शुक्रवार, जुलाई 31, 2015

Bhojpuri Film Sangram - First Look Release

सी पी आई मूवीज की  संग्राम का फर्स्टलुक रिलीज़ 

भोजपुरी फिल्मो के संकट मोचन कहेजाने वाले सुजीत तिवारी की  फिल्म फाइनेंस व निर्माण कंपनी सी पी आई मूवीज के बहुचर्चित फिल्म संग्राम का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है।  फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया गया , और इसके साथ ही फिल्म पंडितो का फिल्म को लेकर कौतुहल बढ़ गया है।  सबसे दिलचस्प बात तो यह है की फिल्म का हिस्सा ना रहे भोजपुरी के बड़े बड़े स्टार्स ने फिल्म के संगीत की जबरदस्त तारीफ़ की है।  निर्माता सुजीत तिवारी के अनुसार , दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल , राकेश तिवारी, अक्षरा सिंह जैसे बड़े कलाकारों ने फिल्म का टीज़र देखकर फिल्म के उज्जवल भविष्य की भविष्यवाणी कर दी है।  सुजीत तिवारी निर्मित व जगदीश शर्मा निर्देशित इस फिल्म में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह व एक्शन किंग विराज भट्ट मुख्य भूमिका में हैं जबकि दोनों का साथ दे रही है काव्या व अमर ज्योति।  पवन व विराज जिनके खिलाफ संग्राम शुरू करते हैं उनमे हैं अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी व आशुतोष खरे । फिल्म के संगीतकार हैं अमन श्लोक , लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा , कैमरामेन हैं फ़िरोज़ खान , कार्यकारी निर्माता है इंद्रजीत शर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत।   सुजीत तिवारी के अनुसार , फिल्म का म्यूजिक सी पी आई मूवीज की नई कंपनी सी पी आई म्यूजिक के द्वारा किया जा रहा है और जल्द ही फिल्म दर्शको के समक्ष होगी।  पिछले साल भोजपुरी की पहली  सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २ का निर्माण कर भोजपुरी फिल्म जगत को फील गुड का एहसास कराने वाले सुजीत तिवारी की  संग्राम के रिलीज़ होने वाली फिल्म मुकाबला है जबकि अक्टूबर में  मोकामा ज़ीरो  किलोमीटर की शूटिंग शुरू हो रही है  जिसके निर्देशक हैं संतोष मिश्रा। 

बुधवार, जुलाई 22, 2015

शुरू हुई पवन सिंह की अगली फिल्म


वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत पवन सिंह अभिनीत अनाम फिल्म  का शुभ मुहूर्त मुम्बई के एम फोर यू स्टूडियो में बड़े धूमधाम से किया गया। फ़िल्म के निर्माता सुधीर सिंह हैं तथा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं सुजीत कुमार। इस फ़िल्म के लाईन प्रोड्यूसर अरविन्द वर्मा हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में इनका नया लुक सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुँघुरु हैं और गीतकार मनोज मतलबी व आजाद सिंह हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, सुशील सिंह, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, बालगोविन्द बंजारा आदि हैं।
गौरतलब है कि वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत पहली भोजपुरी फ़िल्म  हमार भोजपुरिया राजा की शूटिंग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर पूरी की गई है और अब दूसरी  भोजपुरी फ़िल्म का शुभारम्भ धूमधाम से किया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के रमणीय स्थलों पर सितम्बर महीने में शुरू की जायेगी।  फ़िल्म  के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म निर्देशक जगदीश शर्मा, अरविन्द चौबे, लेखक ललित शुक्ला, फ़िल्म निर्माता विजय यादव तथा कुमार मंजुल सहित फ़िल्म जगत के बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर फ़िल्म की सफलता के लिए कामना की। 

मंगलवार, जुलाई 07, 2015

१५ अगस्त से शुरू होगी सरकार राज


अपने निर्माण की घोषणा के साथ ही चर्चा में आई पवन सिंह की सरकार राज की शूटिंग आगामी १५ अगस्त से शुरू हो रही है।  श्री जे  सोहरता प्रोडक्शन  के बैनर तले बनने जा रही  इस फिल्म की प्रस्तुत कर्ता हैं सन राज फिल्म्स जबकि  निर्माता है जसवंत जैस , संतोष वर्मा। फिल्म  के निर्देशन  की कमान संभाली है  अरविन्द चौबे ने।    फिल्म  के लेखक  हैं राजेश दुबे। भोजपुरी की घिसी पिटी कहानी से  अलग  कहानी  पर बनने जा रही इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार एक यंग्री यंग मैन का होगा।  लेखक राजेश दुबे के अनुसार , पिछले तीन महीने से पवन सिंह के किरदार को लिखा जा रहा है।  उन्होंने बताया की पवन सिंह ने अपने किरदार के अनुसार तैयारी भी शुरू कर दी है। निर्माता जसवंत जैस के अनुसार , फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशन पर एक ही चरण में पूरी कर ली जाएगी।  

