pandey, Dolphin , Abhay rai, Rajkumar, Meera gupta & Anup arora.

“ACHAL RAHE SUHAAG” – RELEASED IN BIHAR

Night Whistlers entertainment presents “ACHAL RAHE SUHAAG” Released this week with Very good response in Bihar. Producer :Sumit kain &Vikaas Sharma,Story-Direction-Abhilash Sharma,Lyrics-Fanindra rao,Pappu ojha,Abhijeet mishr a,Music-Devarshi, Cinematographer : Barun ,Choreographer-Kanu mukharjee ,Action-Titu singh , screenplay & dialogue :Rajnish verma.Cast-Vikrant singh,Richa sony,Raakhi tripathi, Sudhansu Sharan , Vijay khare , Sangeeta Raman, Puspha verma & Shakti sinha.

“TULSI BIN SUNA ANGANWA” MUSIC ON MUSKAN AUDIO

Anjali films entertainment presents ”TULSI BIN SUNA ANGANWA” Music Rights is acquired by Muskan Audio. Producer-R .B . SHARMA , Shabnam sheikh,Director-Shailesh srivastva,Story-Sushil yogi , Screenplay -Dialouge-Parvez alam,lyrics-Ashok kr deep, Music-Premji-Lataji, Cinematographer-Jayanto Ghosh , Executive producer-Jafar khan,Choreographer-Ashok-mayank, Gyan singh,Editor-Nakul Prasad , Fight :Ramakant mishra,Cast:Vinay anand,Monalisa,S.m.Zaheer,mehnaz shroff, Sunil pal, Sameer sheikh, Seema singh, Shakti kapoor&Rajan modi with purnela roy chaudhary.

“RAJA KE RANI SE PYAAR HO GAIL” IS RELEASEING ON 10TH FEBRUARY IN BIHAR

Talkie Frames “RAJA KE RANI SE PYAAR HO GAIL” Is releaseing on 10th February in bihar. Prod: Swapndeep , Director -Shailesh Pandey and Swanpdeep , Music:Rajesh-Rajnish, Lyrics-Pyarelal yadav ,Shyam dehati & Bipin bahar . Cast-Praveshlal Yadav, Shubhi Sharma, Megha ghosh, Sanjay pandey, .

“GAZAB SEETY MAARE SAIYAN PICHWAARE” ENTIRE EDITING COMPLETED

Sri Padmavati pictures and entertainments “GAZAB SEETY MAARE SAIYAN PICHHWAARE” Entire editing completed. Producer-Anil G.Sinkar, Writer-Director-Baljit Singh, Music-Chote baba , Lyrics-Rajesh mishra, Cinematographer-Nitu iqbal singh, Choreographer-Santosh kumar, Action-Heera Yadav Cast-Sudip pandey,Manoj dwivedi, Suprena Singh, Monica singh, Sanjay pandey, maya yadav, gopal rai, shradha nawal , bhanu pandey, virendra bidrohi, sanjay verma, wahid hasmi, soniya mishra and in special song Divya dwivedi.

“MEHRARU BINA RATIYA KAISE KATI”

Prakash awasthi dubs for A.S.Pictures Entertainment “MEHRARU BINA RATIYA KAISE KATI”this week..Producer-Anuj Kumar,Written –Directed by-Aajay s jha,Cast-Kunwar Vikrant,Monalisa ,Alok kumar ,Prakash awasthi,Komal dhillon, Anjali,Anand Mohan, Anup arora,kuldip,akbal,bipin singh ,Annu singh,pramod goswami,Hiralal yadav .Music-Aman shlok,lyrics-Arbind tiwari,cameraman-Nitu iqbal singh,dance-dilip mistri, Anthony ,Fight-hiralal yadav,art-ravi tiwari,editor-gurujant m singh.,Executive producer-Mahesh upadhay.

गुरुवार, फ़रवरी 02, 2012

Suron Ka Mahasangram On Mahua Tv


महुआ पर ‘‘ सुरो का महासंग्राम ’’ का प्रसारण 3 फरवरी से !

