गुरुवार, जून 18, 2015

तीन जुलाई से मुंबई बिहार में प्रेमलीला


सोशल मिडिया और आम दर्शको के बीच हॉट केक बानी भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म प्रेम लीला के संगीत का जादू भी दर्शको के सर पर चढ़ कर बोल रहा है।  हाल ही में टी सीरीज में फिल्म का संगीत जारी किया और नेट पर इसके गाने टॉप डाउनलोडर सांग्स में शामिल हो गया है।  प्रेमलीला के संगीतकार है मधुकर आनंद जिन्होंने सैकड़ो भोजपुरी फिल्मो में सुपर हिट संगीत दिया है।  प्रेमलीला के सभी सात गानो को  लिखा है प्यारेलाल कवि जी ने और संगीतबद्ध किया है मधुकर आनंद ने।  आगामी ३ जुलाई को बिहार  और मुंबई में एक साथ रिलीज़ हो रही इस फिल्म के निर्देशक है सुशील कुमार उपाध्याय।
 लम्बोदर इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित  इस फिल्म में विक्रांत सिंह और मोनालिसा मुख्य किरदार में हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं अमित मेहरा, राजेश तोमर, देव सिंह, प्रिया सिंह, आशा शर्मा, संजय वर्मा, संजय महाननद, नीलम, संतोष श्रीवास्तव , नवल, सुकेश और मनोज वर्मा।  फिल्म के लेखक  है संजय राय जबकि प्रचारक है उदय भगत - रंजन सिन्हा।   फिल्म के निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय कम लेकिन अच्छी फिल्मो के निर्माण के लिए जाने जाते हैं।  कन्यादान , प्रतिज्ञा , प्रतिज्ञा २ जैसी लगभग एक दर्जन हिट फिल्मो का निर्माण कर चुके सुशील कुमार उपाध्याय प्रेमलीला की जोड़ी विक्रांत और मोनालिसा के अभिनय के मुरीद हो गए हैं। 

मंगलवार, जून 09, 2015

सोशल मीडिया पर मजाक बन गया अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी अवार्ड


पिछले दिनों मॉरीशस में संपन्न हुए प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड सोशल मिडिया पर मजाक बन कर रह गया।  भोजपुरी के सभी धुरंधरों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस अवार्ड समारोह में मात्र तीन फिल्मो के बीच ही  सारे पुरस्कार दिए गए।  अवार्ड समारोह के तुरत बाद ही व्हाट्सप्प और फेसबुक पर अजीबोगरीब मैसेज का आदान प्रदान शुरू हो गया।  एक मैसेज में कहा गया है की आयोजको ने स्टार नाइट को अवार्ड का नाम दे दिया ताकि सभी कलाकार मुफ्त में मॉरीशस आ जाये।  एक मैसेज में तो आयोजको को मदारी और कलाकारों को उनके इशारे पर नाचने वाला कहा गया।  हद तो तब हो गयी जब एक मैसेज में दो अभिनेत्रियों के बीच उनका नाम लेकर मारपीट की खबर फैलने लगी।  एक मैसेज में तो यहाँ तक कहा गया की अब कोई भी पी आर ओ उन कलाकारों और तकनीशियनों का न्यूज़ बनाये तो उनके नाम के पहले मॉरीशस रिटर्न  अवश्य लिखे।  चिपकू बाबा के नाम से प्रसारित एक मैसेज में अवार्ड की जमकर छीछालेदर की गयी है।  बहरहाल , निजी स्वार्थ के लिए भोजपुरी के नाम पर अपनी रोटी सेंकने वाले का चेहरा सोशल मिडिया ने उजागर कर दिया है।  

पप्‍पू यादव ने बनायी नयी पार्टी, खुद बने संरक्षक


जन अधिकार पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की
बलजीत परमार बने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष


पटना। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने अपनी नयी पार्टी की घोषणा कर दी। पार्टी का नाम जन अधिकार पार्टी रखा गया है। पार्टी गठन के साथ ही पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गयी। आज नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वे पार्टी के संरक्षक रहेंगे।  पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बलजीत परमार को बनाया गया है। जबकि बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष पूर्व विधायक अशोक वर्मा को तथा प्रदेश प्रधान महासचिव एजाज अहमद को बनाया गया है।

