शुक्रवार, जून 26, 2015

‪ ‪‎दहशत की ‪शूटिंग में बाल बाल बचे बालेश्वर सिंह

खल अभिनेता बलेश्वर सिंह फिल्म दहशत के शूटिंग करते समय बाल बाल बच गये. कुदरत का करिश्मा और प्रबल इच्छा शक्ति की वजह से बलेश्वर सिंह मौत के मुंह सुरक्षित निकल गये हैं. हुआ यूँ कि २१ जून को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म दहशत के कलाईमेक्स की शूटिंग के दौरान मुख्य खलनायक बालेश्वर सिंह को हीरो सत्येन्द्र सिंह द्वारा गोलियों से भूनकर मार डालने का दृश्य फिल्माया जा रहा था. नकली खून से सराबोर बालेश्वर सिंह का पूरा बदन गीला हो गया था. गोली लगने पर शरीर से खून बाहर निकलता हुआ दिखने के लिए इलेक्ट्रिक शॉट वाला खून की थैली उनके कपडे में सिलकर उसमे बिजली वाला तार बाहर निकाला हुआ था. फिल्म निर्देशक के एक्शन बोलते ही एक्सपर्ट ने ब्लड ब्लास्ट के तार शॉट किया मगर कपडे और शरीर गीला हुआ होने से बालेश्वर सिंह के पूरे बदन में करंट फ़ैल गया. अगर 10 सेकंड की भी देरी की गयी होती तो आज बहुत बड़ी अनहोनी हो गयी होती. मगर भगवान का लाख लाख शुक्र है कि आज एक बहुत ही अच्छे और नेक इन्सान को बाल बाल बचा दिये. जिगरबाज़ बालेश्वर सिंह करंट लगने के बावजूद भी अपने आपको को काबू में रखकर सीन को पूरा भी किया. गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म दहशत की शूटिंग इन दिनों आजमगढ़ में बड़े जोर शोर से की जा रही है. प्रेम इंटरटेनमेंट द्वारा निर्माणाधीन इस फ़िल्म के सह निर्माता अजय कुमार हैं. इस फिल्म के लेखक संजय श्रीवास्तव हैं. पटकथा - संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है. गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार दामोदर राव ने. छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाज़ी, नृत्य निर्देशन मयंक अशोक, संकलन अजय चैहान कर रहे हैं. मुख्य कलाकार सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, पायल पाण्डेय, संजय पाण्डेय, राम मिश्रा, बालेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, विक्की बबुआ, साहिल शेख, प्रेरणा सुषमा, मधु मिश्रा, प्रेम बबुआ, प्रिया गोस्वामी, राकेश त्रिपाठी आदि हैं. 

अब विधायक जी रणजीत सिंह


भोजपुरी सिने जगत में अपनी अभिनय प्रतिभा से सिनेप्रेमियों के बीच जलवा बिखेरने वाले  सिनेस्टार रंजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्म से अपने चाहने वालों का मनोरंजन किया है. अब तक की सबसे सुपर डुपर हिट रही भोजपुरी फिल्म लाडला में सुपर स्टार के किरदार को जीवंत करके दर्शकों के बीच और भी लोकप्रिय हो गये  हैं. इस लोकप्रियता को और भी ज्यादा बढ़ाव मिलने वाला है इन्हें इनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म विधायक जी से. यह फिल्म रंजीत सिंह के बेहद ही शानदार किरदार से सजी हुई है. लाडला के सुपर स्टार से अलग यह किरदार भी दर्शकों लम्बे समय तक याद रहने वाला है. यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक होने के साथ साथ एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म का निर्देशन शम्मी तिवारी ने किया है.  फिल्म के निर्माता संजय सिंह राजपूत, बबलू गुप्ता और संदीप तिवारी हैं. इस फिल्म में सभी गाने बहुत ही अच्छेहैं जिसे लिखा है गीतकार आज़ाद ने और संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा व  धनंजय मिश्रा ने. इस फिल्म में रंजीत सिंह के साथ राकेश मिश्रा, प्रिया शर्मा, मनोज महेश्वर, राजू सिंह, माहि, सोनिया मिश्रा, राजू पाण्डेय, सन्नी सिंह, संजय वर्मा, अनूप, अभय राय, मुन्ना सिंह आदि  कलाकार हैं