एक बार फिर से सजेंगी सुरो की महफिल, होगी जंग बिहार, यू॰पी॰ व झारखण्ड के सुरवीरों के बीच और यह नजारा देखने को मिलेगा 3 फरवरी से ‘‘ महुआ टी॰वी॰ ’’ पर। जी हाँ ‘‘ सुर संग्राम’’ के दो सीजन के अपार सपफलता के बाद महुआ टी॰वी॰ 3 फरवरी से ‘‘ सुरो का महासंग्राम ’’ ले कर आ रहा है। सुरों का महासंग्राम में इस बार बिहार, झारखण्ड व उत्तर प्रदेश के उभरते गायकों के बीच जंग छिड़ेगी। देश के 5 राज्यों के 12 शहरों में लगभग 50 हजार प्रतिभागियों में से 36 गायकों की फौज को लेकर उतर रहे ‘‘ सुरो का महासंग्राम ’’ में भोजपुरी सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी गीत-संगीत के साथ पोपुलर फिल्मी सान्ग व पारंपरिक लोक गीतों को भी सुनने का मौका मिलेगा। 3 व 4 फरवरी को ‘‘ सुरों का महासंग्राम ’’ के विभिन्न 12 शहरों में हुए आडिशन की झलकियों देखने को मिलेगा। ‘‘ सुर महासंग्राम ’’ को बतौर एंकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति देगें मनोज तिवारी ‘‘ मृदुल’’ जो की एक रूप में श्री कृष्ण भगवान वाली भूमिका में यहाँ पर होगें और बिहार, यू॰पी॰ व झारखण्ड के बीच के जंग को संभालने का काम करेगें। बतौर जज इस बार मंच की शोभा बढ़ायेगी मशहुर लोक गायिकी कल्पना व भोजपुरी फिल्मों की सदा-बहार अभिनेत्री यानी की ‘‘ नंदिया के पार ’’ की ‘‘ गुंजा ’’ साधना सिंह । शों का निमार्ण भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्मस् प्रा॰ लि॰ कर रही है। तो तैयार हो जाईए 3 फरवरी से ‘‘ सुरों के महासंग्राम ’’ के दीदार के लिए हर शुक्रवार-शनिवार रात्री 8.00 बजे।

गंगा किनारे शनिचर सिंह का आतंक


इन दिनों उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में भी जहाँ पुलिस काफी सक्रिय है वहीँ बनारस में शनिचर सिंह नाम के एक खूंखार अपराधी ने आतंक मचा रखा है. पुलिस प्रशाशन उनके सामने असहाय नज़र आ रहा है क्योंकि उन्हें दो दो महारथी राज कुमार पांडे और दिलीप जायसवाल का शह प्राप्त है. वैसे भी शनिचर सिंह की खासियत रही हर जहां भी जाते हैं वहाँ आतंक मचा देते हैं . इन दिनों वो बनारस में हैं. दरअसल शनिचर सिंह खुद बनारस नहीं गए बल्कि उन्हें राज कुमार पांडे और दिलीप जायसवाल ने यहाँ बुलाया है. आप सोच रहे होंगे की ये शनिचर सिंह आखिर है कौन ? तो आपको बता दें की नाम और काम बदलने में माहिर और खलनायिकी के सिरमौर माने जाने इस शख्स का असली नाम है अवधेश मिश्रा, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है . अपनी अदाकारी से भोजपुरी खलनायकी को नया रंग देने वाले अवधेश मिश्रा भोजपुरी के नंबर वन निर्देशक राज कुमार आर.पांडे की फिल्म गंगा के सौगंध में शनिचर सिंह नाम के खलनायक के किरदार में हैं. अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय से सबको कायल कर देने वाले अवधेश मिश्रा को इस फिल्म में एक नया ही रूप दिया गया है. बकौल अवधेश - वो एक कलाकार हैं और उनकी कोशिश होती है अपने किरदार में खो जाना , और अगर कलाकार किरदार को अपने में आत्मसात कर लें तो परदे पर उसका रिजल्ट अच्छा ही नज़र आता है . बहरहाल शनिचर सिंह के आतंक से लोगो को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि शनिचर सिंह के फन को कुचलने के लिए ट्रक ड्रावर सुपर स्टार पवन सिंह और राइजिंग स्टार खलासी चिंटू वहाँ मौजूद हैं.

बुधवार, फ़रवरी 01, 2012

Republic Day celebrations in ARIT'S SCHOOL HOLY FAMILY CONVENT HS VASAI 2

होली पर ‘‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’’


जी-9 इंटनेटमेंट बैनर तले बन रही फिल्म ‘‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’’होली के शुभ अवसर पर बिहार में प्रदर्शित की जायेगी जिसके निर्माता हैं, कमलेश यादव तथा निर्देशक हैं इकबाल बख्श। फिल्म में नवोदित सोम यादव व अनारा गुप्ता की रोमांटिक जोड़ी के अलावा बताशा चाचा मनोज टाइगर का हास्य दर्शको को रोमांचित कर देगा . फिल्म में इनके अलावा भोजपुरी खलनायकी के सिरमोर अवधेश मिश्रा, गोपाल राय , अयाज खान, रणधीर सिंह, रितु पाण्डेय, सिकन्दर खान, काजल निषाध हैं। जिसको संगीत से संवारा है विनय बिहारी, आबिद जमाल, समीर सेन व विवेक अस्थाना, गीत है विनय बिहारी व जितेन्द्र यादव का कथा पटकथा संवाद रमेश मिश्रा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, छायांकन अरूण हाजरा, मारधाड़ शकील शेख है।