कार्यकारिणी की जारी सूची के अनुसार, पार्टी के पांच राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष में शील कुमार राय, विद्यासागर यादव, मो इरफान, सुरेंद्र यादव और गोरेलाल यादव शामिल किए गए। राष्‍ट्रीय प्रधान महासचिव विजयेंद्र कुमार सिंह बनाया गया है। सात लोगों को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसमें राजेश झा, ललित शर्मा, अंतरंग आनंद योगी, फजिल अहमद, एकरामूल हसन, रामनारायण यादव और उपेंद्र दास शामिल हैं। राष्‍ट्रीय सचिव में दलजीत सिंह, श्रीकांत जी, सुधीर जी, प्रेमचंद्र वर्मा, पूनम प्रसाद शामिल किए गए हैं। राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ताओं में देवेश शरण, शीलभूषण शर्मा और अमरनाथ झा शामिल हैं। राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष प्रेमकुमार सिंह को बनाया गया है। राष्‍ट्रीय युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष रवींद्र सिंह, राष्‍ट्रीय महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष प्रभा किरण, राष्‍ट्रीय महिला मोर्चा की महासचिव मनमित कौर कुंदल और राष्‍ट्रीय जन अधिकार छात्र संघ के अध्‍यक्ष जितेंद्र यादव बनाए गए हैं।
पप्पू यादव ने पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्‍यक्ष रमेश यादव, पंजाब के प्रदेश अध्‍यक्ष केपी सिंह और उत्‍तर प्रदेश का अध्‍यक्ष कन्‍हैया लाल वर्मा को बनाया गया है। इस मौके पर सांसद पप्‍पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता रहेगा। वह जन अपेक्षाओं के लिए लड़ता रहेगा। उन्‍होंने नवनियुक्‍त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।

ईद पर क़तर में ठुमका लगाएगी काजल


भोजपुरी की सबसे चर्चित अदाकारा काजल राघवानी इस ईद पर क़तर (  दोहा ) में ठुमका लगाएगी।  दोहा में  बसे लाखो भोजपुरी व नेपालवासियों द्वारा ईद पर हर साल आयोजित होने वाले पांचदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस बार काजल राघवानी परफॉर्म करेगी।  काजल राघवानी की हालिया रिलीज़ फिल्म पटना से पाकिस्तान ने काफी धूम मचाई है और उस फिल्म में उसके काम ने काफी ख्याति अर्जित की है।  अपने तीन साल के भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर में दो दर्ज़न से भी अधिक भोजपुरी फिल्मो में सारे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी काजल इन दिनों लगातार फिल्मो की शूटिंग में व्यस्त है।  काजल के अनुसार , विदेशी धरती पर अपनों के बीच परफॉर्मेंस को लेकर वो काफी उत्साहित है।  बहरहाल , पटना से पाकिस्तान वाली काजल अब पटना से दोहा जा रही है।  

भोजपुरिया राजा पवन सिंह Bhojpuria Raja Pawan Singh


भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की छवि  अपने चहेतो के बीच बरसो से एक राजा की रही है जिसकी आवाज़ , अंदाज़ , एक्शन और रोमांस का अंदाज़ की नक़ल हर कोई करना चाहता है।  अब अपने फेन्स का वही राजा भोजपुरिया राजा के रूप में परदे पर अवतरित हो रहा है।  भोजपुरिया राजा पवन सिंह की आने वाली फिल्म का नाम है जिसकी शूटिंग इन दिनों लखनऊ और आस पास के इलाको में जोर शोर से चल रही है।  वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार हैं।  भोजपुरिया राजा की रानी हैं लकी अदाकारा काजल राघवानी।  पवन और काजल ने इसके पूर्व कई सफल फिल्मे दी हैं जिनमे भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २ और बाज गइल डंका आदि शामिल है।  भोजपुरिया राजा में पवन सिंह एक बिलकुल ही अलग भूमिका में दिखने वाले हैं जिनमे उनका एक्शन , इमोशन , रोमांस  का अद्भुत संगम दर्शको को मिलने वाला है।