‎आजमगढ़‬ में दहशत


फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म दहशत का शुभारम्भ आजमगढ़ की पावन धरती पर भव्य पैमाने पर बड़े धूमधाम से किया है. इस शुभ अवसर आजमगढ़ के कई गणमान्य जन मौजूद होकर फ़िल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रेम इंटरटेनमेंट द्वारा निर्माणाधीन इस फिल्म की शूटिंग बड़े जोर शोर से शुरू की गई है. फ़िल्म के सह निर्माता अजय कुमार हैं. फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय और मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं. इस फिल्म के लेखक संजय श्रीवास्तव हैं. पटकथा - संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है. गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार दामोदर राव ने. छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाज़ी, नृत्य निर्देशन मयंक अशोक, संकलन अजय चौहान कर रहे हैं. मुख्य कलाकार सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, पायल पाण्डेय, संजय पाण्डेय, राम मिश्रा, बालेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, विक्की बबुआ, साहिल शेख, प्रेरणा सुषमा, मधु मिश्रा, प्रेम बबुआ, प्रिया गोस्वामी, राकेश त्रिपाठी आदि हैं.

देवर बिना अंगना ना शोभे राजा" का फस्ट लुक जारी,

महालक्ष्मी एंटरटेनमेंट प्रस्तुती, "देवर बिना अंगना ना शोभे राजा" का फस्ट आउट लुक जारी, निर्माता महेश कुमार सिन्हा एवम् प्रदीप कुमार गुप्ता हैं गीत और संगीत विनय बिहारी का है फ़िल्म में कुल 8 गीत है जिन्हें अपने मधुर स्वर मे गाया है उदित नारायण पवन सिंह कल्पना अलोक कुमार मनोज मिश्रा, अमिताभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में देवर भाभी के पवित्र रिश्ते  को उजागर किया गया है जाहीर सी बात है इस भाग दौड़ के जिन्दगी में लोग अक्सर रिस्ते भूल जाते हैं ? जबकी कथा अमिताभ कुमार का है, और इसे अपने संवाद व पटकथा से सजाया है ए.बी मोहन ने, और खुबशुरति से अपने कैमरे मे कैद किया है, शानू सिन्हा ने,हमारे कलाकारो को अपने अंदाज मे ठुमके लगवाया डान्स मास्टर महेश आचार्य व पप्पू प्रधान एवम मारधाड़ चन्द्र पन्त का है, इस फ़िल्म के स्टार कास्ट हैं,अविनाश शाही मोनलिसा सुशील बाबा अवधेश मिश्रा आनन्द मोहन जय प्रकाश सिंह नितेश सिन्हा दुर्गेश कुमार सिन्हा विनय गुप्ता राजा सिंह इत्यादि हैं।अपनी मदमस्त आदाओ से भोजपुरी फेम अनारा गुप्ता  एक बहुत खुबसूरत आइटम करते हुवे दिखाई देंगी

प्रदर्शन के लिए तैयार हनक Hanak is now ready for release

 बहुचर्चित व बिहार के सत्य घटना पर आधारित फिल्म हनक अब प्रदर्शन के लिए तैयार है।  अमर वरदान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता तेजपाल टोकस की इस फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं सुनील मांझी। फिल्म में सुमित वर्मा, पूनम दुबे,  प्रीती सिंघानिया, दीपक टोकस, बालेश्वर सिंह, आशु टोकस, बनबारी लाल झोल, धर्मेन्द्र सिंह, युगांत पाण्डेय, सर्वजीत सोनी, सायरा खान , अंकित सिंह , विनोद चंद्रेश , आश्विन दुबे, राकेश गुप्ता, आदि मुख्य भूमिका में हैं।  निर्देशक सुनील मांझी के अनुसार , हनक यानी दबदबा की कहानी बिहार के समस्तीपुर की एक आपराधिक वारदात पर आधारित है।  आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगो के जीवन में रिश्तो का महत्व किस तरह गौण हो जाता है उसे इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है।  बिहार की आम बोलचाल की भाषा में बनी इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री पूनम दुबे का हॉट अंदाज़ लोगो को ख़ास पसंद आने वाला है।  फिल्म का प्रदर्शन शीघ्र ही किया जायेगा।  