सुदीप पाण्डेय-मोनिका बत्रा ‘गजब सीटी मारे सईयां....’ में


भोजपुरी के एक्शन सितारे सुदीप पाण्डेय व नई अदाकारा मोनिका बत्रा की जोड़ी पदमावती पिक्चर्स के बैनर तले बन रही निर्माता अनिल जी सिंकर की फिल्म ‘‘गजब सिटी मारे सईंया पिछवारे’’ में देखने को मिलेगी। निर्देशक बलजीत सिंह की इस फिल्म में सुदीप व मोनिका का लव एंगल है। इस फिल्म में सुदीप व मोनिका के ऊपर एक से बढ़कर एक हाट सिन्स व गाने फिल्माये गये हैं। फिल्म में सुदीप मोनिका के साथ मनोज द्विवेदी, सुप्रेरणा सिंह व संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिकायें है। फिल्म के गीतकार राजेश मिश्रा, फणिन्द्र राव, संगीतकार छोटे बाबा है। बकौल सुदीप-मोनिका दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी यह फिल्म।

‘‘मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी’’


भोजपुरी दर्शकों को अगर भोजपुरी फिल्म में सबसे अधिक कुछ पसंद आता है तो वह है भोजपुरी फिल्म के मसाले। निर्माता अनुज कुमार ने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी ए. एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी मसालो से सजी फिल्म ‘‘मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी’’ का निर्माण किया है। अनुज कुमार कहते है कि यह एक विशुद्ध व्यवसायिक फिल्म है जिसमें भोजपुरी दर्शको को सुपरहिट गीत, संगीत व मसाले देखने को मिलेगें। फिल्म का निर्देशन नवोदित अजय एस. झा के जिम्मे है। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे कुँवर विक्रांत, मोनालिसा, आलोक कुमार, प्रकाश अवस्थी, अंजली, कोमल ढिल्लन, आनंद मोहन, अनुप अरोड़ा, विपीन सिंह, अन्नू सिंह, प्रमोद गोस्वामी व हीरालाल यादव की प्रमुख भूमिका है। फिल्म में गीत हैं अरविंद तिवारी के व संगीत है अमन श्लोक के। फिल्म के कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। फिल्म में विक्रांत, मोनालिसा व कोमल ढिल्लन पर कई हॉट दृश्य फिल्माये गये हैं।

‘सोहाग दान’ की संगीतमय शुरुवात


फैसल फिल्म्स व काका फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘सोहाग दान’ का भव्य संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई के जिप ट्रैक रिकार्डिंग स्टूडियो, अंधेरी (प.) में गायक राजा हसन, इंदू सोनाली खुशबू जैन, मोहन राठौर, रूपेश मिश्रा और आलोक कुमार के गाये गीत के साथ सम्पन्न हुआ। इस फिल्म में कुल 9 गाने हैं। इस फिल्म के निर्माता नाजिर हुसैन, जफरुल्लाह सिद्दीकी व बंधु भाई हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक मेराज खान हैं। फिल्म के गीतकार-संगीतकार साजन सरहदी, कथा-संवाद जे.जे. शेख, पटकथा अवधेश वर्मा, नृत्य संतोष कुमार, कैमरा मैन दिलीप जान, फाइट मास्टर दिलीप यादव हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी खलनायिकी का तेवर दिखा चुके अयाज खान इस फिल्म से बतौर नायक काम कर रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म में बिपिन चन्द्रा, रश्मि श्रीवास्तव, नैना श्रीवास्तव तथा आइटम गल्र्स सीमा सिंह व पूनम गौतम नजर आएंगी। इसकी शूटिंग अगले महीने से कुशीनगर एवं गोरखपुर (उ.प्र.) में शुरु होगी।

‘जख़्मी आशिक़’’ का मुहूर्त सम्पन्न


दीपक जैन प्रस्तुत एवं आर.डी.आर. क्रिएशंस के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘जख़्मी आशिक’ का शानदार मुहूर्त हाल ही में गोरेगांव (पश्चिम) के उषा हाल में सम्पन्न हुआ। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक रमा शंकर, संगीतकार सिद्धार्थ-शालिनी, गीतकार संजीत निर्मल, संवाद मो. यूसुफ खान, कैमरामैन जगमिंदर हुण्डल तथा कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र प्रताप हैं। इस फिल्म में पंकज केसरी, रितिका शर्मा, हीरालाल यादव, असलम खान की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी से मुंबई में होगी। इस अवसर पर भोजपुरी जगत के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक रमाशंकर ने इस अवसर पर बताया कि हमने इस फिल्म के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की है कि किस तरह से लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों के सपनों को चकनाचूर कर देते हैं। लेकिन जब समाज में अन्याय बढ़ता है तो उसे ख़त्म करने के लिए कोई न कोई अवतरित होता है।