सोमवार, जून 08, 2015

अर्चना सिंह का जादू चलेगा काशी एक्सप्रेस में


भोजपुरी ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह हमेशा नए तेवर कलेवर में अपने चाहने वालों के बीच अभिनय का जलवा बिखेरती रहती हैं. इनके ग्लैमर अदा पर ना जाने कितने सिनेप्रेमी फिदा हो जाते हैं. अब जल्द ही भोजपुरी फिल्म काशी एक्सप्रेस में अभिनय का जादू चलाने वाली हैं. अभी हाल ही मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म काशी एक्सप्रेस का भव्य मुहूर्त किया गया है. इस फिल्म का निर्माण बिन्दु फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता पिन्टू शर्मा व करीम खान हैं तथा सह निर्माता बादल शेख व डी सी तिवारी हैं. फिल्म  के निर्देशक विनोद तिवारी हैं. अर्चना सिंह के साथ इस फिल्म में आनंददेव मिश्रा, दिवाकर पाठक, अभिलाषा, साहिल शेख, बादल शेख, रवीन, संजना सिल्क तथा कृष्णा पाण्डेय आदि हैं.
गौरतलब है कि अर्चना सिंह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बनारस के विभिन्न रमणीय स्थलों पर भोजपुरी फिल्म दम है तो आ बिहार की शूटिंग पूरी की हैं. जिसके निर्माता सुनील यादव तथा निर्देशक नरपत राणावत हैं.

लालू ने यादवों का किया सर्वनाश: पप्‍पू यादव


पूर्व विधायक शील राय और अशोक वर्मा मोर्चा में शामिल
नीतीश व लालू ने मुसलमानों का भावनात्‍मक शोषण किया

पटना। जन अधिकार मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने यादवों का सर्वनाश कर दिया। आज पटना में पत्रकारों से चर्चा में दर्जन भर यादव नेताओं का नाम लेकर उन्‍होंने कहा कि इन सबों को लालू प्रसाद ने बर्बाद कर दिया। अपने परिवार की राजनीति बचाने के लिए लालू प्रसाद ने यादवों के साथ विश्‍वासघात किया।

सांसद पप्‍पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मिलकर मुसलमानों का भावनात्‍मक रूप से शोषण किया और उनका इस्‍तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया। जबकि इन दोनों ने विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया। उन्‍होंने कांग्रेस और एनसीपी से राजद-जदयू गठबंधन से अलग रहने की अपील की। सांसद ने कहा कि सांप्रदायिकता और जातीय उन्‍माद की राजनीति के दिन लद गए हैं।
पप्‍पू यादव ने कहा कि जदयू और राजद के गठबंधन से राज्‍य में आतंकराज की वापसी हो गयी है। अपराधी निरंकुश हो गए हैं। उन्‍होंने गठबंधन के नेता नीतीश कुमार के घोषित करने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इसका कोई फायदा गठबंधन को नहीं होगा।

दो पूर्व विधायक मोर्चा में शामिल
सांसद पप्‍पू यादव के समक्ष पूर्व विधायक अशोक वर्मा और शील कुमार राय ने जन अधिकार मोर्चा की सदस्‍यता ली और मोर्चा की नीतियों व कार्यक्रमों में आस्‍था व्‍यक्‍त की। इस मौके पर सांसद ने लोगों से अपील की कि आप मोर्चा से जुड़ें और तीसरे विकल्‍प बनने के अभियान में सहभागी बनें। उन्‍होंने कहा कि दोनों पूर्व विधायकों के मोर्चा में जुड़ने से जनाधार बढ़ेगा। इन पूर्व विधायकों के मोर्चा से जुड़ने पर राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता एजाज अहमद, बबन यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बधाई दी।

रविवार, जून 07, 2015

Ravi Kishan Talking about International Bhojpuri Film Award

Bhojpuri Hot actress Akshra Singh is Now in Television Industries

Ravi Kishan in Mauritius award



udaybhagat@gmail.com

अवार्ड समारोह में कायम रही रवि किशन की बादशाहत Ravi Kishan recived super Star award in Mauritius

                          प्रथम  अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म  अवार्ड में मिला दो अवार्ड 