अब इतिहास रचने की तैयारी में विक्रांत मोनालिसा


भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी विक्रांत सिंह व  हॉट गर्ल मोनालिसा की प्रेम लीला का दर्शक भले ही बेसब्री से इन्तजार कर कर रहे हों लेकिन  अब इस जोड़ी ने इतिहास रचने की तैयारी शुरू कर दी है। चौकिये मत , इतिहास विक्रांत व मोनालिसा की अगली फिल्म का नाम है जिसका मुहूर्त हाल ही में मुंबई में अलका याग्निक के स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग से शुरू हुई है।  फिल्म के सगीत निर्देशक हैं ओम झा। लम्बोदर इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्देशन की कमान थामी है युवा निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने।  निर्देशक अजय श्रीवास्तव के अनुसार , इतिहास एक सम्पूर्ण भोजपुरी फिल्म होगी जिसमे विक्रांत का जबरदस्त एक्शन दर्शको को देखने को मिलेगा।  इसके लिए कई बड़े एक्शन निर्देशकों से बात हो रही है। फिल्म में विक्रांत का कुछ अलग ही किरदार है , इसलिए फिल्म की शूटिंग से पहले विक्रांत को अपने किरदार को खुद में आत्मसात करने के लिए कहा गया है और वे इसकी तैयारी में भी लग गए हैं। अभिनेत्री  मोनालिसा की गिनती भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री में होती है और उनके अभिनय के करोडो दीवाने है , इतिहास में उनके अभिनय के हर विधा से लोग परिचित हो सकेंगे।  अभिनेता विक्रांत ने बताया की मुहूर्त के बाद से ही उन्होंने अपने  किरदार पर काम करना शुरू कर दिया है।  अभिनेत्री मोनालिसा के अनुसार , इतिहास उनकी अब तक की बेहतरीन फिल्मो में से एक होगी।  मुहूर्त के अवसर पर प्रवेश लाल  यादव , फिल्म के कैमरामेन देवेन्द्र तिवारी, संगीत निर्देशक ओम झा के अलावा भारी बारिश के बावजूद भोजपुरी फिल्म जगत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।  फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन शीघ्र किया जायेगा।  

शुक्रवार, जून 19, 2015

Kanchan Awasthi - Hot Girl of Bollywood


काशी एक्सप्रेस में सवार हुई अभिलाषा Abhilasha in Kashi Express


भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री अभिलाषा जल्द ही नज़र आएंगी बहुचर्चित फिल्म काशी एक्सप्रेस में।  हाल ही मुंबई के एक स्टूडियो में इस फिल्म  की शुरुवात हुई है।  फिल्म  में अभिलाषा आनंददेव मिश्रा, अर्चना सिंह , दिवाकर पाठक, साहिल शेख, बादल शेख, रवीन, संजना सिल्क तथा कृष्णा पाण्डेय के साथ नज़र आएंगी।   इस फिल्म का निर्माण बिन्दु फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता पिन्टू शर्मा व करीम खान हैं तथा सह निर्माता बादल शेख व डी सी तिवारी हैं. फिल्म  के निर्देशक विनोद तिवारी हैं. उल्लेखनीय है की भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के  साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी अभिलाषा ने बेनाम बादशाह , इ कइसन बिदाई सहित  कई फिल्मो  में बतौर मुख्य नायिका अपने अभिनय और नृत्य कौशल से सबका दिल जीत चुकी है।  काशी एक्सप्रेस में भी उनकी भूमिका काफी दमदार है।  