मनोज तिवारी का नया एलबम मोेर शंभू बाबा


भक्ति गीतों के गायन से भोजपुरी संगीत जगत में छा जाने वाले भोजपुरी फिल्मो  के मेगा स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल लेकर आ रहे हैं भगवान शंकर की महिमा से ओत प्रोत एल्बम मोर शंभू बाबा।  कहने को तो यह सावन के महीने  में रिलीज़ होने वाला कांवड़ एल्बम है लेकिन इसके गीत ऐसे भजन में शामिल हैं जो  भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने वालो को हमेशा  आकर्षित करेगा।  सबसे दिलचस्प बात तो यह है की हर साल बड़ी बड़ी म्यूजिक कंपनियों के लिए गाने वाले मनोज तिवारी मृदुल ने यह एल्बम गया है बिहार की एक नयी म्यूजिक कंपनी आकांक्षा म्यूजिक के लिए। इतना ही नहीं उन्होंने सारे गाने भी पटना के ही एक स्टूडियो  में डब किये।   मनोज तिवारी मृदुल ने बताया की बिहार भोजपुरी संगीत की ह्रदय स्थली है  और बिहार में सारे संसाधनो के उपलब्ध रहने के बावजूद  भोजपुरी संगीत से सम्बंधित सारे  काम मुंबई और दिल्ली में अधिक होते हैं ।  उनके  पटना में गाने की डबिंग से बिहार के एल्बम व फिल्म निर्माताओं  का रुझान बढ़ेगा और वे  बिहार में ही प्री से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन का काम  करेंगे।  आकांक्षा म्यूजिक के बिजेंद्र सिंह आकांक्षा के अनुसार मोर शंभू बाबा में कुल आठ भजन हैं जिन्हे संगीतबद्ध किया है रत्नेश के राय ने जबकि गीतकार हैं कृष्णा बेदर्दी जबकि सहयोगी हैं प्रभुनाथ दाढ़ी ।  बिजेंद्र सिंह अभी तक टी सीरीज व वेब म्यूजिक के लिए दो सौ से भी अधिक एल्बम का निर्माण कर चुके हैं।  उन्होंने बताया की मोर शंभू बाबा के निर्माण में मनोज तिवारी ने भरपूर सहयोग दिया और व्यस्तता के वावजूद दिल्ली से पटना आकर गानो की डबिंग की।  मोर शंभू बाबा के वीडियो का भी निर्माण किया जा रहा है , जिनके सभी आठ भजनो में खुद मनोज तिवारी ही परफॉर्म करेंगे।   उल्लेखनीय है की  मनोज तिवारी के धार्मिक एलबमों की हमेशा से ही लोगो में उत्सुकता रहती है और भोजपुरी संगीत जगत में उनके एल्बम की सर्वाधिक मांग है।  

Bhojpuria Raja - Shooting completed

भोजपुरिया  राजा की शूटिंग समाप्त 


भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की छवि  अपने चहेतो के बीच बरसो से एक राजा की रही है जिसकी आवाज़ , अंदाज़ , एक्शन और रोमांस का अंदाज़ की नक़ल हर कोई करना चाहता है।  अब अपने फेन्स का वही राजा भोजपुरिया  राजा के रूप में परदे पर अवतरित हो रहा है।  भोजपुरिया  राजा  राजा पवन सिंह की आने वाली फिल्म का नाम है जिसकी शूटिंग  लखनऊ और आस पास के इलाको में हाल ही में बड़े भव्य कैनवास पर शूट की गयी है।    वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार हैं।  भोजपुरिया राजा की रानी हैं लकी अदाकारा काजल राघवानी।  पवन और काजल ने इसके पूर्व कई सफल फिल्मे दी हैं जिनमे भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २ और बाज गइल डंका आदि शामिल है।  भोजपुरिया राजा में पवन सिंह एक बिलकुल ही अलग भूमिका में दिखने वाले हैं जिनमे उनका एक्शन , इमोशन , रोमांस  का अद्भुत संगम दर्शको को मिलने वाला है।