भोजपुरी के तृतीय चरण के जनक रवि किशन की भोजपुरी के अवार्ड समारोह में बादशाहत कायम है।  शनिवार को मॉरीशस में  संपन्न हुए प्रथम  अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में उन्हें सुपर स्टार ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा व बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के अवार्ड से सम्मानित किया गया।  अवार्ड में निरहुआ को बेस्ट एक्टर व मधु शर्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला।
शनिवार को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में आयोजित भव्य समारोह में भोजपुरी के दिग्गज सितारों की मौजूदगी और उनके परफॉर्मेंस के बीच साल २०१४ की फिल्मो के लिए अवार्ड दिए गए।  साल २०१४ की सबसे बड़ी हिट फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी को कुल सात अवार्ड मिले।  इस फिल्म के लिए निरहुआ को बेस्ट एक्टर , आम्रपाली को बेस्ट नई कमर एक्ट्रेस , सतीश जैन को बेस्ट कहानी लेखक , संतोष मिश्रा को बेस्ट डायलॉग राइटर , प्यारेलाल कवि को बेस्ट लिरिक्स राइटर , कल्पना को बेस्ट सिंगर फीमेल का अवार्ड मिला।  बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म योद्धा के लिए मधु शर्मा को मिला जबकि बेस्ट एक्टर ऑफ़ निगेटिव रोल का अवार्ड इसी फिल्म के लिए रवि किशन को मिला।  रवि किशन को उनकी लोकप्रियता के लिए सुपर स्टार के विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।  उल्लेखनीय है की भोजपुरी के अब तक हुए अवार्ड समारोह में रवि किशन का जलवा रहा है।  उन्हें ६ बार बेस्ट एक्टर का खिताब मिल चुका है।  दो साल पूर्व मॉरीशस सरकार ने भी उन्हें विशेष पुरस्कार से नवाजा था।   

शनिवार, जून 06, 2015

भोजपुरिया राजा की रानी काजल राघवानी


भोजपुरी फिल्मो की लकी अदाकारा काजल राघवानी जल्द ही नज़र आएंगी भोजपुरिया राजा में जिनमे में वो राजा पवन सिंह के साथ दिखेंगी।   इन दिनों लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है।  सुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार हैं।  भोजपुरिया राजा की रानी हैं लकी अदाकारा काजल राघवानी।  पवन और काजल ने इसके पूर्व कई सफल फिल्मे दी हैं जिनमे भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २, हुकूमत  और बाज गइल डंका आदि शामिल है।  काजल ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बताया की पवन सिंह उनसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती लेकिन अंत में वे उनका दिल जितने में सफल हो जाते हैं।  प्यार तकरार के बीच मधुर संगीत , एक्शन और मनोरंजन इस फिल्म की खासियत है।  उल्लेखनीय है की भोजपुरी की अभी तक की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म पटना से पाकिस्तान में काजल के अभिनय की गूंज हर ओर गूंज रही है।  

मंगलवार, मई 26, 2015

मंगलवार, मई 05, 2015

रवि किशन की गरम मसाला - वांटेड मेहरारू


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन जल्द ही एक ऐसी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जिसकी कल्पना भोजपुरिया दर्शको ने नहीं की होगी , क्योंकि यह फिल्म अभी तक की सबसे बोल्ड लेकिन बिहार की एक सत्य घटना पर आधारित होगी।  रविकिशन प्रोडक्शन ने इस फिल्म का नाम वांटेड मेहरारू रखा है और फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तीव्र गति से चल रहा है लेकिन ना तो रवि किशन और ना ही उनके प्रोडक्शन से जुड़े लोग ही इस पर कुछ बोलने को तैयार है।  सूत्रों की माने तो जून में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो रही है और फिल्म में भोजपुरी की दो नामचीन अभिनेत्री को भी अनुबंधित करने की प्रक्रिया चल रही है।  उल्लेखनीय है की रविकिशन की गिनती फिल्म जगत के सबसे व्यस्त अभिनेता के रूप में होती है और इसकी सबसे बड़ी वजह है उनका भोजपुरी के साथ साथ हिंदी , तेलगु सहित कई क्षेत्रीय भाषाओँ की फिल्म में भी निरंतर काम करना और समय समय पर टी वी शो की एंकरिंग करना है।  हालत तो यह है की साल २०१६ तक उनके पास लगातार काम है और इस बीच आने वाले नयी फिल्मो के डेट्स को मैनेज करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। इस समय भी वे पंचगनी में हिंदी फिल्म रॉबिनहुड के पोते की शूटिंग में व्यस्त है और इसके तुरत बाद वे एक नयी तेलगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जायेंगे।  तेलगु फिल्म जगत में उन्होंने अपनी पहली फिल्म रेस गुर्रम से ही अपनी अलग पहचान बनायीं है।  आपको बता दें की रेस गुर्रम के हीरो अलु अर्जुन ने रविकिशन के अभिनय पर नतमस्तक होते हुए उन्हें अभिनय का पावर हाउस मीडिया के सामने कहा था।  रवि किशन तेलगु की बहुचर्चित फिल्म किक २ में भी अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आने वाले हैं।   रविकिशन की आने वाली हिंदी फिल्मो में मिस टनकपुर हाजिर हो, ग्लोबल बाबा, मोहल्ला अस्सी , रॉबिनहुड के पोते , टुडे कवरेज आदि शामिल है।  इसके अलावा एक राष्ट्रीय चैनल पर बतौर एंकर वे एक शो भी होस्ट करने जा रहे हैं।  इतनी व्यस्तता के वावजूद भी उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन का पूरा काम संभाल रखा है और वांटेड मेहरारू भी इसी का हिस्सा है।  बहरहाल , विविधता के लिए जाने जाने वाले रविकिशन की इस फिल्म की गर्मी बिना फिल्म के अनाउंसमेंट के ही बढ़ गयी है। 