गुरुवार, जून 18, 2015

२६ जून से बलम रसिया


 भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म बलम रसिया आगामी २६ जून को बिहार में  रिलीज़ हो रही  है ।  एक्शन किंग यश मिश्रा और चर्चित अदाकारा परी सिंघानिया की रोमांटिक जोड़ी वाली इस फिल्म के पोस्टर ने पहले से ही दर्शको में कौतुहल का निर्माण कर दिया है और सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की टिपण्णी कर रहे हैं।  उल्लेखनीय है की सिंघानिया क्रियेशन की इस फिल्म का  निर्माण प्रतिभा सिंह  और दुष्यंत खोना कर रहे हैं जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है शिवम शर्मा  ने।  डॉ कुमकुम सिंह इस फिल्म की सह निर्मात्री है जबकि लक्ष्मण ( राकेश कुमार ) सहयोगी निर्देशक व किरण शर्मा रचनात्मक प्रमुख हैं जबकि ए बी स्टूडियो  सहयोगी निर्माता है। फिल्म में यश व परी सिंघानिया के साथ खलनायक संजय पांडे , सीमा सिंह, आनंद मोहन, बालेश्वर सिंह, प्रकाश जैस, बिपिन सिंह, राजकिशोर शाही, किरण शर्मा, सुशील सिंह, अनिल पाठक ,  बबिता, मनीषा, अस्लैन,रविकिशन मिश्रा ,  बॉबी  गिल,  आदि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म  के प्रचारक उदय भगत हैं। निर्देशक शिवम शर्मा के अनुसार,  एक्शन  इमोशन और गीत संगीत बलम रसिया का मजबूत पक्ष है।  फिल्म एक नाचने गाने वाली महिला के इर्द गिर्द घूमती है , जिनकी अपनी कुछ मजबूरी और कुछ समस्याएं हैं. सामजिक विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला वह कैसे करती है इसे इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है।    बहरहाल , दर्शको की बेताबी बढ़ाने में सफल रही बलम रसिया के प्रदर्शन की तारीख ने दर्शको का उत्साह बढ़ा दिया है।  

तीन जुलाई से मुंबई बिहार में प्रेमलीला


सोशल मिडिया और आम दर्शको के बीच हॉट केक बानी भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म प्रेम लीला के संगीत का जादू भी दर्शको के सर पर चढ़ कर बोल रहा है।  हाल ही में टी सीरीज में फिल्म का संगीत जारी किया और नेट पर इसके गाने टॉप डाउनलोडर सांग्स में शामिल हो गया है।  प्रेमलीला के संगीतकार है मधुकर आनंद जिन्होंने सैकड़ो भोजपुरी फिल्मो में सुपर हिट संगीत दिया है।  प्रेमलीला के सभी सात गानो को  लिखा है प्यारेलाल कवि जी ने और संगीतबद्ध किया है मधुकर आनंद ने।  आगामी ३ जुलाई को बिहार  और मुंबई में एक साथ रिलीज़ हो रही इस फिल्म के निर्देशक है सुशील कुमार उपाध्याय।
 लम्बोदर इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित  इस फिल्म में विक्रांत सिंह और मोनालिसा मुख्य किरदार में हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं अमित मेहरा, राजेश तोमर, देव सिंह, प्रिया सिंह, आशा शर्मा, संजय वर्मा, संजय महाननद, नीलम, संतोष श्रीवास्तव , नवल, सुकेश और मनोज वर्मा।  फिल्म के लेखक  है संजय राय जबकि प्रचारक है उदय भगत - रंजन सिन्हा।   फिल्म के निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय कम लेकिन अच्छी फिल्मो के निर्माण के लिए जाने जाते हैं।  कन्यादान , प्रतिज्ञा , प्रतिज्ञा २ जैसी लगभग एक दर्जन हिट फिल्मो का निर्माण कर चुके सुशील कुमार उपाध्याय प्रेमलीला की जोड़ी विक्रांत और मोनालिसा के अभिनय के मुरीद हो गए हैं। 

मंगलवार, जून 09, 2015

सोशल मीडिया पर मजाक बन गया अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी अवार्ड