मंगलवार, मार्च 24, 2015

२४ अप्रैल से लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा


भोजपुरी  फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा आगामी २४ अप्रैल को बिहार में प्रदर्शित होगी। क्रिस्प एक्जींप प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं दिनेश यादव जबकि सह निर्माता है मनोज सिंह टाइगर।  फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह और असमिया फिल्म जगत की नामी अभिनेत्री ख्याति मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं संजय पांडे, सीमा सिंह, मनोज टाईगर, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिंहा, करण पांडे, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, अनुप अरोड़ा, रुपा सिंह, दीपू सिंह चौहान, उत्तम मिश्रा, सनी सिंह, दिनेश यादव और संभावना सेठ । लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा का संगीत दिया हैं मधुकर आनंद ने जबकि फिल्म के लेखक हैं मनोज टाईगर। गीतकार हैं प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, जाहिद अख्तर और आर आर पंकज।  फिल्म के प्रचारक है उदय भगत और रंजन सिन्हा इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रख रही ख्याति ने फिल्म के विषयवस्तु और अपनी भूमिका की तारीफ़ करते हुए कहा की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में मनोरंजन का हर रंग है।  दर्शको को इमोशन , एक्शन , रोमांस और गीत संगीत का जबरदस्त तड़का इस फिल्म में मिलेगा।  उल्लेखनीय है की  क्रिस्प एक्जींप प्राइवेट लिमिटेड ने एक और भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है जो जल्द ही प्रदर्शित होगी।  

सोमवार, जनवरी 19, 2015

Music Release of Leke aaja band Baja ye Pawan raja

धूमधाम से  हुआ  ले के आजा बैंड बाजा  ये पवन राजा का म्यूजिक रिलीज़

भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म  ले के आजा बैंड बाजा  ये पवन राजा का म्यूजिक मुंबई के सन एंड सैंड होटल में धूमधाम से लांच हुआ।  इस मौके पर भोजपुरी के नामी गिरामी कलाकारों  के साथ साथ   अभिनेता शरद कपूर भी  मौजूद थे।  निर्माता क्रिस्प एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड व पवन सिंह की इस फिल्म के सह निर्माता मनोज सिंह टाइगर व निर्देशक दिनेश यादव है।  फिल्म का म्यूजिक आर्या म्यूजिक ने जारी किया है।
 ले के आजा बैंड बाजा  ये पवन राजा में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह , ख्याति , संजय पाण्डेय , मनोज सिंह टाइगर, करण पाण्डेय, सोनिया मिश्रा , विनोद मिश्रा , सीमा सिंह, संभावना सेठ, पल्लवी सिंह, दिपु, दिलीप सिन्हा, अनूप अरोरा, रूपा सिंह , उत्तम मिश्रा आदि मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म में  संगीत मधुकर आनंद का है जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल कवि जी, शाहिद, आर आर पंकज और अरविन्द तिवारी।  जबकि इसे गाया है पवन सिंह, इंदु सोनाली, खुशबू जैन, अलका पहाड़िया , पामेला जैन और रियाज़ अजहरी ने।  म्यूजिक रिलीज़ समारोह में महानायक कुणाल सिंह, पवन सिंह, ख्याति, मनोज टाइगर, संजय पांडे, करण पांडे  , दिलीप सिन्हा, सीमा सिंह, सोनिया मिश्रा , विनोद मिश्रा सहित भोजपुरी फिल्म जगत के नामी गिरामी लोग मौजूद थे।   फिल्म के प्रचारक उदय भगत - रंजन सिन्हा हैं।    उल्लेखनीय है की क्रिस्प एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड ने अभी तक सौ से भी अधिक क्षेत्रीय फिल्मो का निर्माण किया है , इस फिल्म से वे पहली बार भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रखा है। इसके अलावा इसी कंपनी की दूसरी फिल्म की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है तथा तीसरी फिल्म का मुहूर्त भी आज ही संपन्न  हुआ। तीसरी फिल्म के निर्देशक राजू हैं।    अभिनेत्री  ख्याति असमिया फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री रही है और कई हिट फिल्मो में उनका योगदान रहा है वहीँ  मनोज टाइगर ने अपनी लेखनी से और अभिनय से फिल्म को नयी ऊंचाई दी हैं।  सुपर स्टार पवन सिंह ने क्रिस्प एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड की तारीफ़ करते हुए कहा की इस कंपनी के काम करने का अंदाज़ उन्हें इतना अच्छा लगा की उन्होंने फिल्म के निर्माण से खुद को इस कंपनी के साथ जोड़ लिया।  उन्होंने फिल्म के बारे में बताया की ले के आजा बैंड बाजा  ये पवन राजा में वो एक ऐसे युवक के किरदार में हैं जो अपने संस्कारो के साथ अपने प्यार को पाना चाहता है।  उन्होंने फिल्म के गानो की तारीफ़ करते हुए कहा की हर गाने दिल को चु लेने वाले हैं साथ ही पहली बार उन्होंने एक ग़ज़ल भी गाया है  जो उनके अभी तक के सर्वश्रेष्ठ गानो में से एक है। फिल्म जल्द ही भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।  

शुक्रवार, सितंबर 19, 2014

Setigbaz - Ready For Release

प्रदर्शन के लिए तैया राहुल अपूर्वा की  सेटिंगबाज़ 

महुआ टीवी के हास्य शो विजेता व ज़ी पुरवैया के शो गज़ब है के एंकर राहुल सिंह और भोजपुरी  की चर्चित अदाकारा अपूर्वा बिट की फिल्म सेटिंगबाज़ प्रदर्शन के लिए तैयार है।  निवनिर्मल इंटरटेनमेंट व माँ केला देवी फिल्म्स ( धीरेन्द्र चौबे ) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्देशक हैं साकेत यादव जबकि निर्मात्री हैं गीता बिट।    फिल्म में राहुल और अपूर्वा के अलावा मनोज टाइगर , प्रकाश जैस , नैना दास , समर्थ चतुर्वेदी और बब्बन यादव मुख्य भूमिका में हैं।  छोटे परदे से बड़े परदे पर छलांग लगा रहे राहुल की इस फ़िल्म में अलग अलग सेटिंग बाज़ी से दर्शक रुबरु होंगे।  मूलतः हास्य प्रधान इस फ़िल्म में अपूर्वा बिट भी अपनी पिछली फिल्मो से अलग रूप में नज़र आने वाली है।  राहुल के अनुसार , जब उन्हें इस फ़िल्म का प्रस्ताव आया तो फ़िल्म की कहानी तो पसंद आयी ही साथ ही फ़िल्म कि अभिनेत्री के रूप में अपूर्वा को पा कर उन्हें काफी ख़ुशी हुई क्योंकि सेटिंगबाज़ जहाँ उनकी पहली फिल्म थी वहीँ अपूर्वा इसके पूर्व कई बड़ी फिल्मो में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी थी।  बहरहाल राहुल और अपूर्वा इस फिल्म में किस तरह के सेटिंगबाज़ है इसका खुलासा तो फिल्म के रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा लेकिन फिल्म के गानो के पहले ही हिट हो जाने की वजह से दर्शको में इस फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता है।  

Yash Mishra and Anjana Singh in Hero Gamchawala

                                              यश अंजना हीरो गमछावाला में फिर साथ साथ 

भोजपुरी फिल्मो की हॉट जोड़ी एक्शन किंग  यश मिश्रा व भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक  कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर साथ दिखेंगे अपनी अगली फिल्म हीरो गमछा वाला में।  यश ने पिछले साल अंजना सिंह के ही साथ फिल्म दिलदार साँवरिया से अपने कैरियर की शुरुवात की थी।   . फिल्म को दर्शको का अच्छा प्रतिसाद तो मिला ही साथ ही भोजपुरी फिल्मो को भी एक नयी जोड़ी मिल गयी।  इन दोनों ने इसके बाद राजा जी आई लव यु , दिल लागल दुपट्टा वाली से में भी काम किया और  तीनो ही फिल्मो में इनकी जोड़ी को भोजपुरी की हॉट जोड़ी का दर्ज़ा मिल गया। बतौर जोड़ी यश अंजना की  यह चौथी फिल्म है  . हीरो गमछावाला में यश एक गायक की भूमिका में हैं  . इस फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर व निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं।  हाल ही में यश ने  रसिक बलमा और  सपेरा फिल्म की शूटिंग पूरी की है  . हीरो गमछा वाला के बाद यश और अंजना एक बार फिर साथ दिखेंगे अपनी अगली फिल्म एक्शन राजा में।  