पिछले दिनों मॉरीशस में संपन्न हुए प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड सोशल मिडिया पर मजाक बन कर रह गया।  भोजपुरी के सभी धुरंधरों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस अवार्ड समारोह में मात्र तीन फिल्मो के बीच ही  सारे पुरस्कार दिए गए।  अवार्ड समारोह के तुरत बाद ही व्हाट्सप्प और फेसबुक पर अजीबोगरीब मैसेज का आदान प्रदान शुरू हो गया।  एक मैसेज में कहा गया है की आयोजको ने स्टार नाइट को अवार्ड का नाम दे दिया ताकि सभी कलाकार मुफ्त में मॉरीशस आ जाये।  एक मैसेज में तो आयोजको को मदारी और कलाकारों को उनके इशारे पर नाचने वाला कहा गया।  हद तो तब हो गयी जब एक मैसेज में दो अभिनेत्रियों के बीच उनका नाम लेकर मारपीट की खबर फैलने लगी।  एक मैसेज में तो यहाँ तक कहा गया की अब कोई भी पी आर ओ उन कलाकारों और तकनीशियनों का न्यूज़ बनाये तो उनके नाम के पहले मॉरीशस रिटर्न  अवश्य लिखे।  चिपकू बाबा के नाम से प्रसारित एक मैसेज में अवार्ड की जमकर छीछालेदर की गयी है।  बहरहाल , निजी स्वार्थ के लिए भोजपुरी के नाम पर अपनी रोटी सेंकने वाले का चेहरा सोशल मिडिया ने उजागर कर दिया है।  

पप्‍पू यादव ने बनायी नयी पार्टी, खुद बने संरक्षक


जन अधिकार पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की
बलजीत परमार बने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष


पटना। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने अपनी नयी पार्टी की घोषणा कर दी। पार्टी का नाम जन अधिकार पार्टी रखा गया है। पार्टी गठन के साथ ही पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गयी। आज नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वे पार्टी के संरक्षक रहेंगे।  पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बलजीत परमार को बनाया गया है। जबकि बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष पूर्व विधायक अशोक वर्मा को तथा प्रदेश प्रधान महासचिव एजाज अहमद को बनाया गया है।

कार्यकारिणी की जारी सूची के अनुसार, पार्टी के पांच राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष में शील कुमार राय, विद्यासागर यादव, मो इरफान, सुरेंद्र यादव और गोरेलाल यादव शामिल किए गए। राष्‍ट्रीय प्रधान महासचिव विजयेंद्र कुमार सिंह बनाया गया है। सात लोगों को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसमें राजेश झा, ललित शर्मा, अंतरंग आनंद योगी, फजिल अहमद, एकरामूल हसन, रामनारायण यादव और उपेंद्र दास शामिल हैं। राष्‍ट्रीय सचिव में दलजीत सिंह, श्रीकांत जी, सुधीर जी, प्रेमचंद्र वर्मा, पूनम प्रसाद शामिल किए गए हैं। राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ताओं में देवेश शरण, शीलभूषण शर्मा और अमरनाथ झा शामिल हैं। राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष प्रेमकुमार सिंह को बनाया गया है। राष्‍ट्रीय युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष रवींद्र सिंह, राष्‍ट्रीय महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष प्रभा किरण, राष्‍ट्रीय महिला मोर्चा की महासचिव मनमित कौर कुंदल और राष्‍ट्रीय जन अधिकार छात्र संघ के अध्‍यक्ष जितेंद्र यादव बनाए गए हैं।
पप्पू यादव ने पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्‍यक्ष रमेश यादव, पंजाब के प्रदेश अध्‍यक्ष केपी सिंह और उत्‍तर प्रदेश का अध्‍यक्ष कन्‍हैया लाल वर्मा को बनाया गया है। इस मौके पर सांसद पप्‍पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता रहेगा। वह जन अपेक्षाओं के लिए लड़ता रहेगा। उन्‍होंने नवनियुक्‍त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।

ईद पर क़तर में ठुमका लगाएगी काजल


भोजपुरी की सबसे चर्चित अदाकारा काजल राघवानी इस ईद पर क़तर (  दोहा ) में ठुमका लगाएगी।  दोहा में  बसे लाखो भोजपुरी व नेपालवासियों द्वारा ईद पर हर साल आयोजित होने वाले पांचदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस बार काजल राघवानी परफॉर्म करेगी।  काजल राघवानी की हालिया रिलीज़ फिल्म पटना से पाकिस्तान ने काफी धूम मचाई है और उस फिल्म में उसके काम ने काफी ख्याति अर्जित की है।  अपने तीन साल के भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर में दो दर्ज़न से भी अधिक भोजपुरी फिल्मो में सारे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी काजल इन दिनों लगातार फिल्मो की शूटिंग में व्यस्त है।  काजल के अनुसार , विदेशी धरती पर अपनों के बीच परफॉर्मेंस को लेकर वो काफी उत्साहित है।  बहरहाल , पटना से पाकिस्तान वाली काजल अब पटना से दोहा जा रही है।  