Priyanka Pandit in Virasat

प्रियंका संभालेगी विरासत 

भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल प्रियंका पंडित इन दिनों गुजरात में अपनी अगली फिल्म विरासत की शूटिंग में व्यस्त हैं।  निर्माता निर्देशक अनिल सिनकर की इस फिल्म में उनके हीरो हैं सुपर स्टार  पवन  सिंह।  इसी साल जनवरी में भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी पारी शुरू करने वाली प्रियंका की यह छठी फिल्म है , इसके पहले उनकी फिल्म जानेमन , विलेन एक प्रेम कहानी और दीवानगी हद तक रिलीज़ हो चुकी है जबकि जो जीता वही सिकंदर व नगीना प्रदर्शन के लिए तैयार है।  हालांकि प्रियंका ने अपने कैरियर की शुरुवात राजकुमार आर पांडे की फिल्म जीना तेरी गली से की थी लेकिन इस फिल्म की सफलता के बाद वह एक साल तक  गुजराती फिल्म जगत में व्यस्त हो गयी थी।  इसी साल उन्होंने खेसारी लाल के साथ जानेमन से अपनी दूसरी पारी की शुरुवात की।  प्रियंका की पुनर्वासी पर भोजपुरी फिल्म जगत ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और वह कई बड़ी  फिल्मो का हिस्सा बन गयी।  विरासत में प्रियंका पहली बार अपने पसंदीदा गायक पवन सिंह के अपोजिट है।  विरासत को लेकर उत्साहित प्रियंका कहती है की वो पवन सिंह के गानो की पहले से ही दीवानी थी , यह उनकी खुशकिस्मती है की भोजपुरी में उनके सभी पसंदीदा कलाकारों के साथ उन्हें काम करने का मौक़ा मिल रहा है।  विरासत की शूटिंग समाप्ति के बाद प्रियंका एक बार फिर से पवन सिंह के ही साथ प्रसिद्द निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी।  

मनोज तिवारी बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड Aurat Khilona Nahi


भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी अगले महीने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।  यूँ तो कई कलाकार सांसद रहे हैं और सांसद रहते उनकी फिल्मे भी रिलीज़ होती रही है लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता अर्थात फिल्म के हीरो रहते आज तक किसी भी सांसद की फिल्मे रिलीज़ नहीं हुई है। हालांकि दक्षिण भारत में एन टी रामाराव और एम जी रामचंद्रन दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने राजनीति में रहते हुए भी मुख्य भूमिका वाली फिल्म की लेकिन दोनों ही नेता राज्यस्तरीय राजनीति  से जुड़े  थे।  बतौर सांसद मनोज तिवारी की पहली फिल्म औरत खिलौना नहीं अगले माह बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही  है।  इस फिल्म में वो एक जांबाज़ पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। शंकर रोहिरा  , एस आर फिल्म्स प्रजेंट्स व आर ए आई एस फिल्म्स की इस फिल्म के निर्माता हैं अविनाश रोहिरा व मोहम्मद असलम जबकि निर्देशक असलम शेख ने खुद अपनी ही कथा और पटकथा पर इस फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म में भोजपुरी  फिल्मो के मेगा स्टार मनोज तिवारी मृदुल , रिंकू घोष , मोनालिसा , शैलेश सिन्हा , मोहिनी घोष , अयाज़ खान , प्रकाश जैस , रितु पांडे और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं जबकि संगीता तिवारी, श्वीटी छाबरा , सूर्या और आइटम क्वीन संभावना सेठ भी इस  फिल्म में अतिथि लेकिन अहम किरदार में हैं। यही नहीं इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत को इम्तियाज़ असलम के रूप में एक दमदार अभिनेता मिलने जा रहा है।  इस फिल्म से इम्तियाज़ की भोजपुरी फिल्म जगत में एंट्री हो रही है।