भोजपुरिया राजा पवन सिंह Bhojpuria Raja Pawan Singh


भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की छवि  अपने चहेतो के बीच बरसो से एक राजा की रही है जिसकी आवाज़ , अंदाज़ , एक्शन और रोमांस का अंदाज़ की नक़ल हर कोई करना चाहता है।  अब अपने फेन्स का वही राजा भोजपुरिया राजा के रूप में परदे पर अवतरित हो रहा है।  भोजपुरिया राजा पवन सिंह की आने वाली फिल्म का नाम है जिसकी शूटिंग इन दिनों लखनऊ और आस पास के इलाको में जोर शोर से चल रही है।  वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार हैं।  भोजपुरिया राजा की रानी हैं लकी अदाकारा काजल राघवानी।  पवन और काजल ने इसके पूर्व कई सफल फिल्मे दी हैं जिनमे भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २ और बाज गइल डंका आदि शामिल है।  भोजपुरिया राजा में पवन सिंह एक बिलकुल ही अलग भूमिका में दिखने वाले हैं जिनमे उनका एक्शन , इमोशन , रोमांस  का अद्भुत संगम दर्शको को मिलने वाला है।

सोमवार, जून 08, 2015

अर्चना सिंह का जादू चलेगा काशी एक्सप्रेस में


भोजपुरी ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह हमेशा नए तेवर कलेवर में अपने चाहने वालों के बीच अभिनय का जलवा बिखेरती रहती हैं. इनके ग्लैमर अदा पर ना जाने कितने सिनेप्रेमी फिदा हो जाते हैं. अब जल्द ही भोजपुरी फिल्म काशी एक्सप्रेस में अभिनय का जादू चलाने वाली हैं. अभी हाल ही मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म काशी एक्सप्रेस का भव्य मुहूर्त किया गया है. इस फिल्म का निर्माण बिन्दु फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता पिन्टू शर्मा व करीम खान हैं तथा सह निर्माता बादल शेख व डी सी तिवारी हैं. फिल्म  के निर्देशक विनोद तिवारी हैं. अर्चना सिंह के साथ इस फिल्म में आनंददेव मिश्रा, दिवाकर पाठक, अभिलाषा, साहिल शेख, बादल शेख, रवीन, संजना सिल्क तथा कृष्णा पाण्डेय आदि हैं.
गौरतलब है कि अर्चना सिंह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बनारस के विभिन्न रमणीय स्थलों पर भोजपुरी फिल्म दम है तो आ बिहार की शूटिंग पूरी की हैं. जिसके निर्माता सुनील यादव तथा निर्देशक नरपत राणावत हैं.

लालू ने यादवों का किया सर्वनाश: पप्‍पू यादव


पूर्व विधायक शील राय और अशोक वर्मा मोर्चा में शामिल
नीतीश व लालू ने मुसलमानों का भावनात्‍मक शोषण किया

पटना। जन अधिकार मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने यादवों का सर्वनाश कर दिया। आज पटना में पत्रकारों से चर्चा में दर्जन भर यादव नेताओं का नाम लेकर उन्‍होंने कहा कि इन सबों को लालू प्रसाद ने बर्बाद कर दिया। अपने परिवार की राजनीति बचाने के लिए लालू प्रसाद ने यादवों के साथ विश्‍वासघात किया।

सांसद पप्‍पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मिलकर मुसलमानों का भावनात्‍मक रूप से शोषण किया और उनका इस्‍तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया। जबकि इन दोनों ने विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया। उन्‍होंने कांग्रेस और एनसीपी से राजद-जदयू गठबंधन से अलग रहने की अपील की। सांसद ने कहा कि सांप्रदायिकता और जातीय उन्‍माद की राजनीति के दिन लद गए हैं।
पप्‍पू यादव ने कहा कि जदयू और राजद के गठबंधन से राज्‍य में आतंकराज की वापसी हो गयी है। अपराधी निरंकुश हो गए हैं। उन्‍होंने गठबंधन के नेता नीतीश कुमार के घोषित करने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इसका कोई फायदा गठबंधन को नहीं होगा।

दो पूर्व विधायक मोर्चा में शामिल
सांसद पप्‍पू यादव के समक्ष पूर्व विधायक अशोक वर्मा और शील कुमार राय ने जन अधिकार मोर्चा की सदस्‍यता ली और मोर्चा की नीतियों व कार्यक्रमों में आस्‍था व्‍यक्‍त की। इस मौके पर सांसद ने लोगों से अपील की कि आप मोर्चा से जुड़ें और तीसरे विकल्‍प बनने के अभियान में सहभागी बनें। उन्‍होंने कहा कि दोनों पूर्व विधायकों के मोर्चा में जुड़ने से जनाधार बढ़ेगा। इन पूर्व विधायकों के मोर्चा से जुड़ने पर राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता एजाज अहमद, बबन यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बधाई दी।

रविवार, जून 07, 2015

Ravi Kishan Talking about International Bhojpuri Film Award

Bhojpuri Hot actress Akshra Singh is Now in Television Industries

Ravi Kishan in Mauritius award



udaybhagat@gmail.com

अवार्ड समारोह में कायम रही रवि किशन की बादशाहत Ravi Kishan recived super Star award in Mauritius

                          प्रथम  अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म  अवार्ड में मिला दो अवार्ड 


भोजपुरी के तृतीय चरण के जनक रवि किशन की भोजपुरी के अवार्ड समारोह में बादशाहत कायम है।  शनिवार को मॉरीशस में  संपन्न हुए प्रथम  अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में उन्हें सुपर स्टार ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा व बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के अवार्ड से सम्मानित किया गया।  अवार्ड में निरहुआ को बेस्ट एक्टर व मधु शर्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला।
शनिवार को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में आयोजित भव्य समारोह में भोजपुरी के दिग्गज सितारों की मौजूदगी और उनके परफॉर्मेंस के बीच साल २०१४ की फिल्मो के लिए अवार्ड दिए गए।  साल २०१४ की सबसे बड़ी हिट फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी को कुल सात अवार्ड मिले।  इस फिल्म के लिए निरहुआ को बेस्ट एक्टर , आम्रपाली को बेस्ट नई कमर एक्ट्रेस , सतीश जैन को बेस्ट कहानी लेखक , संतोष मिश्रा को बेस्ट डायलॉग राइटर , प्यारेलाल कवि को बेस्ट लिरिक्स राइटर , कल्पना को बेस्ट सिंगर फीमेल का अवार्ड मिला।  बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म योद्धा के लिए मधु शर्मा को मिला जबकि बेस्ट एक्टर ऑफ़ निगेटिव रोल का अवार्ड इसी फिल्म के लिए रवि किशन को मिला।  रवि किशन को उनकी लोकप्रियता के लिए सुपर स्टार के विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।  उल्लेखनीय है की भोजपुरी के अब तक हुए अवार्ड समारोह में रवि किशन का जलवा रहा है।  उन्हें ६ बार बेस्ट एक्टर का खिताब मिल चुका है।  दो साल पूर्व मॉरीशस सरकार ने भी उन्हें विशेष पुरस्कार से नवाजा था।   

शनिवार, जून 06, 2015

भोजपुरिया राजा की रानी काजल राघवानी


भोजपुरी फिल्मो की लकी अदाकारा काजल राघवानी जल्द ही नज़र आएंगी भोजपुरिया राजा में जिनमे में वो राजा पवन सिंह के साथ दिखेंगी।   इन दिनों लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है।  सुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार हैं।  भोजपुरिया राजा की रानी हैं लकी अदाकारा काजल राघवानी।  पवन और काजल ने इसके पूर्व कई सफल फिल्मे दी हैं जिनमे भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २, हुकूमत  और बाज गइल डंका आदि शामिल है।  काजल ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बताया की पवन सिंह उनसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती लेकिन अंत में वे उनका दिल जितने में सफल हो जाते हैं।  प्यार तकरार के बीच मधुर संगीत , एक्शन और मनोरंजन इस फिल्म की खासियत है।  उल्लेखनीय है की भोजपुरी की अभी तक की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म पटना से पाकिस्तान में काजल के अभिनय की गूंज हर ओर गूंज रही है।